ऊना। बडूही खड्ड में फेंकी सरकारी दवाओं के मामले को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर यह दवाएं कहां से आई हैं। शुक्रवार को भी विभागीय अधिकारी जांच को दोबारा मौके पर डटे रहे। शुक्रवार को मामले की छानबीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें के अतिरिक्त बाल विकास परियोजना अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन, अभी भी मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा है। वहीं वीरवार को सामने आए मामले के बाद शुक्रवार तक क्षेत्र के तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रिकार्ड…
Read MoreCategory: Una
अंब में भ्रष्टाचार उन्मूलन की ली शपथ
अंब (ऊना)। स्थानीय देवी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को इंडिया अगेंस्ट क्रप्शन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंडी से देसराज, सुंदरनगर से ठाकुर शेर सिंह, कांगड़ा से डा जग्गी तथा जिला ऊना से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा चौहान, ठाकुर राम किरपाल सिंह, हरिश चंद्र, केजी पराशर, पूर्ण चंद परमार, अजय शर्मा, राजेंद्र सिंह, संदीप संदल मौजूद रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में व्यवस्था परिवर्तन तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली गई। सभी ने एकमत होकर केजरीवाल को नई राजनीतिक…
Read Moreजिला में निगम के 10 रूट ठप
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन कर्मियों ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए वर्क टू रूल के तहत आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रखा। जिसके चलते बुधवार को ऊना जिला में लगभग 10 रूट ठप रहे। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मियों के आठ घंटे की ड्यूटी देने के ऐलान से रोजाना बस यात्रा करने वाले लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में लोग शाम के वक्त जल्द निजी बसों का सहारा लेकर अपने गंतव्य पर पहुंचने को मजबूर हो रहे हैं। दूसरे दिन रायपुर-शिमला, पंजावर,…
Read Moreजल्द लगेंगे मंदिर में एचडी कैमरे : डीसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना संदीप कदम ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को पारदर्शी रखने के लिए जल्द ही हाई डेफिनेशन कैमरे लगा दिए जाएंगे। कदम बुधवार शाम चिंतपूर्णी मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। उपायुक्त ने काफी देर तक समूचे मंदिर परिसर में विभिन्न स्थलों पर जाकर निरीक्षण किया। जिन स्थलों पर श्रद्धालुओं को चोरी-चकारी की वारदातों का अधिक शिकार होना पड़ता है, उपायुक्त ने उन स्थानों का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से…
Read More26 जनवरी की परेड को 51 स्वयंसेवियों का चयन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली में पिछले पांच दिन से चल रहे एनएसएस के राज्यस्तरीय शिविर के समापन समारोह में उपनिदेशक उच्च शिक्षा एवं ऐलीमेंटरी रमेश कुमार विद्यार्थी तथा सुशील पुंडीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपनिदेशकों ने बच्चों को अनुशासन एवं कर्त्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। कैंप में 127 छात्रों तथा 135 छात्राओं ने हिस्सा लिया। 19 अक्तूबर को एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की ओर से प्रदान किया गया। यह इतिहास में पहली बार हिमाचल को स्वयंसेवा…
Read Moreअवैध खनन पर विभाग का शिकंजा
ऊना। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से खनन करने वालों के खिलाफ आखिर खनन विभाग ने भी मुहिम छेड़ ही दी। मंगलवार को विभागीय टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी करते हुए चिंतपूर्णी, कलरूही, मुबारिकपुर, बंगाणा और संतोषगढ़ क्षेत्रों में अवैध खनन करने वालों को पकड़कर उनके चालान काटे। इस दौरान पड़ोसी सूबों सहित कांगड़ा जिला से भी खनन को आए लोगों को पकड़ा गया है। इस दौरान 3 टिप्पर और 4 ट्रैक्टर चालकों के चालान काटे गए हैं। जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया…
Read Moreघर बनाने को 9.5 प्रतिशत ब्याज पर लोन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत गोंदपुर बनेहड़ा में 59वां अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यालय धर्मशाला के महाप्रबंधक जसवंत सिंह राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने लोगों को ऋण योजना के बारे में अवगत करवाया। कहा कि हीरा सिंह ने 1892 में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति की नींव रखी थी। घर बनाने के लिए हमारा बैंक 9.5 प्रतिशत ब्याज पर ऋण देता है। यदि ग्राहक किस्त लगातार जारी रखता है तो उसे आधा प्रतिशत ब्याज कम किया जाता है। घर सजाओ योजना के…
Read Moreहार जीत को एक लाख की शर्त
हरोली (ऊना)। यहां विधानसभा चुनाव नतीजों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं, हार जीत को लेकर कइयों ने शर्तें भी लगा ली हैं तथा कई शर्त लगाने की तैयारी में हैं। हरोली विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा और कांग्रेस के दो नेताओं ने हार जीत को लेकर शर्त लगाई है। इन दोनों नेताओं ने क्षेत्र के एक प्रगतिशील किसान रिंकू जसवाल के पास 50-50 हजार रुपये जमा करवा दिए हैं। चुनाव नतीजे आने पर एक लाख रुपये की यह राशि किसी एक को सौंपी जाएगी। बताया जा…
Read More9 वर्ष सेवाकाल वालों को मिलेगा प्रमोशन
ऊना। जिला के स्कूलाें में जिन अंशकालीन जलवाहकों का कार्यकाल 31 मार्च 2012 को 9 वर्ष का हो चुका है, उनकी डीपीसी 23 नवंबर 2012 को उच्च शिक्षा उपनिदेशक के ऊना स्थित कार्यालय में होगी। 9 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके जलवाहकों को अब दैनिक भोगी की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। अंशकालीन जलवाहक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील बन्याल और गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष कंवर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि 23 नवंबर को उक्त सभी अंशकालीन जलवाहक डीपीसी के लिए सुबह 10 बजे उच्च शिक्षा उपनिदेशक के…
Read Moreबीएसएनएल यूनियनों ने की हड़ताल
ऊना : यूनाइटेड फोरम बीएसएनएल यूनियन के आह्वान पर उपमंडल अम्ब तथा ऊना बीएसएनएल शाखा के कर्मचारी शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल पर रहे। इस अवसर पर ऊना शाखा के रामस्वरूप, वीरेंद्र, विनोद कुमार, रघुवीर सिंह, रामपाल, प्रेम चंद, राकेश कुमार, नरेश कुमार, ओम प्रकाश, मोहिन्द्र सिंह, मोजदीन, बलदेव, सुरेश, संतोष कुमार, राजरानी, अरुण कहोल, प्रवीण कुमारी, रजनीश कुमार, राकेश, मदन लाल, राम सिंह, सुरेश कुमार, हरीश कुमार, सुशील कुमार व अन्य भी उपस्थित थे। बीएसएनएल ऊना यूनियन ने बीएसएनएल मंडल सचिव गाजियाबाद की हत्या के आरोपियों को तत्काल…
Read More