ऊना। जिला मुख्यालय स्थित सिनेमा हाल परिसर में रविवार देर सायं दो युवकों ने नशे में धुत होकर जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान उन्होंने सिनेमा हाल के एक सुरक्षा कर्मी को भी बुरी तरह पीट डाला। उसे मेडिकल और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सिनेमा हाल में सायंकालीन शो के दौरान कुछ युवक किसी बात को लेकर सुरक्षा कर्मियों से उलझ पडे़। दोनों आरोपी युवकों ने एक सुरक्षा कर्मी को जमकर पीट डाला, जिससे वह घायल हो गया…
Read MoreCategory: Una
सनोह में सर्पदंश से ग्रामीण की मौत
मैड़ी (ऊना)। स्थानीय क्षेत्रीय अस्पताल में रविवार सुबह सर्पदंश के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक को सांप के डसने के बाद रविवार तड़के अंब से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों के हवाले कर दिया है, जबकि आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय जय कृष्ण पुत्र सुरजन सिंह निवासी सनोह तहसील अंब को उन्हीं के घर में शनिवार तड़के सांप ने…
Read Moreबैरियां में महिला के साथ मारपीट
ऊना। क्षेत्र के बैरियां में एक महिला के साथ रास्ता रोक कर मारपीट की गई। वारदात में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे मेडिकल एवं उपचार के लिए बंगाणा स्थित अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीरी देवी पत्नी खुशी राम निवासी बैरियां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार सायं जब वह बैरियां स्थित अपने खेत से घास काट कर वापस घर आ रही थी तो…
Read Moreप्राचार्य ने जूस पिलाकर तुड़वाई हड़ताल
ऊना। राजकीय महाविद्यालय में रूसा एवं अन्य समस्याओं के विरोध में चल रही एबीवीपी की भूख हड़ताल को प्राचार्य डा. एसके चावला ने जूस पिलाकर समाप्त करवाया। इकाई सचिव विकास के नेतृत्व में रजत कुमार, आदित्य पराशर, विकास बंटी, अमित खन्ना, अमनदीप, शबनम, रंजनदीप, दीक्षा, तेजस्वी उपमन्यु आदि करीब एक दर्जन कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। एबीवीपी के इकाई सचिव विकास ने कहा कि एबीवीपी की ओर से पूरे प्रदेश में कालेजों में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान एवं सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल की जा…
Read Moreपटवारी को एक वर्ष का कठोर कारावास
ऊना। रिश्वत मामले में राजस्व विभाग के एक पटवारी जगदीश राम निवासी लडियाल चक तहसील अंब को विशेष सत्र न्यायाधीश डीके शर्मा की अदालत ने दोषी को धारा (1) भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास एवं पांच हजार का जुर्माना, धारा 13(2) के तहत एक साल एवं 10 हजार का जुर्माना की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। जुर्माना अदा न करने की सूरत में 6 माह एवं एक वर्ष का साधारण कारावास की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। लोक अभियोजक चंद्रशेखर भाटिया ने बताया कि…
Read Moreमूसलाधार बारिश ने मचाया कोहराम
ऊना। जिले में शनिवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। हालत ऐसी थी किसुबह लगभग तीन बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश के चलते पांच बजे तक कई इलाकों में पानी भर गया था। सुबह नौ बजे तक बारिश ने ऊना को पूरी तरह जलमग्न कर डाला। जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों के घरों में पानी भर गया और लोगों का सामान भी पानी में तैरता नजर आया। जिला मुख्यालय के पुराना बस अड्डा क्षेत्र सहित फ्रेंड्स कालोनी और जिला सचिवालय के कई…
Read Moreप्रापर्टी हड़पने को बनाई फर्जी बहन
ऊना। जायदाद को लेकर रिश्तों को तार-तार करना फैशन बनता जा रहा है। मात्र संपत्ति हड़पने के लिए लोग सगे रिश्तों को रौंदकर उनकी जगह नए रिश्ते बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला स्थानीय तहसील में सामने आया है। इसमें मैहतपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति की जायदाद की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करवाने के लिए फर्जी बहन को पेश कर दस्तावेज बनवा लिए गए। इस काम को अंजाम देने में न सिर्फ आरोपी और उसकी नकली बहन ने भूमिका अदा की है, बल्कि राजस्व विभाग से संबद्ध कुछ…
Read Moreफर्जीवाड़ा करके बेच दी जमीन
ऊना। जलग्रां क्षेत्र में फर्जीवाड़ा करके 36 मरले जमीन का सौदा कर दिया गया। भूखंड की रजिस्ट्री करके बाकायदा इसका मालिकाना हक भी बदल दिया गया। हैरानी वाली बात यह है कि तहसील में रजिस्ट्री के दौरान किसी अन्य क्षेत्र के दो लंबरदारों को बुलाकर सारा काम निपटाया गया। जलग्रां निवासी संजीव कुमार पुत्र नानक चंद ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एसपी केसी शर्मा ने शिकायत पत्र के आधार पर सदर थाना पुलिस को मामला…
Read Moreसड़क हादसे में एक की मौत
ऊना। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर चार स्थित पीरनिगाह रोड पर देर शाम पेश आए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है, जबकि मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीरनिगाह रोड पर देर शाम 45 वर्षीय शिवनंदन शर्मा निवासी कुष्ठाश्रम अपने निजी कार्य से पैदल जा रहा था कि इसी दौरान एक तेज…
Read Moreएबीवीपी भूख हड़ताल पर बैठी
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई ने कालेज समस्याओं को लेकर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इकाई उपाध्यक्ष आदित्य पराशर ने कहा कि नए सत्र की कक्षाओं को शुरू हुए लगभग एक माह होने वाला है, लेकिन अभी तक छात्रों को दिन-प्रतिदिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कालेज की लाइब्रेरी को जाने वाला रास्ता बनकर तैयार नहीं हुआ है, जिससे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदित्य ने कहा कि कालेज में शौचालयों का बुरा हाल है,…
Read More