चीनी मिल न लगने से उद्योगपति नाराज

ऊना। टाहलीवाल में जगह चिन्हित होने के बावजूद चीनी मिल की स्थापना न होने से उद्योगपति निराश हैं। इस मिल की स्थापना से सीधे तौर पर करीब 1500 लोगों को रोजगार मिलना था। अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 10 हजार लोग रोजगार पा सकते थे। मौजूदा दौर में इस स्थान पर थ्री फेस स्टेशन है। बीबीटी औद्योगिक संघ ने कहा कि गगरेट में भी दो चीनी मिल स्थापना की योजना थी। जगह चिन्हित होने के बावजूद यह प्रोजेक्ट लटक गया। संघ ने कहा कि यह चीनी मिल कांग्रेस के समय में…

Read More

गम-ए-आलम में डूबा क्यों हिंदोस्तां है!

ऊना। सहमे-सहमे हैं परिंदे, गुलशन क्यों वीरान है, गम ए आलम में डूबा आज क्यों हिंदोस्तां है। चनी विस्मिल की यह पंक्तियां गूंजते ही बचत भवन का सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से मंगलवार को बचत भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कई नामी साहित्यकारों और कवियों ने भाग लिया। ऊना के जिला भाषा अधिकारी त्रिलोक सूर्यवंशी क ो भी विदा किया गया। सूर्यवंशी का शिमला के लिए तबादला हुआ है। कवि सम्मेलन में डा. बाल कृष्ण सोनी…

Read More

सलोह फल केंद्र में 5 लाख से बनेगा जलाशय

ऊना। उपायुक्त अभिषेक जैन ने मंगलवार को सलोह में उद्यान विभाग के फल संतति केंद्र में उद्यान एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला में बागवानी विकास की संभावनाओं का जायजा लिया और योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि जिले में बागवानी विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिनका दोहन करके यहां के किसान एवं बागवान अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। आम एवं नींबू प्रजाति के फलों के उत्पादन में इस जिले ने विशेष पहचान बनाई है और यहां बागवानी गतिविधियों में विविधता लाने की जरूरत…

Read More

ऊना में खनन माफिया खामोश

टाहलीवाल (ऊना)। जिले में खनन माफिया खामोश हो गया है। अफसरों और कर्मचारियों में डबल डिमोशन का खौफ ऊना में बरकरार है। अवैध खनन के खिलाफ कटने वाले चालानों में कमी दर्ज हुई है। मई माह के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऊना प्रवास के दौरान अवैध खनन के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा था कि जो भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी अवैध खनन करने वालों का साथ देते हुए पाए गए या उनके खिलाफ ऐसी कोई शिकायत आई तो डबल डिमोशन की जाएगी। डबल डिमोशन…

Read More

बढ़ता रहा अर्जुन का मर्ज, किसी को नहीं दिखा दर्द

मुबारिकपुर (ऊना)। स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बेहाल हैं। मरीज रात भर दर्द से तड़पता रहता है, उसे पूछने वाला कोई नहीं। एक से दूसरे अस्पताल में मरीज को भेजा गया। मामला संघनई इलाके का है। यहां के अर्जुन दास ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्हें रविवार पेट में तेज दर्द शुरू हो गई। उनका पुत्र यशपाल उन्हें क्षेत्र के सरकारी अस्पताल ले गया। जहां पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें पाइप लगाने का प्रयास किया, लेकिन पाइप लगाते समय खून बहने लगा। स्थिति खराब होती देख वहां तैनात कर्मचारियों ने…

Read More

गर्मी के साथ-साथ विद्युत कट की मार

टाहलीवाल (ऊना)। गर्मी की भयंकर तपिश में बिजली भी लोगों को रुला रही है। टाहलीवाल क्षेत्र में बिजली के बार-बार गुल होने से लोगाें की दिक्कतें बढ़ रही हैं। विद्युत बोर्ड लगभग 30 किलोमीटर विद्युत लाइन में गर्मी बढ़ने से ट्रिपिंग को इसका कारण बता रहा है। विद्युत बोर्ड ने संके त दिए हैं कि आने वाले दिनाें में गर्मी की बढ़ती तपिश में बिजली लोगों को और रुला सकती है। टाहलीवाल से दर्शन सिंह, पवन कुमार, अमरजीत सिंह, राम कुमार, दलजीत सिंह, विनीत शर्मा, प्रदीप कुमार, गुरमेल सिंह, संजय…

Read More

100 युवाओं को नौकरी देगी कंपनी

ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 31 मई को लगभग सौ युवाओं को रोजगार हासिल करने का मौका मिलेगा। इनमें से 50 पदों पर आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को रखा जाएगा। लगभग 50 मैट्र्रिक पास युवाओं को भी नौकरी दी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि टाहलीवाल के गुरपलाह स्थित इंडिया फाइल्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में लगभग सौ रिक्तपदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 31 मई को जिला रोजगार कार्यालय में युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आपरेटरों के लगभग 50 पदों पर फीटर…

Read More

ऊना में हल्की बारिश का बड़ा कहर

ऊना। बारिश के पानी से बचाव करने के प्रबंधों की पोल सोमवार को खुल गई। बारिश के पानी ने जहां जिला मुख्यालय के लगभग आधा दर्जन व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उत्पात मचाया, वहीं समीपवर्ती झलेड़ा में भी पानी ने दुकानों और घरों में घुस कर लोगों को खासी परेशानियों में डाले रखा। व्यापारियों का हजारों का सामान खराब हो गया। दुकानों और घरों में पानी घुसने के साथ जैसे उन्होंने सामान को निकाल कर सड़क किनारे रखा उसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। तेज अंधड़ ने भी लोगों को खासी…

Read More

पंजाब के एसआई का चिंतपूर्णी में चालान

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को मंदिर मार्ग पर पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की ओर से गाड़ी गलत तरीके से पार्क करने पर चालान काटकर उसके हाथों में थमा दिया। जानकारी के मुताबिक एक इंडिका कार नंबर पीबी-56 सी-1212 सुबह साढ़े छह बजे के करीब मंदिर रोड पर पहुंची। मालिक कार को गलत तरीके से पार्क कर मंदिर में माथा टेकने चला गया। इससे यातायात में व्यवधान पड़ा। घंटों तक ट्रैफिक कर्मी उसका इंतजार करते रहे। जब वह लौटा तो कर्मियों ने चालान काट दिया। गाड़ी पंजाब…

Read More

एक घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर रविवार दोपहर श्रद्धालुओं की ओर से बेतरतीब वाहन पार्क होने से जाम लग गया। इसी दौरान मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। करीब एक घंटे तक 108 एंबुलेंस का चालक सायरन बजाता रहा, लेकिन जाम होने के कारण उसे रास्ता नहीं मिला। जिस कारण मरीज की हालत और नाजुक हो गई। एंबुलेंस में सवार मरीज के परिजन कभी लंबे जाम की ओर देख रहे थे तो कभी मदद के लिए वहां मौजूद भीड़ और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को एकटक…

Read More