अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ते गांव कुनेरन में एक विवाहित महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत घायलावस्था में अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। हालांकि महिला के मृत्यु के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनेरन निवासी अंजलि…
Read MoreCategory: Una
मलांगड मिल्क फेडरेशन के निदेशक बने
ऊना। विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास मलांगड़ मिल्क फेडरेशन के निदेशक चुन लिए गए हैं। बुधवार को सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना के जिला निरीक्षक बालक राम शर्मा ने मिल्क फेडरेशन के निदेशक पद पर निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर जिले की दुग्ध सहकारी सभाओं के सदस्य और दुग्ध अभिशीतन केंद्रों के संचालक भी मौजूद थे। दो जुलाई को रामदास मलांगड़ ने निदेशक के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। निर्धारित अवधि तक इस पद के लिए कोई दूसरा नामांकन नहीं पहुंचा था। रामदास मलांगड़ को…
Read Moreअहाता बंद करवाने को ग्रामीण लामबंद
मैहतपुर (ऊना)। ऊना जिले के सरहदी गांव कलसेहड़ा के ग्रामीणों ने पुलिस तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के आला अफसरों को शिकायत पत्र भेजकर उनके गांव में चल रहे एक शराब के गैरकानूनी अहाते को तुरंत बंद करवाने की मांग उठाई है। शिकायत में कलसेहड़ा के ग्रामीणाें ने लिखा है कि पहले ऊना-नंगल मुख्य सड़क के किनारे शराब का ठेका होता था। वहां उसके साथ अहाता भी चलता था। शराब के उस ठेके को बंद हुए लगभग एक साल होने को है, लेकिन वहां पर तब से खुला अहाता आज…
Read More15 फीसदी तक महंगी होगी जमीन
बांदा। व्यवसायिक क्षेत्रों के अलावा गैर खेती और रिहायशी जमीनों की दरें भी महंगी हो रही हैं। पहली अगस्त से लागू हो रही नई दरों में 15 फीसदी तक वृद्धि की गई है। इक्का-दुक्का ही ऐसे इलाके हैं, जहां की दरें बढ़ाई नहीं गईं। सबसे कम न्यूनतम दर 2,400 रुपये और अधिकतम 7,700 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। दरों को लेकर 18 जुलाई तक उप निबंधक कार्यालय में आपत्तियां दी जा सकती हैं। 19 व 20 जुलाई को इनका निस्तारण होगा। प्रस्तावित भूमि की दरें (प्रति वर्ग मीटर) ——————————————– मोहल्ला…
Read Moreछत से घुसकर पौने दो लाख का माल किया पार
बांदा। शहर में चोरियों की आए दिन हो रही घटनाओं की श्रृंखला में एक और कड़ी जोड़ते हुए शातिर चोरों ने परिजनों से भरे घर में धावा बोलकर लगभग पौने दो लाख रुपये का सामान और नगदी पार कर दिया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। कंचनपुरवा निवासी हरीमोहन धुरिया ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात उसके घर की छत से चढ़कर चोर मकान में दाखिल हो गए। बक्सों में रखा सामान, जेवर और नगदी पार कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था।…
Read Moreईसपुर में सड़क हादसा, एक की मौत
ऊना। क्षेत्र के ईसपुर में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक तेज रफ्तार में था और पंडोगा की ओर जा रहा था, लेकिन रफ्तार पर नियंत्रण न रख पाने के चलते उसकी बाइक दीवार से जा टकराई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है, जबकि हादसे के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस…
Read Moreभारी बारिश से लाखों की क्षति
ऊना। रविवार मध्य रात्रि से सोमवार सुबह तक हुई भारी बारिश ने ऊना को जलमग्न कर दिया। हालत ऐसी हो गई कि सुबह होते ही कई इलाकों में बेतहाशा पानी भर गया और उनका सामान भी उसमें तैरता नजर आने लगा। जिला मुख्यालय के पुराना बस अड्डा क्षेत्र सहित फ्रेंड्स कालोनी और जिला सचिवालय के कई दफ्तराें में भी पानी ने जमकर कोहराम मचाया। इसी बीच कुछ कार्यालयों के दस्तावेज भी सड़कों पर पानी में तैरते देखे गए। वहीं जिला मुख्यालय के रेड लाइट चौक में लगभग चार दुकानों को…
Read Moreसड़क हादसों में तीन की मौत
अंब (ऊना)। क्ष्ाेत्र में चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। अंब-ऊना मार्ग पर पेश आए दो हादसों में एक महिला सहित दो लोगाें की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार पीजीआई में चल रहा है। सुबह अंब-ऊना मार्ग पर भैरा में एक अज्ञात कार चालक ने राहगीर पिता-पुत्री को कुचल डाला। इसमें एक पिता की मौके पर ही मौत हो गई तथा पुत्री ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। भैरा निवासी…
Read Moreशादी समारोह में हुई मारपीट
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में रविवार देर रात आयोजित शादी समारोह में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। वारदात में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार और मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। वारदात में तलवाड़ा के पिता-पुत्र को नामजद कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय होटल में रविवार देर रात शादी…
Read Moreकालेज प्रशासन पर एबीवीपी का हल्ला
ऊना। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रबंधन पर एनएसयूआई के साथ मिलीभगत कर उनके ऊपर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परिषद के इकाई अध्यक्ष विकास बंटी ने आरोप लगाया कि परिषद कार्यकर्ता जब एनएसयूआई के पदाधिकारियों का कच्चा चिठ्ठा कालेज विद्यार्थियों के सामने चार्ट पर कालेज के छात्रों के सामने रख रहे थे तो एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं तथा कालेज प्रशासन ने मिलकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया। विकास बंटी ने कहा कि कालेज प्रशासन वर्तमान सरकार के दबाव में आकर महाविद्यालय में एनएसयूआई…
Read More