ऊना। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन ऊना ने सीटू के बैनर तले अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकालकर ऊना में ब्लैक डे मनाया। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्परों ने एमसी पार्क में एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी भी की। रोष रैली के बाद आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन से मिला एवं प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिला प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि राज्य में पिछली…
Read MoreCategory: Una
सासण पशु औषधालय में चोरी
ऊना। गांव सासण स्थित पशु औषधालय में देर रात चोरों ने सेंध लगा दी। वारदात में चोरों ने औषधालय में रखी हजारों रुपये की दवाइयाें को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं फर्नीचर सहित अन्य सामान भी तोड़फोड़ दिया और दस्तावेजों को भी इधर-उधर बिखेर दिया। हजारों रुपये का अन्य सामान लेकर चोर फुर्र हो गए। पुलिस ने मौके पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लोगों ने पशु औषधालय के दरवाजे टूटे देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। केंद्र…
Read Moreअब सीधी बैंक खाते में जाएगी पेमेंट
ऊना। मनरेगा स्कीम के तहत सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में राशि हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए डीसी अभिषेक जैन ने बुधवार को जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों, ग्राम रोजगार सेवकों व कंप्यूटर आपरेटरों से बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले के जितने भी मनरेगा जॉब कार्डधारक हैं, उनकी पेेमेंट उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित होगी और बैंक खाते चूंकि आधार के साथ जोड़े गए हैं, इसलिए सभी जॉब कार्ड धारकों के लिए यह जरूरी है कि वे अपने आधार नंबर संबंधित पंचायतों या ग्राम सेवक के पास…
Read Moreमजदूरों का 50 हजार तक निशुल्क इलाज
मुबारिकपुर (ऊना)। प्रदेश भवन निर्माण एवं कामगार इंटक यूनियन की विशेष बैठक जिला अध्यक्ष रामजी लाल जस्सल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर रामजी लाल जस्सल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से कामगारों के हितों की सुरक्षा के लिए भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें मजदूरों के हितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होने कहा कि बोर्ड के पास करोड़ों रुपये की पूंजी जमा है, जिसे कामगार बोर्ड की ओर से पंजीकृत मजदूरों के कल्याण…
Read Moreकरंट से कामगार की मौत
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में एक फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है, जबकि मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में तीन दिन के भीतर करंट लगने से यह तीसरी मौत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाथड़ी के एक निजी उद्योग में कार्यरत 31 वर्षीय युवक सुनील कुमार निवासी मैहतपुर देर शाम को फैक्टरी में काम कर रहा था कि अचानक करंट की चपेट में…
Read Moreसिर पर रॉड मारी और छीनी ली चेन
ऊना। जिला मुख्यालय के टक्का रोड पर दिन-दिहाड़े एक महिला को उसी के घर में घुसकर सिर पर रॉड मारकर घायल करने और लूटे जाने का मामला सामने आया है। लुटेरों ने वारदात के दौरान सात वर्षीय बच्ची का भी गला दबाने का प्रयास किया है। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनकी काले रंग की आल्टो कार का नंबर नोट कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने भी उक्त शातिरों की तलाश पूरी सरगर्मी से आरंभ कर दी है। वारदात में…
Read Moreजाली डिग्रियों पर पाई नौकरी
बंगाणा (ऊना)। जिले में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की ओर से जाली डिग्रियों के आधार पर नौकरियां हासिल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच की। ब्यूरो की आरंभिक जांच में फर्जीवाड़े का यह सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस ने ब्यूरो के धर्मशाला स्थित एसपी विमल गुप्ता की ओर से इस संदर्भ में दी गई आरंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की बारीकी से छानबीन…
Read Moreकरंट लगने से युवक की मौत
ऊना। क्षेत्र के गांव दौलतपुर में सोमवार देर सायं करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है, जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक नहाने के बाद गीले कपडे़ को तार पर सूखने के लिए डाल रहा था। इसी दौरान बिजली की तारों से संपर्क में आने से उस तार में भी करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने…
Read Moreपंप हाउस से उड़ाए मोबाइल और नकदी
ऊना। शहर के वार्ड नंबर एक स्थित आईपीएच के पंप हाउस पर रविवार मध्य रात्रि चोरों ने आईपीएच कर्मचारी का मोबाइल और लगभग 31 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय कर्मचारी शहर की ही दूसरी स्कीम के लिए निकला था और बारिश के चलते अपना सामान इस पंप हाउस पर छोड़ गया था। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएच विभाग के कर्मचारी सुभाष सैणी रविवार रात शहर के वार्ड…
Read Moreल्हासा गिरने से सुपर हाईवे बंद
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के लठियाणी बाजार से तीन किलोमीटर की दूरी पर कैंची मोड़ पर एक बड़ा ल्हासा गिरने से ऊना-भोटा-अघार सुपर हाईवे की आवाजाही बंद हो गई। ल्हासा सोमवार सुबह 11 बजे गिरा तथा सुपर हाईवे पर लठियाणी से लेकर बड़सर तक छोटे एवं बड़े हजारों वाहनों का जाम सड़क पर लग गया। चार घंटे बीत जाने के बाद भी स्टेट रोड प्रोजक्ट सहित लोनिवि के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। इससे जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मूसलाधार…
Read More