जिला मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड पर बुधवार सुबह एक टिप्पर चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रही चार वर्षीय मासूम को कुचल डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। यूपी के मुरादाबाद की चार वर्षीय मंजू परिजनों के साथ पुराना होशियारपुर…
Read MoreCategory: Una
आईटीआई परीक्षा में कम पड़ गए प्रश्नपत्र, फोटोस्टेट करवाने पड़े
ऊना। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की बड़ी लापरवाही ऊना में उजागर हुई है। आईटीआई छात्रों को उस समय भारी परेशानी झेलनी पड़ी, जब विभिन्न ट्रेडों में फाइनल परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र नहीं मिल सके। इससे आईटीआई प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में प्रशासन को प्रश्नपत्रों की 315 फोटोस्टेट कापियां करवानी पड़ी। समय से लगभग साढ़े तीन घंटे बाद परीक्षा आरंभ हो पाई। ऊना आईटीआई में बुधवार को इलेक्ट्रिकल, फिटर, टर्नर, मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, आईटी एंड ईएसएम और कंप्यूटर हार्डवेयर ट्रेड में दो साल का कोर्स…
Read Moreबिल्डिंग में बैंक खुलवाने के नाम पर 2.74 लाख की ठगी
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल बाजार में बैंक खुलवाने के नाम पर रुपये बटोरने वाले एक शातिर को दुकानदाराें की मुस्तैदी के चलते दबोच लिया गया। शातिर ने बाजार में एक व्यक्ति की बिल्ंिडग में बैंक खुलवाने का झांसा देकर उससे 2.74 लाख रुपये बटोर लिए थे। यह राशि एक बैंक खाता खुलवाने के लिए उस खाते में डाली गई थी। कुछ राशि इस शातिर ने शुरू में ही निकाल दी थी। इसके बाद शातिर चंपत हो गया। शातिर का बीते तीन -चार महीनाें से कोई अता- पता नहीं चल रहा था।…
Read Moreअंब अस्पताल में बायो केमिस्ट्री लैब बनेगी, कैंटीन की सुविधा भी मिलेगी
अंब (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब में मरीजों को अब महंगे टेस्ट नहीं करवाने पड़ेंगे। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल परिसर में बायो केमिस्ट्री लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस लैब में आउटसोर्सिंग के माध्यम से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। अस्पताल में अन्य टेस्ट पुरानी दरों पर ही होंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब की रोगी कल्याण समिति का मंगलवार को वर्ष 2014-15 का करीब 32 लाख 49 हजार रुपये का बजट पारित कर दिया गया। मंगलवार को अंब में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में वित्त आयोग…
Read Moreदेशराज ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
खादी ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष एवं सदस्य देशराज गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र को इस्तीफा भेजा है। उन्होंने ई-मेल और फैक्स से भारत सरकार उद्योग भवन नई दिल्ली को त्यागपत्र प्रेषित किया गया। 28 नवंबर, 2011 को अधिसूचना संख्या एसओ 2712 ई में पूर्व केंद्र सरकार ने देशराज गौतम को उत्तरी क्षेत्र का चेयरमैन पांच वर्षों के लिए मनोनीत किया था। गौतम 25-26 वर्षों से खादी…
Read Moreमिड डे मील का बजट बढ़ाया
ऊना। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में मिड डे मील योजना के लिए डाइट मनी में इजाफा कर दिया है। इसके लिए प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी लेवल पर मिड डे मील के लिए प्रति डाइट अलग-अलग दरें बढ़ाई गई हैं। शिक्षकों की ओर से मिड डे मील में डाइट मनी को बढ़ाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। इसे शिक्षा विभाग ने 9 जुलाई 2014 को जारी की गई अधिसूचना में पूरा कर दिया है। विभाग की ओर से इस संबंध में प्रदेश भर के आरंभिक शिक्षा उपनिदेशकों…
Read Moreब्रेकिंग : परिवहन मंत्री चला रहे थे गाड़ी हुआ एक्सीडेंट
हिमाचल के सड़क एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाली ऊना से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। जीएस बाली को हादसे में चोटें आई है जबकि उनके ड्राईवर को गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीजीआई में भर्ती किया गया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक हादसे के समय जीएस बाली खुद ही गाड़ी चला रहे थे और रोपड़ के समीप नियंत्रण� खोकर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई है। मामला बुधवार दोपहर करीब 4.00 बजे का है जब जीएस बाली…
Read Moreसेना में भर्ती का मौका, पढ़ें पूरा शेड्यूल
युवाओं को सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। सेना भर्ती केंद्र हमीरपुर की ओर से 25 से 28 जुलाई तक ऊना के इंदिरा स्टेडियम में सेना की खुली भर्ती आयोजित की जाएगी। केंद्र के निदेशक कर्नल एसबी माथुर के अनुसार यह भर्ती केवल ऊना जिले के युवाओं के लिए आयोजित की जाएगी। 25 जुलाई 2014 को जरनल डयूटी सैनिकों के लिए सभी वर्गों के युवाओं की भर्ती आयोजित की जाएगी। इसमें (साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष) 25 जुलाई 1993 से 15 जनवरी 1997 के बीच…
Read Moreवाहनचालकों को एचआरटीसी देगा ये सुविधा, पढ़ें
हिमाचल में बसों, ट्रकों, कारों और अन्य वाहनों के ड्राइवरों के लिए राज्य पथ परिवहन निगम रेस्ट हाउस बनाने जा रहा है। ये विश्राम गृह सार्वजनिक निजी सहभागिता से बनाए जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। शुरूआती चरण में इन्हें मंडी, शिमला और कांगड़ा जिलों में ही बनाने का प्रस्ताव है। यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो इस सुविधा को अन्य स्थलों पर भी दिया जाएगा। प्रदेश पथ परिवहन निगम इस नई योजना पर काम शुरू करने जा रहा है। इसके दो मकसद हैं।…
Read Moreशनि देव मंदिर से चांदी का छत्र चोरी
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार देर रात चोरों ने शनिदेव मंदिर में सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया है।
Read More