
चिंतपूर्णी (ऊना)। धर्मशाला महंता में घरेलू विवाद के कारण दो गुटों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए एक महिला और उसके दो पुत्रों को नामजद कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज रानी पत्नी जोगिंद्र सिंह निवासी धर्मशाला महंता ने शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार शाम सावित्री देवी पत्नी राम लाल और उसके दोनों पुत्रों कुलदीप सिंह एवं गुरनाम ने घरेलू विवाद के कारण उसके साथ लड़ाई-झगड़ा आरंभ कर दिया, लेकिन विरोध करने पर तीनों ने उसे बुरी तरह पीट डाला। जिससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में आईपीसी की धारा 451, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। एसपी केसी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
