मांगों को लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

ऊना। एकल नारी शक्ति संगठन ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। वीरवार को संगठन की जिलाध्यक्ष कांता देवी के नेतृत्व में दर्जनों एकल महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर पार्क में बैठक की। इसके बाद जमकर रोष रैली में नारेबाजी करते हुए मांगों के समर्थन में संघर्ष का ऐलान किया। बैठक में संगठन ने सरकार से हरियाणा की तर्ज पर एकल महिलाओं के लिए पेंशन योजना शुरू करने की मांग की। जिलाध्यक्ष कांता देवी ने कहा कि जब तक संगठन की मांगों को सरकार स्वीकार नहीं करती,…

Read More

रिक्त पद न भरे तो होगा आंदोलन

थानाकलां (ऊना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंगाणा ने एसडीएम बंगाणा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इसमें बंगाणा कालेज में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विद्यार्थी परिषद ने मांग की है। एबीवीपी का कहना है कि इस संदर्भ में वह पहले भी ज्ञापन सौंप चुकी है, लेकिन अभी तक कालेज में सिर्फ केमिस्ट्री और जूलाजी के प्रवक्ताओं की नियुक्ति ही हो पाई है। अभी भी बंगाणा महाविद्यालय में इतिहास और कामर्स के प्रवक्ताओं के स्थान रिक्त पड़े हैं एवं महाविद्यालय में फिजिकल एजूकेशन, इंग्लिश व…

Read More

घर में घुसकर महिला से गाली गलौज

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के नंगल जरियालां में एक महिला के घर में घुस कर उसके साथ गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला ठाकुर पत्नी ओम प्रकाश निवासी नंगल जरियालां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार मध्य रात्रि के बाद जब वह घर में सो रही थी तो राजीव कुमार…

Read More

जी का जंजाल बने लोगों के लिए फोन

गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने ग्राहकों को बढ़िया और सस्ती सेवाएं देने की बड़ी बड़ी बातें करता है, लेकिन हकीकत में यह अपने ग्राहकों को कितनी बढ़िया सेवाएं दे रहा है, इसका ताजा उदाहरण अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत पंजोआ लडोली के वार्ड नंबर तीन में देखने को मिल रहा है। यहां कुछ शरारती तत्वों ने मौका पाकर दूर संचार निगम की केबल को काट कर रास्ते के किनारे फेंका हुआ है, जिसके कारण पिछले करीब 25 दिन से टेलीफोन सेवाओं से महरूम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी…

Read More

करंट लगने प्रवासी युवक की मौत

ऊना। जिला मुख्यालय के लालसिंगी में करंट लगने से बिहार निवासी एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है, जबकि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लालसिंगी क्षेत्र में वीरवार सुबह बारिश के दौरान बिजली सप्लाई ठप हो गई। बारिश रुकने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खंभे पर चढ़ने के लिए इसी क्षेत्र में बसे प्रवासियों से सीढ़ी मंगवाई। इसके चलते बिहार के रेड़िया जिला का निवासी महेंद्र ऋषिदेव पुत्र…

Read More

मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि

अंब (ऊना)। अपने पिता पर दुराचार का आरोप लगाने वाली युवती की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंच गई है। रिपोर्ट में युवती से दुराचार की पुष्टि हुई है। युवती ने आरोप जड़ा था कि उसका पिता उसके साथ पिछले पांच वर्षों से रेप कर रहा है। 22 वर्षीय पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि बुधवार को सुबह भी उसके साथ दुराचार हुआ। अब पुलिस आरोपी का भी मेडिकल करवा रही है। आरोपी बृज मोहन के खिलाफ पुलिस ने अंब थाने में भादंसं की धारा 376 और 506…

Read More

टिप्पर ने कुचला बाइक सवार

नंगड़ा/मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के नंगड़ा के नजदीक बुधवार दोपहर एक टिप्पर और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 25 वर्षीय बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर दोपहर बरेली (यूपी) निवासी मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद…

Read More

पिता पर लगाया रेप का आरोप

अंब/मैड़ी (ऊना)। उपमंडल की एक पंचायत की युवती ने अपने पिता पर कथित तौर पर दुराचार का आरोप लगाते हुए अंब थाने में शिकायत दी है। युवती ने थाने में कहा कि उसका पिता पिछले पांच साल से उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा है। युवती ने कहा कि कई बार उसके पिता ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर तानकर मजबूर किया। अपने पिता के खिलाफ हिम्मत जुटा कर किसी तरह वह अंब थाना पहुंची है। यह भी आरोप जड़ा कि उसके पिता उस पर कड़ी निगरानी रखता है और…

Read More

नांदेड़ साहिब ट्रेन पर जनहित मोर्चा उग्र

ऊना। जनहित मोर्चा का कहना है कि केंद्र सरकार ने रेल विस्तार कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश को फिर से धोखा दिया है। रेल बजट की घोषणा को पलटने से मोर्चा उग्र हो गया है। ऊना जनहित मोर्चा ने कहा है कि रेल विभाग द्वारा ऊना से शुरू होने वाली नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस रेलवे सेवा को ऊना से शुरू न करके नंगल से चलाने का समय तय कर हिमाचली हितों से कुठाराघात किया है। इस बारे में जनहित मोर्चा ने चार जुलाई को ऊना में रेलवे अधिकारियों के माध्यम से उत्तर…

Read More

प्रवेश में बाहरी तत्वों पर लगे रोक

ऊना। एनएसयूआई ऊना इकाई ने बुधवार को कालेज में पेश आ रही समस्यायों को लेकर कालेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष करुण शर्मा के नेतृत्व में कालेज प्रशासन से उनकी मांगों को लेकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए, कैंपस की सफाई की जाए, कालेज में बस पास काउंटर खोला जाए, लाइब्रेरी में नई किताबों की व्यवस्था की जाए, बाहरी शरारती तत्वों पर रोक लगाई जाए और कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर…

Read More