लूट के बाद पुल से युवक को फेंका

अंब (ऊना)। नंदपुर में लुटेरों ने एक युवक की बुरी तरह पिटाई करने के बाद उसे पुल के नीचे फेंक दिया। आरोपियों ने युवक का दोपहिया वाहन भी पुल से नीचे गिराया। युवक की जेब से मोबाइल और नगदी आदि भी उड़ा ली। मंगलवार देर रात हुई वारदात के बाद बुधवार शाम को होश में आने के बाद पीड़ित युवक ने किसी तरह लोगों से सहायता मांगी। लोगों ने युवक की हालत देखकर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस में उसे अंब अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज…

Read More

रायपुर के जंगल आग से तबाह

थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के रायपुर मैदान के जंगल में बुधवार सुबह अचानक आग भड़क गई। जिससे लाखों की वन संपदा राख हो गई है। रायपुर घटां एवं अपर रायपुर के जंगल में आग से सैकड़ों कनाल भूमि में उगे पौधे एवं वन्य प्राणी नष्ट हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सैकड़ों कनाल भूमि में फैल गई एवं सरकारी एवं निजी भूमि में हजारों बांस के पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से लाखों की प्लांटेशन प्रति वर्ष कुटलैहड़ के जंगलों…

Read More

ट्रिपल राइडिंग पर रोक के निर्देश

ऊना। प्रशासन में कार्यकुशलता लाने के लिए बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीसी अभिषेक जैन ने की। इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कारगर यातायात प्रबंधन योजना बनाकर उसे कड़ाई से अमलीजामा पहनाने के डीसी ने आदेश दिए। ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाने एवं ट्रिपल राइडिंग से बढ़ रही घटनाओं को लेकर प्रकाशित खबरों पर कड़ा संज्ञान लिया। ऐसा करने वालों के खिलाफ कारगर अभियान चलाने की हिदायत दी। ‘अमर उजाला’ ने…

Read More

कहीं व्यर्थ तो कहीं पेयजल के लाले

ऊना। गर्मी के मौसम में जहां जिले के पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, वहीं मैदानी क्षेत्रों के लोग भी इस समस्या से अछूते नहीं है। जिले के ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी लोगों पर पेयजल किल्लत का संकट भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। आईपीएच की लचर व्यवस्थाओं के कारण लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिला मुख्यालय से सटे आदर्श नगर में जहां लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं शहर के पुलवाला…

Read More

हंबोली में भाइयों में मारपीट

अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत हंबोली में दो भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने एक की शिकायत पर दूसरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पहले भी इन्हीं दोनों भाइयों में हुई हाथापाई के चलते पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जिसकी छानबीन चल रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह फिर दोनों भाइयों में झड़प हुई, जो देखते देखते हाथापाई में तबदील हो गई। एक भाई ने आरोप लगाया है कि जब वह सुबह उठा तो उसका भाई उसके आंगन…

Read More

पंप आपरेटरों की भर्ती में हंगामा

ऊना। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही पंप आपरेटरों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को उपमंडल कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब विभाग की ओर से पत्र भेज कर साक्षात्कार के लिए बुलाए युवाआें को बैरंग भेज दिया गया। इन युवाओं ने अप्रैल माह में तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की हुई है। अब साक्षात्कार के समय उन्हें वापस भेजने के विभागीय फरमानों से उनका गुस्सा भड़क उठा है और उन्होंने मामले को प्रदेश सरकार…

Read More

चिंतपूर्णी में महिला से मारपीट

चिंतपूर्णी (ऊना)। धर्मशाला महंता में घरेलू विवाद के कारण दो गुटों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए एक महिला और उसके दो पुत्रों को नामजद कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज रानी पत्नी जोगिंद्र सिंह निवासी धर्मशाला महंता ने शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार शाम सावित्री देवी पत्नी राम…

Read More

जंगल में विजिलेंस की दबिश

मुबारिकपुर (ऊना)। भरवाईं वन परिक्षेत्र के तहत वन बीट रामपुर कुटैहड़ा नकड़ोह में अवैध खैर कटान की जांच के लिए मंगलवार को विजिलेंस विभाग के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। लेकिन, टीम को अवैध कटान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी भरवाईं पुरुषोत्तम सिंह, बीट गार्ड अविनाश कुमार, वन कार्पोरेशन एएस भरवाईं अमी चंद उपस्थित रहे। हालांकि, वन विभाग की रामपुर कुटैहड़ा वन बीट में वन कार्पोरेशन खैर कटान करवा रही है, लेकिन यहां किसी भी प्रकार के…

Read More

बीएसएनएल ने मुश्किल में डाले उपभोक्ता

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र के बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं को पिछले चार दिन से परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ठठल में भी पिछले आठ दिन से कुछ ऐसा ही माजरा उपभोक्ताओं के साथ पेश आ रहा है। उपभोक्ताओं में निगम की लचर संचार सेवाओं के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है। बंगाणा क्षेत्र के उपभोक्ताओं में रंजना कुमारी, ज्योति, किरण कुमारी, रक्षा देवी, सुलोचना देवी, अंजना, रज्जू, बेबी, अल्का, अमित कुमार, अभय ठाकुर, रणवीर, अरविंद कुमार, राम कुमार, डा. मदन कुमार तथा संजीव शर्मा ने बताया कि पिछले चार-पांच…

Read More

पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे विद्यार्थी

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की राजकीय माध्यमिक पाठशाला दोबड़ में तेज अंधड़ से मंगलवार सुबह 11 बजे आम का बड़ा पेड़ गिरने से विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। पाठशाला के मुख्याध्यापक गोपाल सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान विद्यार्थ्यों का मासिक टेस्ट लिया जा रहा था। जिस कारण बच्चे बच गए। सामान्य दिनों में बच्चों की कुछ कक्षाओं को बरामदे और परिसर में भी बैठाया जाता है। शिक्षकों ने बताया कि पाठशाला के ठीक पीछे एक और आम का पेड़ गिरने वाला है। भूमि कटाव से इस पेड़ की जड़ें…

Read More