युवक ने निगला जहर, गंभीर

ऊना। क्षेत्र के ईसपुर निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। युवक को गंभीर हालत में ईसपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत के चलते उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर ईसपुर निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे…

Read More

दुकानदार से नकदी छीन उड़े शातिर

ऊना। जिला मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड पर स्थित एक दुकानदार से अज्ञात बाइक सवार कीमती मशीन एवं नकदी छीनकर फरार हो गए हैं। दिनदिहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामले की जांच आरंभ कर दी है। हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं रेड लाइट चौक ऊना की तरफ से आ रहे अज्ञात बाइक सवार जब पुराना होशियारपुर मार्ग पर पहुंचे तो एक कामगार युवक से रास्ता पूछने के…

Read More

और लोगों ने सोचा कि बाढ़ आ गई

हरोली (ऊना)। भदौड़ी गांव में कुछ शरारती तत्वों ने रात को ऊना-रामपुर-जैजों पुराना मार्ग मशीन से खोद डाला। सड़क खोदने के बाद उन्होंने दो जगह मिट्टी और पत्थर के ढेर लगा दिए। इससे बरसात का पानी मलबे के ढेरों से टकराकर रिहायशी इलाके में जा घुसा। इससे लोअर भदौड़ी के लोगों में अफरातफरी मच गई। इससे मार्ग पर यातायात भी ठप हो गया। लोगों को लगा कि स्वां नदी में बाढ़ आ गई। ऐसे में कुछ लोग अपने घर से रुपये और आभूषण आदि समेटकर आनन फानन में गांव से…

Read More

दादी सास की सताई पहुंची डीएसपी दरबार

ऊना। आमतौर पर सास के खिलाफ बहू या बहू के खिलाफ सास की शिकायतें लेकर पुलिस के पास पहुंचने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन शनिवार को सास और बहू दोनों एक साथ दादी सास के खिलाफ शिकायत लेकर डीएसपी दरबार पहुंच गईं। इस तरह के अजीबो-गरीब मामले को देखकर डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने इसको महिला सैल के सुपुर्द कर छानबीन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र की एक विवाहित महिला अपनी चार साल की बच्ची और दो अन्य महिलाओं के…

Read More

दहेज प्रताड़ना पर पति गिरफ्तार

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा थाने में क्षेत्र के डोह निवासी एक महिला ने अपने पति एवं सास पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का मामला दर्ज करवाया है। बंगाणा पुलिस के थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि बुडवार पंचायत के गांव डोह निवासी नीतू कुमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शादी के दो-तीन महीने के बाद से ही उसका पति राजेश कुमार एवं सास शकुंतला देवी ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। शिकयतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि कई बार…

Read More

अब लंगर लगाने को नहीं वसूली जाएगी फीस

ऊना। चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन सात से 16 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। यह जानकारी उपायुक्त एवं आयुक्त मंदिर न्यास चिंतपूर्णी अभिषेक जैन ने ऊना के बचत भवन में मेले के प्रबंधों की समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने बताया कि मेले के सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाए जाएंगे। एडीसी दर्शन कालिया मेला अधिकारी और एसडीएम अंब सुखदेव सिंह अतिरिक्त मेला अधिकारी होंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह पुलिस मेला अधिकारी और डीएसपी अंब मदन…

Read More

मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि

अंब (ऊना)। अपने पिता पर दुराचार का आरोप लगाने वाली युवती की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंच गई है। रिपोर्ट में युवती से दुराचार की पुष्टि हुई है। युवती ने आरोप जड़ा था कि उसका पिता उसके साथ पिछले पांच वर्षों से रेप कर रहा है। 22 वर्षीय पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि बुधवार को सुबह भी उसके साथ दुराचार हुआ। अब पुलिस आरोपी का भी मेडिकल करवा रही है। आरोपी बृज मोहन के खिलाफ पुलिस ने अंब थाने में भादंसं की धारा 376 और 506…

Read More

धोखे से अपने नाम की भाई की जमीन

ऊना। जिला मुख्यालय के मोहल्ला बैहली में एक भाई की ओर से दूसरे भाई की जमीन का धोखे से अपने नाम तबादला किए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं उक्त जमीन को धोखे से अपने नाम करने के बाद आरोपी ने उसकी रजिस्ट्री भी किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर डाली है। मामले के संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति सदर थाने में अपने भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।…

Read More

ऊना में भारी वर्षा की चेतावनी

ऊना। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ऊना जिला में आगामी 3 दिनों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। डीसी अभिषेक जैन ने किसी भी संभावित स्थिति से निपटने और तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक करके अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।ऊना में भारी बरसात के कारण पुराना बस अड्डा स्थित दर्जनों व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित कई रिहायशी भवनों में भी पानी भरने की प्रबल संभावनाएं हैं। वहीं जिला की सोमभद्रा नदी के किनारे बसे प्रवासी…

Read More

एक घंटे तक स्वां में फंसी बच्चियां

ऊना। उफनती स्वां नदी में वीरवार को सुबह के समय दो बच्चियां फंस गईं। सुबह के समय हुई अचानक बारिश के कारण स्वां नदी का एकाएक जलस्तर बढ़ गया। बसाल क्षेत्र में उफनती स्वां के बीचोंबीच फंसी दो प्रवासी बच्चियों को होमगार्ड, पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से एक घंटे से अधिक देर तक चले बचाव कार्य के बाद सुरक्षित निकाला जा सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को दो प्रवासी बच्चियां स्वां नदी में पानी से अठखेलियां कर रही…

Read More