विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बंगाणा(ऊना)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल इकाई बंगाणा ने मंगलवार को उपमंडलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राज्यपाल से मांग की है कि ऊना मैहतपुर में अस्पताल चलाने वाले विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा भगवान शिव के बारे में अभद्र टिप्पणी के मामले में उचित कार्रवाई जल्द-जल्द से अमल में लाई जाए। दूसरा चंबा जिला में हुए मनोहर हत्याकांड के दोषियों और अपराधियों को फांसी की सजा का प्रावधान किया जाए। संगठन ने राज्यपाल से निवेदन किया है…

Read More

इंश्योरेंस एडवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार 17 जून को

इंश्योरेंस एडवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार 17 जून को

एलआईसी शाखा ऊना द्वारा इंशोयरेंस एडवाजर के विभिन्न पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 जून को सुबह 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी ऊना के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इंशोयरेंस एडवाज़र के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। इसके अतिरिक्त आयु सीमा 18 से 55 वर्ष और परीक्षा की फीस 850 रूपये है। अभ्यर्थी दो-दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बैंक खाता, आधार कार्ड, मूल प्रमाण पत्र और बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि अधिक…

Read More

सरकार पेंशनरो को बकाया डीए राशि की अदायगी करे : प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन

प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन ऊना ब्लॉक ने प्रदेश सरकार से पेंशनर को बकाया 8 फीसदी डीए जारी करने की मांग की है। सोमवार को हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक ऊना की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष एमआर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनर्स को पेश आ रही समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। ब्लॉक पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले दो वर्षों से उनके मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है क्योंकि वांछित धनराशि राज्य सरकार की ओर से जारी नहीं की जा रही है।…

Read More

शिक्षकों की नियुक्ति से अभिभावक खुश, छात्रों को मिलेगा उज्जवल भविष्य

शिक्षकों की नियुक्ति से अभिभावक खुश, छात्रों को मिलेगा उज्जवल भविष्य

प्राथमिक स्कूलों के साथ अब वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में भी शिक्षकों की कमी दूर होने लगी है। इसके तहत जिले के चार स्कूलों में नए अध्यापकों की नियुक्ति भी हो गई है। स्कूलों में लंबे समय से अध्यापकों की कमी चल रही है। अब नए अध्यापकों की नियुक्ति होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद मिलेगी। जिन स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति हुई है, उनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रापमापा) घनारी, रामनगर नकड़ोह, टकरला और अंदौरा शामिल है। यहां शास्त्री और भाषा अध्यापक (एलटी) को नियुक्त किया गया है। भाषा…

Read More

मुख्य आरोपी गौरव नकली होलोग्राम और मार्का स्टीकर शराब मामले में गिरफ्तार

मुख्य आरोपी गौरव नकली होलोग्राम और मार्का स्टीकर शराब मामले में गिरफ्तार

नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर शराब मामले में मुख्य आरोपी गौरव मिन्हास को हिमाचल प्रदेश के  ऊना शहर से शुक्रवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में कई बड़े खुलासे होंगे। ऊना पुलिस की टीमें गौरव को दबोचने के लिए पालमपुर, पठानकोट और जम्मू में डेरा डाले हुए थे। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों ने शराब गौरव से लेने की बात कही थी। इसके बाद से ही पुलिस की…

Read More

नकली शराब 375 पेटी बरामद, पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी

नकली शराब 375 पेटी बरामद, पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी

ऊना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब की 375 पेटी बरामद की है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। 27 मई को मोहित राजपूत निवासी ऊना व अश्वनी कुमार निवासी नंगल की बोलेरो गाड़ी से वीआरवी मार्का देसी शराब की 45 पेट्टियां बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में मोहित ने बताया कि उसने शराब गौरव मिन्हास ऊर्फ गोरू से खरीदी है। इस सूचना के आधार पर शराब की बोतलों पर लगे लेबल व होलोग्राम का सत्यापन जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त से करवाया गया जिन्होंने सत्यापित किया कि…

Read More

पानी की आपूर्ति के लिए बल्क ड्रग पार्क में 29.43 करोड़ के टेंडर

पानी की आपूर्ति के लिए बल्क ड्रग पार्क में 29.43 करोड़ के टेंडर

बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि पर पानी की आपूर्ति को लेकर टेंडर प्रक्रिया फिर से पूरी की गई है। जल शक्ति विभाग ने एक बार फिर इसके लिए टेंडर लगाए हैं। कुछ दिन पूर्व लगाया गया टेंडर सिरे नहीं चढ़ पाया। इस कारण दोबारा से टेंडर लगाना पड़ा है। अब विभाग की ओर से बल्क ड्रग पार्क में पीने के पानी के लिए 29.43 करोड़ के दो टेंडर लगाने जा रहा है। दोनों टेंडर पूरे होने से पार्क में सुविधाओं में पानी की जरूरतों को लेकर ड्रिलिंग और…

