ऊना। विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास मलांगड़ मिल्क फेडरेशन के निदेशक चुन लिए गए हैं। बुधवार को सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना के जिला निरीक्षक बालक राम शर्मा ने मिल्क फेडरेशन के निदेशक पद पर निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर जिले की दुग्ध सहकारी सभाओं के सदस्य और दुग्ध अभिशीतन केंद्रों के संचालक भी मौजूद थे। दो जुलाई को रामदास मलांगड़ ने निदेशक के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। निर्धारित अवधि तक इस पद के लिए कोई दूसरा नामांकन नहीं पहुंचा था। रामदास मलांगड़ को…
Read MoreCategory: Una
अहाता बंद करवाने को ग्रामीण लामबंद
मैहतपुर (ऊना)। ऊना जिले के सरहदी गांव कलसेहड़ा के ग्रामीणों ने पुलिस तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के आला अफसरों को शिकायत पत्र भेजकर उनके गांव में चल रहे एक शराब के गैरकानूनी अहाते को तुरंत बंद करवाने की मांग उठाई है। शिकायत में कलसेहड़ा के ग्रामीणाें ने लिखा है कि पहले ऊना-नंगल मुख्य सड़क के किनारे शराब का ठेका होता था। वहां उसके साथ अहाता भी चलता था। शराब के उस ठेके को बंद हुए लगभग एक साल होने को है, लेकिन वहां पर तब से खुला अहाता आज…
Read Moreपंचायतों के विकास पर खर्च होंगे 65 करोड़
ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लोगों का आह्वान किया है कि वे खाली पड़ी निजी भूमि पर पेड़ लगाकर हरित क्षेत्र में वृद्धि करने में सहयोग दें। प्रदेश सरकार इसके लिए उन्हें पौधे तथा अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर में स्वां नदी एकीकृत जलागम प्रबंधन परियोजना के वन महोत्सव में उद्योग मंत्री ने कहा यदि हमें जल और गहराते पर्यावरण संकट से निजात पाना है तो पौधरोपण करना होगा। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण को अपना नैतिक कर्तव्य नहीं समझेगा, इस संकट का समाधान…
Read Moreघर में घुस कर महिला पर हमला
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के गांव टीहरा में घर में घुसकर एक महिला के साथ बेरहमी से पिटाई की गई। इसमें महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है। घायल महिला को मेडिकल एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वारदात में आरोपियों ने महिला के घर की एक दीवार तक गिरा डाली, जिससे उसका काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर चार महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाणा थाना के अधीन कर्मजीत…
Read Moreकालेज में दबोचे नौ बाहरी तत्व
ऊना। राजकीय पीजी कालेज ऊना में घूमने वाले बाहरी तत्वों पर शिकंजा कसते हुए वीरवार को कालेज सुरक्षा कर्मियों ने करीब नौ युवकाें को धर दबोचा। सुरक्षा कर्मियों ने नौ शरारती तत्वों को पकड़ कर कालेज प्रशासन के समक्ष पेश किया। हालांकि बाहरी तत्वों को जुर्माना ठोककर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कालेज सुरक्षा कर्मियों ने कालेज परिसर में औचक निरीक्षण कर जब बाहरी तत्वों से कालेज आईडी कार्ड के बारे में जांच पड़ताल की तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। सुरक्षा कर्मियों ने कालेज…
Read Moreतेजरफ्तार कार ने रौंदा सात वर्षीय बालक
अंब (ऊना)। स्थानीय अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर पड़ते कुठयाडी में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अंब स्थित चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही छानबीन आरंभ कर दी है। कार चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक पुत्र रणजीत सिंह निवासी लोहारा अपनी मां और मासी के साथ नाना के घर जाने के लिए कुठयाड़ी में बस…
Read Moreविपिन ठाकुर को मिली महासंघ की कमान
ऊना। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना इकाई के अध्यक्ष पद पर महासंघ के निवर्तमान चेयरमैन विपिन राणा की ताजपोशी कर दी गई है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वाईपीएस रायजादा को चेयरमैन के पद से नवाजा गया है। अजय शर्मा को महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। वहीं कुलदीप सिंह दयाल को दूसरी बार महासचिव पद के ओहदे से नवाजा गया है। वीरवार को स्थानीय बचत भवन में हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के त्रिवार्षिक चुनाव का आयोजन चुनाव अधिकारी विनोद शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारियों गुरमीत ढेसी एवं अशोक…
Read Moreहर विभाग का रिपोर्ट कार्ड तलब
ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को बचत भवन में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काम के आधार पर ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मूल्यांकन होगा और किसी भी स्तर पर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछले छह माह में किस विभाग की क्या प्रगति रही है, इस बारे में उद्योग मंत्री ने एक एक अधिकारी से रिपोर्ट कार्ड लिया। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के टेंडर लगते हैं, वे समय पर इस प्रक्रिया को अंजाम दें, जिससे…
Read Moreअज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार
अंब (ऊना)। क्षेत्र के भैरा में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद डाला। उसे तुरंत घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरनैल सिंह पुत्र हरमेश सिंह निवासी पनोह पेशे में ट्रैक्टर मैकेनिक का कार्य करता है और मंगलवार रात काम खत्म कर अपने घर लौट रहर था कि भैरा में मुख्यमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था…
Read Moreमजदूरों पर गिरी शेल्फ, गंभीर
ऊना। जिला मुख्यालय और उसके पास स्थित रक्कड़ कालोनी में पेश आए दो हादसों में एक आठ वर्षीय बालक सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। वहीं घायलों में बालक सहित एक अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना में पेश आए हादसे में रोटरी चौक स्थित एक घर की छत से आठ वर्षीय बालक आयूष पुत्र सुरेश कुमार खेलते समय नीचे आ गिरा। जमीन पर सिर के…
Read More