घर वापसी को बेताब भीड़ बेकाबू होते देख जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए :

मैहतपुर (ऊना)/गगरेट पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ में कई दिन से फंसे हिमाचली लोगों का आना सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार तड़के ही लोग मैहतपुर पहुंचना शुरू हो गए। भीड़ बेकाबू होते देख जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही डीसी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। सीएमओ डॉ. रमन शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल शर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। उसके बाद प्रवेश की अनुमति दी गई। रविवार रात से एसपी डॉ. कार्तिकेयन…

Read More

चंडीगढ़ और कोटा से हिमाचल लाए गए सभी विद्यार्थियों को किया गया क्वारंटीन

बिलासपुर/सोलन/ऊना कोरोना महामारी के चलते किए गए देश भर में लॉकडाउन से बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल में लाने और बाहरी राज्यों के प्रदेश में फंसे लोगों को उनके घर भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। जयराम सरकार के प्रयासों से राजस्थान के कोटा में फंसे हिमाचल के 128 विद्यार्थियों समेत 139 लोग रविवार को प्रदेश में एचआरटीसी की नौ बसों से प्रदेश पहुंचे। इसके अलावा चंडीगढ़ से भी 70 विद्यार्थियों को एचआरटीसी बसों से ही लाया गया। आते ही इनका मेडिकल चेकअप हुआ। अब इनका कोरोना…

Read More

राजस्थान के कोटा से पांच दर्जन विद्यार्थियों को हिमाचल लाया गया

ऊना/परवाणू लॉकडाउन के बीच राजस्थान के कोटा से करीब पांच दर्जन विद्यार्थियों को एचआरटीसी की बसों में ऊना लाया गया हैं। यह बसें बीते दिन दस बजे कोटा से हिमाचल की ओर रवाना हुई थींं। चार जिलों के छात्रों को लेकर तीन बसें सुबह करीब आठ बजे मैहतपुर पहुंचीं। जहां कोचिंग लेने वाले सभी छात्रों का मेडिकल परीक्षण किया गया। उसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय स्थित दो निजी होटलों में ठहराया गया है। यहां छात्रों के लिए बफर क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इसके बाद इनके यहां भी टेस्ट लिए…

Read More

सुखद खबर : ऊना जिले के 16 कोरोना संक्रमित मरीजों में से आठ की रिपोर्ट तीसरी बार निगेटिव

शिमला दुनिया भर में कहर मचाने वाले कोविड-19 कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभरे ऊना जिले के लिए सुखद खबर है। विभिन्न अस्पतालों में सघन उपचार के लिए भेजे गए 16 कोरोना संक्रमित मरीजों में से आठ की रिपोर्ट तीसरी बार निगेटिव आ गई है। छह लोगों को तो जिले में वापस क्वारंटीन किया गया है। अब जिले में कोरोना के केवल आठ एक्टिव केस रह गए हैं। दिल्ली मरकज से लौटे जमातियों के प्राथमिक संपर्क में आकर संक्रमित हुए कुठेड़ा खैरला गांव…

Read More

कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीण खुद ही चौकीदार बन गए

 दौलतपुर चौक (ऊना) हिमाचल के ऊना जिले में गगरेट की गणु मंदवाड़ा पंचायत में कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीण खुद ही चौकीदार बन गए हैं। गांववासी रास्तों में अस्थायी बैरिकेड्स लगाकर ठीकरी पहरा दे रहे हैं, जिससे कोई अजनबी उनके गांव में न घुसे। गणु मंदवाड़ा हिमाचल का अंतिम गांव है, जिसका अधिकतर हिस्सा पंजाब सीमा से सटा है। हालांकि, मरवाड़ी में पुलिस बैरियर है और पुलिस पूरी मुस्तैदी से हर आने-जाने वाले पर नजर रख रही है, लेकिन उक्त गांव मरवाड़ी बैरियर को क्रॉस करने के बाद आता…

Read More

पंजाब से 470 हिमाचली पैदल ऊना पहुंचे स्क्रीनिंग के बाद भेजा घर

ऊना पंजाब सीमा से सटे जिले के बैरियरों से सैकड़ों लोग पैदल ही अपने घर पहुंच रहे हैं। रविवार को मैहतपुर, पंडोगा एवं गगरेट बैरियर से करीब 470 हिमाचली पैदल ऊना पहुंचे। स्क्रीनिंग के बाद उन्हें बसों में घर भेजा गया। कई लोग पैदल ही रवाना हो गए। पंडोगा में बाहर से आने वाले लोगों की जांच करते हुए डॉक्टर। जालंधर, लुधियाना, रोपड़, चंडीगढ़ सहित अन्य जगह से कई लोग वाहनों में तो कई लोग पैदल जिले के बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। रविवार को मैहतपुर बैरियर से करीब 250…

Read More

पंजाब में कर्फ्यू लगने से हजारों हिमाचलियों में हड़कंप

मैहतपुर (ऊना) कोरोना वायरस के चलते पंजाब सरकार के सोमवार को अचानक कर्फ्यू लगाने के से एलान से वहां रह रहे हिमाचल के हजारों लोगों में हड़कंप मच गया। हर कोई जल्द अपने घर पहुंचने के लिए सड़कों पर आ गया। ऊना तथा कांगड़ा जिलों से ताल्लुक रखने वाले बाइक सवार ऊना के प्रवेशद्वार मैहतपुर पहुंच गए। दोपहर बाद तीन बजे तक पंजाब से आने वाले लोगों को पहले प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन अचानक आए आदेश पर करीब सवा तीन बजे बैरियर को पूरी तरह सील कर दिया…

Read More

धरोहरों एडवांस्ड स्टडी, गेयटी थियेटर में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

शिमला/ऊना/कुल्लू हिमाचल में कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है। सरकार, जिला प्रशासन, मंदिर प्रशासन, पर्यटन कारोबारी हर कोई बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर रहा है। राजधानी शिमला की ऐतिहासिक धरोहरों एडवांस्ड स्टडी और गेयटी थियेटर में देश-विदेश के पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं, स्पीति के काजा में स्थानीय लोगों ने पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है। बंजार की जीभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन ने 31 मार्च तक पर्यटन गतिविधियां रोक दी हैं। उधर चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन ने चैत्र नवरात्र मेलों में…

Read More

ऊना के घंडाबल में वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त,तीन लोग घायल चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के घंडाबल में एचआरटीसी की वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सुबह के समय यह हादसा पेश आया। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस उद्योग होगा स्थापित,करीब 3000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, कंपनी 300 करोड़ का करेगी निवेश

 शिमला हंगरी ग्रुप एमएस सीएसईपीईएल होल्डिंग कंपनी और न्यू इंडिया एसराम और एमराम कंपनी संयुक्त रूप से हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस उद्योग स्थापित करने पर राजी हो गई है। इस कंपनी को जिला ऊना के जिरकपुर बरैडी और कंदरोड़ी में 200 बीघा जमीन पसंद आई है। कंपनी ने प्रदेश सरकार को अवगत करा दिया है। अब कंपनी की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। इसमें हिमाचल के करीब 3000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। कंपनी हिमाचल में 8000 इलेक्ट्रिक बसों सहित, चार्जिंग स्टेशन, बैटरियां और स्पेयर पार्ट्स तैयार करेगी। कुल मिलाकर…

Read More