Read More

स्कूल के नाम पर लाखो किये खर्च फिर भी 10 साल में एक कमरा तक तैयार नहीं हुआ

स्कूल के नाम पर लाखो किये खर्च फिर भी 10 साल में एक कमरा तक तैयार नहीं हुआ

गगरेट शिक्षा खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली में दस सालों से कक्षा के एक कमरे का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। अधूरे निर्माण के कारण कमरा जर्जर हालत में पहुंच गया है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वहीं स्कूल में पर्याप्त सुविधाएं और कक्षाएं नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों का सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की ओर रुझान खत्म हो गया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जितना फंड प्राप्त हुआ, उससे कमरे का कार्य आधा ही हो पाया है। कई बार बजट…

Read More

हिमाचल के इन चार जिलों में रसोई गैस आपूर्ति का गहराया संकट

हिमाचल के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। ऊना के रायपुर सहोड़ां स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई विवाद के चलते यह समस्या आई है। बताया जा रहा है कि इस बार प्लांट से गैस की आपूर्ति का टेंडर पंजाब ट्रांसपोर्ट कंपनी को 38 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट पर दिया गया है। इससे पहले स्थानीय ट्रांसपोर्ट कंपनी को यह टेंडर 58 रुपये में दिया गया था। इसके चलते यह विवाद गहरा गया है।उधर, बीते दिनों जिला ऊना के रायपुर सहोड़ां में स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच प्रदेश के कई जिलों में घरेलू गैस सिलिंडरों का संकट पैदा हो गया है। प्रदेश के चंबा जिले को छोड़कर अन्य जिलों में स्थानीय बॉटलिंग प्लांट से घरेलू गैस की सप्लाई होती है। गतिरोध के चलते अब गैस सिलिंडर सप्लाई नहीं होने से घरेलू गैस की कमी हो गई है। कांगड़ा में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि जिला में इंडेन गैस की मांग के मुकाबले कम आपूर्ति हो रही है।  Trending Videos      धर्मशाला शहर में एचपी गैस की सप्लाई भी होने से गैस की कम नहीं है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सप्लाई में थोड़ी दिक्कत आ रही है। उधर, ऊना जिले में घरेलू गैस की सप्लाई पुलिस के साथ सख्त पहरे के साथ हो रही है। रायपुर सहोड़ा इंडेन गैस प्लांट से गाड़ियों को इकट्ठा निकालकर पुलिस पहरे में ले जाया जा रहा है। गत दिनों नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में गैस सप्लाई के लिए जा रहे एक ट्रक चालक पर पथराव होने के बाद पुलिस और मुस्तैद हो गई है। गैस सिलिंडर की सप्लाई ले जाने वाले हर ट्रक के साथ एक पुलिस कर्मी को भेजा जा रहा है। उधर, ऑपरेटरों का कहना है कि 38 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट पर ट्रक ऑपरेटर माल ढुलाई करते हैं तो उन्हें कमाई नहीं होगी। पहले कंपनी को 65 रुपये प्रति किलोमीटर ढुलाई का रेट मिल रहा था। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों गाड़ी पर हुई पथराव की घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिमाचल के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। ऊना के रायपुर सहोड़ां स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई विवाद के चलते यह समस्या आई है। बताया जा रहा है कि इस बार प्लांट से गैस की आपूर्ति का टेंडर पंजाब ट्रांसपोर्ट कंपनी को 38 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट पर दिया गया है। इससे पहले स्थानीय ट्रांसपोर्ट कंपनी को यह टेंडर 58 रुपये में दिया गया था। इसके चलते यह विवाद गहरा गया है।उधर, बीते दिनों…

Read More

पाकिस्तान की जेल में ऊना के विपिन कुमार की मौत, पाक रेंजरों ने सौंपा शव

पाकिस्तान की जेल में ऊना के विपिन कुमार की मौत, पाक रेंजरों ने सौंपा शव

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के नंगलकलां गांव के रहने वाले विपिन कुमार का शव बुधवार को पाकिस्तान से भारत लाया गया। पाक रेंजर्स ने जीरो लाइन पर शव बीएसएफ के हवाले किया।  ऊना के नायब तहसीलदार राजन शर्मा और मृतक के भाई चिरंजी लाल व नगर पंचायत के चेयरमैन प्रकाश चंद शव लेने सुबह ही एंबुलेंस लेकर पहुंच गए थे। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नायब तहसीलदार समेत पारिवारिक सदस्य शव लेकर ऊना पहुंचे। टाहलीवाल नगर पंचायत के चेयरमैन प्रकाश चंद और वाइस चेयरमैन गुरनाम सिंह…

Read More