शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर एक गिरफ्तार

अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ते बणे दी हट्टी क्षेत्र में शनिवार देर रात शराब पीकर अपने ही घर के लोगों को पीटने एवं हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार गुरदयाल सिंह पुत्र हजारा राम निवासी बणे दी हट्टी देर शाम शराब पीकर अपने घर आया। उसके कुछ देर बाद ही उसने अपनी पत्नी से झगड़ा कर उसे पीटना शुरू कर दिया। बहू को पीटता देख उसके पिता ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने अपने पिता…

Read More

मोटरसाइकिल स्किड, सवार की मौत

अंब (ऊना)। मुबारिकपुर गगरेट मार्ग पर देर रात पेश आए हादसे में एक प्रवासी की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है, जबकि दूसरे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है। हादसा बाइक के स्किड होने से पेश आया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंदौरा खड्ड के पास झुग्गियों में रहने वाला मंगल राम पुत्र…

Read More

एक सप्ताह से नहीं आया पानी

हरोली (ऊना)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदपुर में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि लोगों को पानी के लिए या तो दूर-दराज क्षेत्रों में भटकना पड़ रहा है, या फिर जान को जोखिम में डाल कर टैंक से पानी निकालने को विवश होना पड़ रहा है। चंदपुर में पिछले एक सप्ताह से लोगों को पेयजल नहीं मिल पाया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। चंदपुर निवासियों में प्रोमिला देवी, नीला देवी, जोगिंद्र सिंह, अजय राणा, सुरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, रणजीत…

Read More

चिंतपूर्णी, संतोषगढ़ में मारपीट

ऊना। जिला के अलग-अलग क्षेत्रों दो मारपीट के मामले सामने आए है। दोनों वारदातों में दो व्यक्ति गंभीर से घायल है। जिन्हे उपचार एवं मेडिकल के लिए चिकित्सता केंद्रों में भेजा गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चिंतपूर्णी के अधीन रजेंद्र कुमार पुत्र प्रेम कुमार निवासी काजीपुर पठानकोट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह चिंतपूर्णी के एक होटल में कार्य करता हूं। देर रात जब रात को अपने निजी काम से जा रहा था कि मरवाडी निवासी राजन शर्मा…

Read More

बुजुर्ग महिला को डंडे से पीटा

अंब (ऊना)। क्षेत्र के गांव चक्क में रास्ते के विवाद के चलते एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला पर डंडे से हमला कर डाला। इसमें उनको गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान कलमबद्ध कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित भरवाल पुत्र धर्मचंद निवासी चक्क ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह मेहनत मजदूरी कर अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। शनिवार को उसकी माता सरला देवी आम रास्ते से जा रही थीं कि उनके ही गांव…

Read More

सोलह पंचायतों को 32 लाख दिए

बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बीहडू, थानाकलां व धुंधला के जमासनी माता तथा जसाणा का दौरा किया। इस दौरे के दौरान जनसभाओं में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसको सत्ता से बाहर फेंकने में…

Read More

टोल बैरियर पर जमकर चले लात-घूंसे

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के मरवाडी टोल टैक्स पर देर शाम दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। वारदात में दोनों पक्षों के दो लोगों को चोटें आई । मामला बैरीकेट को पार करते वक्त कार को रगड़ लगने से गर्माया जिससे बैरियर पर खड़े कर्मियों सहित कार चालक के बीच तू तू, मैं मैं हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। नौबत यहां तक पहुंच गई कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ गया। इसके बाद मामले को शांत करवाया…

Read More

अवैध लकड़ी से लदा ट्राला दबोचा

गगरेट (ऊना)। वन विभाग की टीम ने वीरवार देर रात नाकाबंदी कर क्षेत्र के थप्पलां में पंजाब की ओर जाते हुए आम की अवैध लकड़ी से लदे ट्राले को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वन विभाग के वन अधिकारी गगरेट स्वर्ण सिंह ने बताया कि वीरवार को विभाग ने बडोह-पांवड़ा रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बडोह की ओर से ट्राला नंबर एचपी 19 2990 आया जिसमें आम की लकड़ी लदी हुई थी। टीम की ओर से मांगे जाने पर गाड़ी में सवार लोग लकड़ी के संदर्भ…

Read More

महिला पर दराट से हमला, हालत गंभीर

ऊना। क्षेत्र के दुलैहड़ में बीते दिनों हुई खूनी वारदात में महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात में हमलावरों ने महिला पर दराट से वार किया जिससे महिला की टांग पर सात टांके लगे हैं जो अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। शुक्रवार को पीड़ित महिला के पति दलजीत सिंह निवासी दुलैहड़ ने पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा को शिकायत पत्र सौंप कर हरोली पुलिस पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। दलजीत ने बताया कि 9 जुलाई की शाम 5 बजे गांव के तीन लोगों ने घर में घुसकर उसकी…

Read More

फिरौती मामले में उग्र हुई ब्राह्मण-क्षत्रिय सभा

मैहतपुर/अंब (ऊना)। जिला की ठठल ग्राम पंचायत के मौजूदा प्रधान सीता राम ठाकुर को फोन कर फिरौती मामले में अभी तक कोई पुख्ता कार्यवाई न होने से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं ब्राह्मण सभा ने कड़ा एतराज जताया है। संयुक्त मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ठठल ग्राम पंचायत प्रधान सीताराम ठाकुर के घर में जाकर उन्हें भरोसा दिलाया कि वह अकेले नहीं हैं, संयुक्त मंच उनके साथ खड़ा है। फिरौती मामले में पुलिस की ढीली जांच पर अफसोस जाहिर करते हुए मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही…

Read More