दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के भंजाल निवासी एवं 33 असम राइफल्स में जेसीओ के पद पर तैनात प्रभात सिंह का सुराग न लगने से उसके परिजन एवं क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। काबिलेगौर है कि प्रभात सिंह 33 असम राइफल के अंतर्गत शिलांग में तैनात थे। उनकी पत्नी आशा देवी ने बताया कि उनके पति प्रभात सिंह का तबादला शिलांग से मणिपुर के लिए हुआ था। आठ जून को जब प्रभात सिंह गुवाहाटी पहुंचे तो रात्रि आठ बजे उन्होंने अपनी पत्नी आशा देवी को बताया कि उन्होंने रेलगाड़ी में सामान रख…
Read MoreCategory: Una
ऊना कॉलेज में हो रहे चहेतों के दाखिले
ऊना। पीजी कालेज ऊना की एबीवीपी की इकाई ने स्नातक कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया को लेकर मनमर्जी किए जाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर विद्यार्थी परिषद ने कड़ा ऐतराज जताया है। एबीवीपी इकाई के सचिव विकास बंटी ने कहा कि कालेज में बंदरबांट की तरह चहेतों को दाखिला दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते पात्र छात्रों को कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कालेज प्रशासन ने अपनी मनमर्जी के चलते राष्ट्रीय स्तर खेल प्रमाण पात्र प्राप्त छात्रों के बजाय जिला…
Read Moreब्लाइंड काल ने खोली पूरी कुंडली
ऊना। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी के होटल में हुए ब्लाइंड मर्डर को क्रैक कर पुलिस ने हत्यारोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा ही दिया। एक ब्लाइंड काल ने हत्यारोपी की पूरी कुंडली खोलकर रख दी। इसके बाद हत्यारोपी ने एक और मोबाइल नंबर ले लिया था। हत्यारोपी एक अय्याश किस्म का शख्स है। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने बताया कि वारदात वाले दिन यह मर्डर केस पूरी तरह से एक ब्लाइंड केस था। युवती की लाश फर्श पर पड़ी थी और कोई नाम पता और मोबाइल फोन आदि बरामद नहीं हुआ। होटल…
Read More10 लाख के सोने के आभूषण पकड़े
ऊना। आबकारी एवं कराधान विभाग के फ्लाइंग स्कवायड (सेंट्रल जोन) ने जाहू में एक व्यापारी से 415 ग्राम सोने के जेवरात पकड़े हैं। इनकी बाजार में कीमत 9.73 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इन जेवरात को तिलकराज बिना बिल के होशियारपुर (पंजाब) से लाया था। इस पर फ्लाइंग स्कवायड ने उक्त व्यापारी को 2.53 लाख रुपये जुर्माना किया है। इसमें 9763 रुपये वैट भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक गंदड़ (जयसिंहपुर) के तिलकराज मंगलवार को जाहू बाजार में सोने के जेवरात लेकर जा रहे थे। इसकी फ्लाइंग…
Read Moreकालेज से तीन मोटरसाइकिल उड़ाईं
ऊना। हिमाचल पंजाब बार्डर पर स्थित भटोली कालेज से सोमवार सायं एक साथ तीन मोटरसाइकिल चोरी हो गईं। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों बाइक्स कालेज में बीएड की परीक्षा देने आए प्रशिक्षुओं की हैं। वहीं मंगलवार को पुलिस ने चोरी हुई बाइक्स में से एक इसी क्षेत्र से बरामद कर ली है, जबकि इसे लेकर जा रहे उत्तर प्रदेश के निवासी एक युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। तीनों बाइक्स चोरी होने के संदर्भ में संतोषगढ़ पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस…
Read Moreपहली तारीख को बैंक में नहीं मिलती पेंशन
मैहतपुर (ऊना)। एक माह के इंतजार के बाद पहली तारीख को मिलने वाली पेंशन समय पर न मिलने से कई बुजुर्ग पेंशनभोगियों को निराश होकर खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। पिछले पांच छह महीनों से पेंशनरों को इस तरह की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विभिन्न विभागों से सेवामुक्त होकर पेंशन हासिल करने वाले बुजुर्ग पेंशनरों मास्टर राधाकृष्ण शर्मा, तरसेम लाल, उजागर सिंह, रमेश चंद्र, केहर सिंह, रोशन लाल व कमला देवी समेत कई अन्य लोगों ने बताया कि स्थानीय पीएनबी शाखा से जब भी वे पहली तारीख…
Read Moreचिंतपूर्णी में युवती ने निगला जहर
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी के साथ सटे एक गांव की निवासी 24 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसे गंभीर हालत में तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां भी उसकी हालत में सुधार न होने के चलते तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। देहरा पुलिस ने घटनाक्रम के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी के साथ सटे देहरा उपमंडल के एक गांव की निवासी 24 वर्षीय युवती ने मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया,…
Read Moreबंगाणा पुलिस ने दबोचा भगोड़ा
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा पुलिस ने सोमवार देर रात वर्ष 2010 से चोरी के केस में फरार घोषित अपराधी को दबोच लिया। वर्ष 2008 से उद्घोषित अपराधी संजय कुमार पुत्र दीना नाथ निवासी समीरपुर थाना भोरंज जिला हमीरपुर को बंगाणा के एसएचओ रामदास कौशल, एएसआई रमेश धवन तथा आरक्षी अमित सोनी सहित पुलिस टीम ने तहसील भोरंज के पट्टा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। बंगाणा के थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि इस अपराधी ने वर्ष 2008 में बंगाणा थाना के अंतर्गत अपने एक दोस्त के साथ चोरी की वारदात…
Read Moreजमीन को लेकर भाइयों में खून-खराबा
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के घनारी में जमीनी विवाद को लेकर सगे भाइयों में खून-खराबा हो गया। इसमें दो सगे भाइयों ने अपने ही तीसरे भाई पर हमला कर उसे घायल कर दिया है, जबकि मारपीट करने के बाद एक ने उसे कमरे मे बंद कर दिया। घायल को उपचार और मेडिकल के लिए गगरेट स्थित प्रथम रेफरल इकाई अस्पताल में ले जाया गया है, जबकि पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर उसके अन्य दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। जमीन…
Read Moreबस से उतारे नशेड़ी चालक-परिचालक
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के कैहलवीं में सुपरहाईवे पर देर रात निगम की बस में सफर कर रहे यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों के हंगामे का मुख्य कारण बस को चला रहा नशेड़ी चालक और उसमें सवार परिचालक थे। जब रविवार देर रात कालका से सुजानपुर जा रही एचआरटीसी बस कैहलवीं पहुंची तो यात्रियों ने बस रुकवा दी। इसके बाद सभी यात्री बस से उतर गए। यात्रियों ने आरोप जड़ा कि चालक और परिचालक सवारियों से अभद्र व्यवहार भी कर रहे थे। रविवार देर रात कालका-सुजानपुर बस को अचानक बस…
Read More