अंब के कलरूही में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के कलरूही में रविवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके पास से ऐसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हो सके। हालांकि एक स्थानीय दुकानदार के अनुसार वह करीब 15 दिनों से यहीं पर रुका हुआ था और उसकी टांग पर गहरा घाव था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को अंब पुलिस…

Read More

खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार आल्टो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के तुरंत देर बाद कार चालक को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह टैक्सी चालक था, जो ऊना में सवारी छोड़कर वापस हमीरपुर की…

Read More

चोरी की बस खरीदने के आरोप में दो गिरफ्तार

ऊना। पुलिस ने चोरी की बस खरीदने के आरोप में दो लोगों को पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया। न्यायालय से जमानत मिलने पर पुलिस ने दोनों को रिहा कर दिया। जानकारी के अनुसार एक अक्तूबर 2013 को ऊना नगर के वार्ड चार निवासी दिनेश कुमार ने धोखाधड़ी से बस चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने धारा 379, 420 एवं 406 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद मामले…

Read More

स्कूल प्रमुख जांचें छात्रों के ड्राइविंग लाइसेंस

ऊना। बिना लाइसेंस दोपहिये और चौपहिया वाहन दौड़ाने वाले स्कूली बच्चों के वाहन जब्त हो सकते हैं। अभिभावकों को भी तलब किया जा सकता है। उपायुक्त अभिषेक जैन ने विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि दोपहिया और चौपहिया वाहन लेकर स्कूल पहुंचने वाले छात्रों के ड्राइविंग लाइसेंस चेक करें। बिना लाइसेंस किसी भी छात्र-छात्रा को वाहन न चलाने दें। किसी के पास यदि डीएल है तो इस बात का पता लगाएं कि वे यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।…

Read More

दिनदहाड़े नकदी और जेवर साफ

अंब (ऊना)। उपमंडल के चुरड़ू में शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर दहशत फैला दी। चोर लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर गए। घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य खेतों में गए थे। जब घर के मुखिया का बेटा खेत से घर खाना लेने पहुंचा तो पूरी घटना का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गुरदयाल सिंह निवासी चुरड़ू अपने परिवार के साथ खेतों में काम करने गए थे। शनिवार को करीब साढ़े…

Read More

इराक में फंसे ऊना के आधा दर्जन युवक

ऊना। संघर्ष से जूझ रहे इराक में ऊना जिले के भी पांच युवक फंस गए हैं। ऊना के इन युवकों के साथ हिमाचल के विभिन्न इलाकों के भी अन्य करीब बीस लोग वहां फंसे हुए बताए जा रहे हैं। ऊना के भड़ोलियां कलां निवासी सन्नी सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, पनोह निवासी देसराज, नंगड़ा निवासी नरेश कुमार, बढेड़ा हरोली निवासी दारा सिंह पुत्र गुरवचन सिंह, पंजावर निवासी दीपक पुत्र गुरवचन सिंह इराक के आतंक प्रभावित क्षेत्र करबला में हैं। दारा सिंह के भाई संजीव ने बताया कि दारा सिंह का शुक्रवार…

Read More

संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के चक्क सराय में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दवाई की ओवरडोज को मौत की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह कसी बीमारी से पीड़ित था और कई दिनों से तनाव में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे रहे…

Read More

ऊना में अंधड़ ने मचाई तबाही

ऊना/संतोषगढ़/गगरेट। जिले में शुक्रवार मध्य रात्रि चली तेज आंधी ने खूब कोहराम मचाया। तेज आंधी के साथ भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में सड़कों पर पेड़ उखड़कर गिर गए। कई जगहों पर विद्युत लाइनों को भी क्षति पहुंची है। कहीं पूरी रात बिजली ठप रही। इससे लोगों को भयंकर गर्मी में पूरी रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी। तेज आंधी के कारण जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। संतोषगढ़ बस अड्डे में कई दुकानों के बाहर लगे बोर्ड भी तेज हवा…

Read More

दो ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत स्थिर

ऊना। जिला के दो अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजावर निवासी 38 वर्षीय निशा ने वीरवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं क्षेत्र के देहलां में एक 40 वर्षीय हरजीत ने सुबह कोई जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या…

Read More

अस्पताल के बाहर दोस्त को तड़पता छोड़कर हो गए फरार

सीढ़ियों से गिरकर हुआ था गंभीर रूप से घायल पंजाब के होशियारपुर का निवासी युवक नवी सिंह अपने चार दोस्तों के साथ पीरनिगाह में माथा टेकने आया था। इसी बीच सभी दोस्त पीरनिगाह में बने तालाब में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय नवी का सीढ़ियों से पैर फिसल गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके दोस्त उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर आए। उसके दोस्त उसे आटो रिक्शा में अस्पताल तक लेकर पहुंचे और उसे अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए। कुछ लोगों ने इन युवकों से…

Read More