रूपनगर (नंगल)। नंगल के कस्बा एमपी कालोनी में नहाते समय एक युवक गैस गीजर के कारण बेहोश हो गया। इस युवक को बेहोशी की हालत में बीबीएमबी के कैनाल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। पीजीआई में युवक का उपचार चल रहा है। नंगल के कस्बा एमपी कालोनी का 22 वर्षीय सुनील कुमार सुबह बाथरूम में नहा रहा था। सुनील पेशे से मोटर मैकेनिक है। सुनील के भाई अश्वनी कुमार ने बताया कि सुनील सुबह बाथरूम…
Read MoreCategory: Una
यहां भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं
संतोषगढ़ (ऊना)। जिले में भगवान के मंदिर में सुरक्षित नहीं रहे हैं। ताजातरीन घटना में संतोषगढ़ स्थित ख्वाजा मंदिर में बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर डाली। ख्वाजा मंदिर स्वां नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर में बीती रात चोरों ने पहले दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने शीशे के दरवाजों को तोड़ा। मंदिर में रखे दान पात्र का ताला भी चोरों ने तोड़ डाला। उसमें पड़े हजारों रुपये की नकदी उड़ा कर चोर फरार हो गए। चोरों ने थाली में पड़े रुपये भी चुरा लिए।…
Read Moreभटोली कालेज की जांच रिपोर्ट का फैसला जल्द
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से एसवीएसडी कालेज भटोली की कार्यप्रणाली की जांच के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट विवि की तीस दिसंबर को होने वाली एजूकेशन काउंसिल की बैठक में रखी जाएगी। बैठक में रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद ही भटोली कालेज के सरकारीकरण मामले पर आगामी कार्रवाई संभव होगी। ईसी की बैठक में ही कालेज की समग्र जांच रिपोर्ट में किन-किन खामियों को जांच कमेटी की ओर से उजागर किया गया है, ऐसे तथ्य भी सामने आएंगे। उल्लेखनीय है कि भटोली कालेज की समग्र…
Read Moreअटल की दीर्घायु को शिवबाड़ी में पूजा अर्चना
गगरेट/हरोली/ऊना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 89वां जन्मदिवस जिलाभर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया। हरोली, गगरेट शिवबाड़ी मंदिर, ऊना कुष्ठ आश्रम समेत अन्य क्षेत्रों के देवालयों में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान वाजपेयी की लंबी आयु के लिए मंगल कामना भी की गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रवासी मजदूर परिवारों की बस्ती में जाकर फल आदि भी बांटे। वाजपेयी की लंबी आयु के लिए कार्यकर्ताओं ने मंदिर में काफी देर तक पूजा अर्चना की। भाजपा नेता विकास विक्की ने कहा कि अटल बिहारी…
Read Moreमहिला ने निगला जहरीला पदार्थ
ऊना। क्षेत्र के गांव ईसपुर में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह ज्योति वाला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे आनन-फानन में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार चल रहा है। महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि महिला के…
Read Moreचिंतपूर्णी के कारोबारी की जीप लूटी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के एक थोक व्यापारी की ट्राला जीप को पंजाब के डमटाल के समीप हाईवे पर अज्ञात लुटेरे लूटकर ले गए। जीप में लगभग चार लाख का रिफाइंड तेल एवं डालडा घी लदा हुआ था। जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी के व्यवसायी महेश कुमार ने अपने चालक को माल लेने के लिए अपने ट्राला जीप एचपी 19बी 7303 को पंजाब के डमटाल भेजा था। वापसी के दौरान डमटाल के पास हाईवे पर अज्ञात शातिरों ने ट्राले के आगे कार लगा दी। इससे चालक ने ट्राला रोक दिया। कार से…
Read Moreआत्महत्या के लिए उकसाने पर तीन को सात साल कैद
नंगल (रूपनगर)। नंगल शहर के नजदीकी गांव मेघपुर के युवक आकाशवीर के खुद को गोली मारकर आत्महत्या के मामले में दोषी करार दिए गए तीन लोगों को अदालत ने सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है। रूपनगर सशन कोर्ट की जज अमरजोत कौर भट्टी ने दोषियों के खिलाफ यह फैसला सुनाया। दोषियों को जुर्माना भरने के भी आदेश हुए हैं। जुर्माना अदा न करने की सूरत में इन्हें एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। एडवोकेट अनुज ठाकुर ने ताया कि लाखों रुपये की ठगी का शिकार होने के बाद तनाव…
Read Moreशहरों से गांव तक पहुंचा सट्टा
मैड़ी (ऊना)। प्रदेश में सट्टेबाजी का काला खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के लोग रोजाना लगभग चालीस लाख रुपये का दड़े-सट्टे पर दाव लगाते हैं। इस अवैध कारोबार के तार प्रदेश की राजधानी अथवा बड़े शहरों से ही नहीं। बल्कि छोटे छोटे गांवों और कस्बों से भी जुडे़ हैं। जहां एक मामूली सी दिखने वाली दुकान पर लोग सौ, दो सौ से लेकर हजारों रुपये का दाव किसी एक नंबर पर लगाते हैं। 1 से लेकर 100 के बीच सिर्फ एक ही नंबर निकाला जाता है।…
Read Moreनहीं लगा लापता युवक का सुराग
नंगल (रूपनगर)। ऊना से लापता युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। नंगल बस स्टैंड के नजदीक हाइडल कैनाल चैनल नहर के निकट कुछ दिन पहले लावारिस कार मिली थी। इसमें से सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया था। लेकिन ऊना के युवक का कु छ पता न चल पाने के बाद आज तक पुलिस हवा में ही तीर चला रही है। करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद नंगल से लापता हुए ऊना के पुलवाला बाजार निवासी 21 वर्षीय रमन कुमार का अभी तक सुराग…
Read Moreशिकायत करने पर पीट डाला
अंब (ऊना)। सिध चलेहड़ इलाके में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर डाली। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की पिटाई हुई है, उसने पंचायत के कार्य पर सवाल उठाते हुए लोकपाल मनरेगा के पास कुछ दिन पहले इसकी शिकायत की थी। चर्चा है कि इसी कारण इस व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। मारपीट का शिकार व्यक्ति का नाम राजेंद्र कुमार निवासी सिधचलेड़ बताया जा रहा है। राजेंद्र ने पुलिस में घटना की शिकायत कर दी है। शिकायत के अनुसार बीती रात कुछ…
Read More