बीएसएनएल ने मुश्किल में डाले उपभोक्ता

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र के बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं को पिछले चार दिन से परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ठठल में भी पिछले आठ दिन से कुछ ऐसा ही माजरा उपभोक्ताओं के साथ पेश आ रहा है। उपभोक्ताओं में निगम की लचर संचार सेवाओं के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है। बंगाणा क्षेत्र के उपभोक्ताओं में रंजना कुमारी, ज्योति, किरण कुमारी, रक्षा देवी, सुलोचना देवी, अंजना, रज्जू, बेबी, अल्का, अमित कुमार, अभय ठाकुर, रणवीर, अरविंद कुमार, राम कुमार, डा. मदन कुमार तथा संजीव शर्मा ने बताया कि पिछले चार-पांच दिन से बीएसएनएल की मोबाइल सेवाएं चरमरा गई हैं। बीएसएनएल के मोबाइल से किसी दूसरे मोबाइल या लैंडलाइन पर फोन लगाते ही सिग्नल गायब हो जाता है। कई-कई दिन तक बीएसएनएल का सिग्नल गायब रहता है। उधर, ठठल के उपभोक्ताओं में सेवन शर्मा, दिवाकर शर्मा, राजीव शर्मा, नवीन कुमार, नवीन शर्मा, अरुण कुमार, आशीष, संतोष कुमारी, विनोद कुमार, राजीव द्विवेदी, विशाल कुमार और अमित शर्मा ने बताया कि पिछले आठ दिन से बीएसएनएल के सिग्नल की कमी के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। उधर, बीएसएनएल के एसडीओ अनुज चक्रवर्ती ने बताया कि सिस्टम में कुछ समस्या आ जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी कार्य में लगे हुए हैं, उपभोक्ताओं को सिग्नल के बार-बार गायब होने की समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी।

Related posts