ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नाकाबंदी के दौरान 100 वाहनों के चालान काटकर 22 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि आठ चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, तीन चालान निर्धारित गति से तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर, दो चालान निजी वाहन को टैक्सी के रुप में प्रयोग करने पर, एक चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, 10 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर,…
Read MoreCategory: Una
अति संवेदनशील केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स
ऊना। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को लोकसभा चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी अनुपम शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि ऊना में 54 अति संवेदनशील, 112 संवदेनशील तथा 342 सामान्य चुनाव मतदान केंद्र हैं। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों एवं होम गार्ड के जवानों, संवेदनशील एवं सामान्य मतदान केंद्रों पर हिमाचल पुलिस एवं होम गार्ड के जवानों की ओर से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। चुनावों…
Read Moreपारा 40 के पार, सूने पड़े बाजार
ऊना। जिला में पारा तेजी से नई ऊंचाइयां छू रहा है। ऊना में पारा मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। ऐसे में लोगों का गर्मी के मारे हाल बेहाल हो रहा है। दोपहर के समय बाजारों सहित मुख्यमार्गों पर आवाजाही कम होती जा रही है और दुकानदारी पर भी असर पड़ने लगा है। दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं ने दोपहिया वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। प्रचंड होती जा रही गर्मी का असर सीधे तौर पर स्कूली विद्यार्थियों और कर्मचारियों पर हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों…
Read Moreऊना, संतोषगढ़ में शव मिलने से सनसनी
ऊना, संतोषगढ़ में शव मिलने से सनसनी ऊना। जिला के अलग-अलग जगहों पर दो शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बस अड्डा चौक पर देर दोपहर लोगों ने सड़क के किनारे एक व्यक्ति को गिरे हुए देखा। स्थानीय लोगों ने जब उसे उठाने की कोशिश की, तो वह उठा नहीं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के…
Read Moreहर जगह विरोध झेल रहे धूमल
टाहलीवाल / हरोली (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल को प्रदेश के हर हिस्से में विरोध झेलना पड़ रहा है। धूमल चाहे सिरमौर जाएं, चाहे किन्नौर, चाहे मंडी, सोलन, कुल्लू या कांगड़ा जाएं, उनका हर जगह विरोध हो रहा है। भाजपा सरकार के समय में हिमाचल की पाई-पाई जालंधर और पंजाब के लोगों पर लुटाई गई। धूमल ने मुख्यमंत्री रहते हुए पंजाब के ही लोगों को यहां नौकरियां देकर हिमाचलियाें से धोखा किया। इसी का नतीजा परिणाम धूमल को भुगतना पड़ रहा है। मुकेश अग्निहोत्री सोमवार…
Read Moreलाखों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी
टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय बाजार में गढ़शंकर मार्ग पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर डाली। वारदात में लाखों रुपये के उपकरणों के साथ दो हजार नकदी चोरी होने का दावा किया जा रहा है। प्रभावित के अनुसार चोर दुकान में रखी तीन एलईडी, चार वॉशिंग मशीन एवं एक होम थियेटर पर हाथ साफ कर फरार हो गए हैं। जिसकी कीमत लगभग दो लाख के बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चोर दुकान में एक ट्राला जीप में सवार होकर आए थे। पुलिस ने…
Read Moreझूठ बोलने से नहीं मिलते वोट: मुकेश
हरोली (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को लगता है झूठ बोलकर और लोगों को मूर्ख बनाकर वोट मिलते हैं। अब जनता भाजपा नेताओं के झांसे में नहीं आने वाली है। अग्निहोत्री रविवार को हरोली में चुनावी सभा में बोल रहे थे। धूमल और अनुराग पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपाई कांग्रेस की उपलब्धियों को लेकर ढिंढोरा पीट रहे हैं कि यह भाजपा के समय में स्वीकृत हुए कार्य हैं। यदि भाजपा के समय में स्वीकृति के कोई दस्तावेज भाजपाइयों के…
Read Moreरामदेव के ब्यान पर हो कड़ी कार्रवाई
ऊना। भारत रतन बाबा साहिब डॉ. भीम राब अंबेडकर दलित समाज सुरक्षा एवं उत्थान सोसायटी ऊना ने बाबा राम देेेेेेव की महिलाओं के प्रति की गई बयानबाजी की निंदा की है। सुरक्षा संगठन ने आईपीसी-1860 की धाराओं में डिफेंड स्टेटमेंट पर शीघ्र कमीशन ऑफ इंडिया एंड एससी एवं एसटी कमीशन से मांग की है कि बाबा राम देव की सारी संपत्ति देश के हित में जब्त की जाए। सोसाइटी ने कहा कि ऐसे बाबा के नाम का प्रयोग करने वाले आदमी पर देशद्रोही का मुकदमा चलाया जाए। जो व्यक्ति देश…
Read Moreसरहदी प्रवेशद्वार पर सुरक्षा दरकिनार
मैहतपुर (ऊना)। दिन : रविवार। वक्त : सुबह 11 बजे। इंडियन बुलेटिन ने ऊना जिले के सबसे व्यस्त एवं संवेदनशील माने जाने वाले सरहदी क्षेत्र के कैप्टन अमोल कालिया प्रवेशद्वार में सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर पुलिस प्रशासन के प्रबंधों का जायजा लिया। तो ऐसा लगा कि जिला प्रशासन इस सरहदी प्रवेशद्वार के प्रति बहुत ज्यादा संजीदा नहीं है। यही हाल ऊना के अन्य सरहदी बैरियरों का भी है। हिमाचल में दाखिल होने वाले हर वाहन पर नजर रखने के मकसद से कुछ ही महीनों पहले जो सीसीटीवी कैमरे दिल्ली की फर्म…
Read Moreहरोली में भिड़े कांग्रेसी-भाजपाई
ऊना। हरोली में रविवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों ओर से हरोली पुलिस थाना में शिकायतें आई हैं। पुलिस ने दोनों ओर से मिले शिकायत पत्रों पर जांच बिठा दी है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि युकां तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोबाइल वैन में लगे बैनरों को फाड़ डाला। मोबाइल वैन के चालक तथा उसमें सवार कार्यकर्ताओं से भी दुर्व्यवहार हुआ। दूसरी ओर कांग्रेस ने शिकायत में कहा है कि हरोली में कांग्रेस की सभा चल रही थी। वहां पर मोबाइल वैन में सवार कुछ कार्यकर्ता…
Read More