श्रीनगर श्रीनगर के संडे बाजार में आतंकियों ने किया था ग्रेनेड हमला। इसमें एक नागरिक की घटना के कुछ समय बाद तथा दूसरे की सोमवार को अस्पताल में हुई मौत।अभी भी कई घायलों को चल रहा है उपचार। श्रीनगर शहर के अमीराकदल इलाके के संडे बाजार में रविवार शाम को आतंकियों के ग्रेनेड हमले में अब तक दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 23 जख्मी है। इनमें एक पुलिसकर्मी और 17 महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस को आतंकियों के बारे में सीसीटीवी से प्राथमिक…
Read MoreCategory: International News
यूक्रेन जंग : सुमी नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फंसे 700 भारतीय विद्यार्थी, मदद के लिए लगाई गुहार
चंबा यूक्रेन से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर हिमाचल प्रदेश के चुराह के धीरज कुमार ने बताया कि वह यूक्रेन की सुमी नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उनके साथ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, अंडमान-निकोबार से 700 प्रशिक्षु फंसे हैं। माइनस पांच डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच यूक्रेन के सुमी शहर में 700 भारतीय विद्यार्थी फंसे हैं। इन्होंने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। कहा कि सुमी शहर में अत्यधिक बर्फबारी के कारण भारी ठंड पड़ रही है। विद्यार्थी बंकरों से वापस हॉस्टलों के कमरों…
Read Moreमानवीय पहल: अफगानिस्तान भेजी गेहूं की दूसरी खेप, अफगान ट्रक चालक बोला- हम भारत के अभारी
चंडीगढ़ यह भारत की अफगान लोगों के लिए 50,000 मीट्रिक टन गेहूं की प्रतिबद्धता का हिस्सा है और डब्ल्यूएफपी (विश्व खाद्य कार्यक्रम) अफगानिस्तान द्वारा वितरित किया जाएगा। भारत ने अफगानिस्तान में गेहूं की दूसरी खेप भेजी है। गुरुवार को अमृतसर से रवाना हुए 36 ट्रकों से 2,000 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं भेजा गया है। भारतीय की यह मानवीय सहायता अफगानिस्तान के जलालाबाद जाएगी। एक ट्रक चालक का कहना है कि हम इस सहायता को भेजने के लिए भारत के आभारी हैं। इससे दोनों देशों के बीच दोस्ती बढ़ेगी। पंजाब के…
Read Moreयूक्रेन में बम धमाके सहम उठे हिमाचली प्रशिक्षु
चंबा/मंडी/लंज (कांगड़ा) यूक्रेन के खार्किव स्थित नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के इर्द-गिर्द रूस की ओर से किए जा रहे जोरदार बम धमाकों की आवाज से एमबीबीएस प्रशिक्षु सहम उठे हैं। सुबह के समय धमाकों की आवाजें आ रही थीं। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद वहां अलग- अलग शहरों की यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे हिमाचल विद्यार्थी फंस गए हैं। सभी में डर का माहौल है। परिजन इन्हें फोन कर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। विद्यार्थी उन्हें सुरक्षित निकालने की गुहार लगा रहे हैं। जो विद्यार्थी अभी वहां…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंडराता दिखा ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन दिखाई देने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इलाके में इस प्रकार की घटनाएं सामने आई हैं। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अरनिया इलाके में ड्रोन दिखाई देने के बाद सर्च अभियान चलाया गया। पूरे इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के अलावा अन्य एजेंसियों जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इलाके में सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इससे पहले भी कई बार इलाके में ड्रोन दिखने की घटनाएं हो…
Read Moreदो विदेशी महिलाएं 10 करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार, नशे का 1850 किलो सामान बरामद
नई दिल्ली आरोपी महिलओं के कब्जे से 1850 किलो कोकीन बरामद। दस वर्षों में कोकीन की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोकीन की सप्लाई करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का संचालन दक्षिण अमेरिका से होता था। साथ ही गिरोह के नेटवर्क के मादक पदार्थ तस्कर मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद व दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं। आरोपियों के कब्जे से उत्तम गुणवत्ता वाली 1850 किलोग्राम कोकीन…
Read Moreपाकिस्तान को आई भारत की याद, कहा- पड़ोसी देश के साथ व्यापार समय की जरूरत
इस्लामाबाद पाकिस्तानी पीएम के सलाहकार ने कहा कि, भारत के साथ व्यापार समय की जरूरत है। यह सभी के लिए फायरेमंद है। पाकिस्तान के लिए यह बहुत ही जरूरी है। इसे तुरंत शुरू किया जाना चाहिए। कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद व्यापारिक रिश्ते खत्म कर चुके पाकिस्तान को एक बार फिर से भारत की याद आई है। कंगाली के हालात से जूझ रहे पाकिस्तान ने कहा है कि, भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते समय की जरूरत है। इससे दोनों देशों को फायदा होगा। पाकिस्तान का यह बयान तब…
Read Moreअटल टनल रोहतांग को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया प्रमाणित
शिमला/कुल्लू अत्याधुनिक तकनीक से तैयार भारत की सबसे महत्वपूर्ण सामरिक महत्व की अटल टनल रोहतांग का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाणित किया गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने पुरस्कार प्राप्त किया। अत्याधुनिक तकनीक से तैयार भारत की सबसे महत्वपूर्ण सामरिक महत्व की अटल टनल रोहतांग का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाणित किया गया है। समुद्र तल से 10044 फीट की ऊंचाई पर गुजरने वाली अटल टनल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर…
Read Moreईरान से आ रहे संक्रमित सेब से हिमाचल की बागवानी को खतरा
शिमला ईरान से आयात हो रहे संक्रमित सेब के कारण हिमाचल में सेब बागवानी पर खतरा मंडरा गया है। हिमाचल की प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय कृषि एवं वाणिज्य मंत्रालय का पत्र लिख कर ईरान और तुर्की से सेब का आयात तुरंत बंद करने की मांग उठाई है। ईरान से आयात हो रही कीवी में खतरनाक कीट मिलने के बाद भारत सरकार ने ईरान से कीवी का आयात बंद करने का फैसला लिया है, लेकिन संक्रमित सेब का अभी भी आयात जारी है। प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्रालयों को…
Read Moreपाकिस्तान की एमबीबीएस सीटें बेचने में कसा शिकंजा, कश्मीर निवासी हुर्रियत नेता समेत नौ पर चलेगा मुकदमा
जम्मू कश्मीरी छात्रों को पाकिस्तान में एमबीबीएस सीटों को बेचने के मामले में शामिल हुर्रियत नेताओं व अन्य रसूखदारों के खिलाफ सख्ती बढ़ती जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हुर्रियत नेता व साल्वेशन फ्रंट के प्रमुख मोहम्मद अकबर भट उर्फ जफर भट, दक्षिण कश्मीर के एक वकील समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी गृह विभाग से मांगी है। सीटें बेचकर मिलने वाले पैसे का उपयोग आतंकवाद को बढ़ावा देने में किया जा रहा था। पिछले साल जुलाई में सीआईके ने दर्ज किया था केस पुलिस की सीआईडी…
Read More