स्वास्थ्य कर्मियों पर बच्चा बदलने का आरोप

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के दौरान बच्चा बदले जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने उपायुक्त अभिषेक जैन, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा और सीएमओ डॉ. जीआर कौशल को शिकायत पत्र सौंप कर मामले की छानबीन किए जाने की मांग की है। क्षेत्र के कुठार कलां निवासी अशोक कुमार पुत्र मेला राम की शिकायत आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. कौशल ने विभागीय जांच बिठा दी है। वहीं डीएसपी शर्मा ने भी इस मामले की संजीदगी और निष्पक्षता से छानबीन करने की…

Read More

पुलिस जवान की तलाश को अभियान तेज

ऊना/थानाकलां। जिला के दो अलग स्थानों पर हुई वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। जिला मुख्यालय के टक्का रोड स्थित घर में घुसकर महिला को रॉड से घायल करने के बाद लूटने के आरोप में पुलिस ने बुधवार देर रात एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था लेकिन दूसरा आरोपी बलविंद्र सिंह निवासी जीरकपुर पंजाब अभी तक फरार ही चल रहा है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को चंडीगढ़ स्थित पंजाब…

Read More

स्कूटर-बाइक में टक्कर, तीन घायल

ऊना। क्षेत्र के कोटला कलां में स्कूटर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलशन सैणी पुत्र मेहर सिंह सैणी निवासी कोटला कलां ने शिकायत दर्ज करवाई कि देर रात वह सब्जी लेकर घर जा रहा था। इस दौरान बाबा वाल गेट के…

Read More

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित टक्का रोड निवासी महिला सीमा सैणी पत्नी राजेंद्र सैणी के सिर पर रॉड मार कर गंभीर रूप से घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जबकि दोनों आरोपियों में से एक को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दूसरा आरोपी चंडीगढ़ के समीप जीरकपुर का बताया गया है, जिसकी तलाश पुलिस ने आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौ जुलाई को टक्का रोड निवासी…

Read More

प्रवेश शर्मा को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी

ऊना। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुटलैहड़ कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। भाजयुमो कुटलैहड़ मंडल के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, विधायक वीरेंद्र कंवर एवं प्रदेशाध्यक्ष सुनील ठाकुर, जिला अध्यक्ष बलराम बबलू की सहमति से विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश शर्मा झंबर को संगठन महामंत्री की कमान सौंपी गई है। रीना धीमान चलोला, अजय शर्मा टीहरा व राम सिंह डोहगी को महासचिव चुना गया है। राजेश धीमान सकौन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपन कुमार, महेश सैणी, विजय कुमार, ज्ञान चौधरी, अजय…

Read More

बस की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी

ऊना। जिला मुख्यालय निवासी एक व्यक्ति के साथ बस की खरीद-फरोख्त के मामले में धोखधड़ी की गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। बताया गया है कि आरोपी ने बस का सौदा पक्का करने और खरीददार से दो लाख रुपये तक की रकम लेने के बाद भी उसे एनओसी नहीं दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार पुत्र जुगल किशोर निवासी ऊना ने बंगाणा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है…

Read More

पुलिस जवान कर रहा चरस की तस्करी

ऊना/बंगाणा। उपमंडल बंगाणा में ऊना-कांगड़ा-हमीरपुर जिलों की सरहद से सटे चराड़ा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर चरस की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। तस्करी को अंजाम देने में पुलिस का एक जवान भी शामिल है, जो इन दिनों ज्वालामुखी ट्रैफिक पुलिस से पुलिस लाइन कांगड़ा के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहा है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयोग की जा रही आल्टो कार सहित डेढ़ किलो ग्राम चरस भी बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी…

Read More

ठेके को लेकर लोगों में बढ़ा आक्रोश

ऊना। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के तहत गांव बसोली में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सामने खुले शराब के ठेके को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। वीरवार को स्थानीय निवासियों सहित पंजाबी श्रद्धालुओं ने सड़क पर उतर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और करीब आधे घंटे तक मार्ग जाम रखा। ग्रामीणों ने मंदिर के सेवादार विजय कुमार के नेतृत्व में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि शिव के पास खोले गए शराब के ठेके के बारे में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त…

Read More

तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

मैड़ी (ऊना)। एक तलाकशुदा महिला से एक व्यक्ति ने दुराचार किया है। आरोप है कि आरोपी इस महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। उपमंडल अंब के तहत पड़ते एक गांव की महिला का कहना है कि आरोपी मूलत: हमीरपुर जिले का रहने वाला है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके तथा उसके पति के बीच मनमुटाव पैदा किया और महिला पर पति से तलाक…

Read More

महंत मर्डर केस में उलझी सीआईडी

ऊना। पोलियां बीत स्थित डेरे में महंत सिंगारा राम के कत्ल की वारदात में स्टेट सीआईडी उलझ गई है। करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी स्टेट सीआईडी के हाथ खाली हैं। अब यह मामला डीआईजी सतवंत अटवाल को सौंपा गया है। पुलिस और स्टेट सीआईडी के हाथ खाली रहने से ऊना के अन्य डेरों में भी असुरक्षा का माहौल है। मई 2012 में महंत सिंगारा राम का बेरहमी से कत्ल करने के बाद लाश संदूक में रजाइयों के ढेर के बीच मे छिपाई हुई थी। इस केस की…

Read More