अंब/गगरेट (ऊना)। जिले में सोमवार की सुबह हुई भारी बारिश ने जहां जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया, वहीं सरकार की ओर से बरसात के पानी की ड्रेनेज और आपदा प्रबंधन पर अब तक किए जा रहे दावों की पोल भी खोल दी। गगरेट के लोहारली में भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुसने से गुस्साए लोगों ने चक्का जाम तक कर डाला। लोहारली में सोमवार सुबह लोगों का गुस्सा सड़कों पर तब नजर आया, जब लोहारली में बरसाती पानी घरों में घुस गया। इससे लोगाें को लाखों रुपये का…
Read MoreCategory: Una
सर्पदंश से बच्ची की मौत
थानाकलां (ऊना)। बढवार पंचायत के डोह गांव में 12 साल की एक बच्च्ची की सर्पदंश से मौत हो गई। बच्ची रात को घर में सो रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डंस लिया। इसके बाद बच्ची एकाएक उठ बैठी और रोने लगी। बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन भी उठ गए। रात करीब 11 बजे हुई इस घटना के बाद बिना देर किए परिजन बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। ऊना अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मृतका का…
Read Moreपंचायत प्रधान को जान से मारने की धमकी
अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत ठठल के प्रधान एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष ठाकुर सीताराम को रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने फोन कर 30 लाख रुपये की रकम देने की मांग की और रकम न देने की एवज में उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मामले के संदर्भ में एसडीएम अंब और डीएसपी अंब को सूचित कर दिया गया है, जबकि पुलिस ने घटना की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ठठल के प्रधान एवं राष्ट्रीय किसान…
Read Moreमंदिर ट्रस्ट के फैसले पर जनप्रतिनिधि क्षुब्ध
मुबारिकपुर (ऊना)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी के श्रावण अष्टमी नवरात्रों में लंगर लगाने के एवज में कोई फीस न लेने के मंदिर ट्रस्ट के निर्णय ने गगरेट से भरवाईं तक पड़ने वाली पंचायतों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंचायतों की लंगर फीस बंद करने के बारे में ग्राम पंचायत प्रधान मुबारिकपुर ठाकुर पूर्ण सिंह, प्रधान सिद्ध चलेहड़ रवीना बीबी व प्रधान अप्पर लोहारा दर्शन सिंह ने कहा कि छिन्नमस्तिका धाम में श्रावण अष्टमी नवरात्रों में लंगर स्थलों के अलावा सड़क के दोनों ओर एवं गांवों…
Read Moreदौलतपुर में चोरी का असफल प्रयास
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक स्थित एक घर में देर रात चोरों ने सेंध लगा दी। हालांकि चोर घर से सामान उड़ाने में असफल रहे। पुलिस ने मामले की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलतपुर निवासी रोटेरियन अविनाश शर्मा अपने किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे और घर पर उनकी पत्नी संतोष कुमारी अकेली थी। रात को चोरों ने घर की पिछली तरफ की खिड़की की ग्रिल तोड़ी और घर में घुस गए। चोर घर में पड़ी अटैची उठाकर बाहर…
Read Moreको-आपरेटिव सोसाइटी के सचिव की मौत
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के संघनई में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में घनारी गांव के संजय की मौत हो गई। वह को-आपरेटिव सोसायटी में सचिव के पद पर तैनात थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे रविवार को परिजनों के हवाले कर दिया। उनकी मौत से पूरे घनारी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। हादसे के संदर्भ में कोई तथ्य सामने नहीं आ सका है कि संजय की बाइक को टक्कर किसने मारी है। उन्हें घटनास्थल पर मृत अवस्था में ही पाया गया है।…
Read More50 बच्चों ने फाइनल में बनाई जगह
ऊना। डांस के रंग में रंगे युवक युवतियों ने फाइनल में जगह बनाने के लिए रविवार को जेटकिंग डांस के सुपर स्टार कार्यक्रम के सेमीफाइनल में रक्कड़ कालोनी के एक फार्म में दस घंटे तक खूब पसीना बहाया। इस मुकाबले में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 50 बेहतरीन डांस करने वालों को फाइनल का टिकट दिया गया है। यह फाइनल 14 जुलाई को टाउन हाल ऊना में आयोजित किया जाएगा। इसमें पांच ग्रुपों के बीच मुकाबला होगा और 15 युवक युवतियों को पांच ग्रुपों में प्रथम, द्वितीय…
Read Moreमवेशियों की तस्करी का भंडाफोड़
ऊना। जिले के सीमांत कस्बा मैहतपुर में पुलिस ने मवेशियों की तस्करी करने वालों का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरी गई 20 भैंसों और एक कटड़ी बरामद की है। उक्त मवेशियों को हमीरपुर के भोटा से लाया जा रहा था और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के लिए भेजा जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से…
Read Moreनहीं रुक रहा अवैध सोने का खेल
ऊना। प्रदेश में बिना बिल सोने की तस्करी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में शनिवार देर रात पंडोगा बैरियर पर आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने नाकेबंदी के दौरान लगभग एक लाख रुपये मूल्य का सोना पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभागीय टीम ने सोने की तस्करी कर रहे लोगों से मौके पर ही जुर्माना वसूल किया है। अवैध सोना पकड़े जाने की एक माह के भीतर सातवीं घटना है। बताया जा रहा है कि इस बार सोने की खेप प्रदेश के…
Read Moreबनगढ़ पंचायत में धक्का मुक्की
मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र की बनगढ़ ग्राम पंचायत में रविवार को ग्राम सभा की बैठक में दो गुटों के बीच में आरोप-प्रत्यारापों को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि मामले को शांत करने के लिए पुलिस बल को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के उपप्रधान राकेश कुमार ने पंचायत प्रधान एवं अन्य प्रतिनिधियों पर पंचायत फंड्स को लेकर अनियमितताएं बरतने एवं पंचायती संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान ने अपने नजदीकियों…
Read More