अंब (ऊना)। क्षेत्र के ठठ्ल में दो मोटरसाइकिल सवार दिन-दिहाड़े महिला का पर्स छिनकर फरार हो गए। वारदात से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़ित महिला ठठ्ल के आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत है। दिन ब दिन बढ़ रही स्नैचिंग की वारदातों से क्षेत्रवासियों में दहशत है। उधर, पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठठ्ल स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कार्यरत नर्स रोजाना की तरह नंदपुर चौक से ठठ्ल की ओर जा रही थी…
Read MoreCategory: Una
बसाल में युवक ने खाया जहर, मौत
ऊना। क्षेत्र के बसाल में एक 19 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवा निगल ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ले आए, जहां युवक की मौत हो गई। युवक के जहरीला पदार्थ निगलने के पीछे एक जमीनी विवाद को मुख्य कारण बताया गया है। युवक और उसके परिजनों के साथ नियमित रूप से हो रहे लड़ाई झगड़ों और उस पर लगाए जा रहे बेहद गंभीर आरोपों के कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मृतक युवक के पड़ोस…
Read Moreप्रापर्टी के लिए बनाया फर्जी भाई
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ सटी एक ग्राम पंचायत में प्रापर्टी को लेकर एक महिला की ओर से रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसीलदार के समक्ष फर्जी व्यक्ति को भाई बनाकर पेश किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का कारनामा खुलते ही तहसील कार्यालय सहित समूचे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं महिला के असली भाई के वारिसों ने भी इसकी शिकायत तहसीलदार सहित एसडीएम ऊना को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि इस कृत्य में तहसीलदार कार्यालय में हर समय उपलब्ध रहने वाले नंबरदारों का…
Read Moreभारी बारिश से 71 करोड़ का नुकसान
ऊना। जिला ऊना में हाल ही में हुई बारिश के कारण 71.72 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। इस बारे में जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेज दी गई है। यह आकलन 15 जून से 30 जून तक की अवधि में हुई बारिश को लेकर विभिन्न विभागों से एकत्रित जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें किसी मानवीय क्षति का उल्लेख नहीं है। डीसी अभिषेक जैन ने बताया कि इस अवधि में बारिश से जिले में सड़कों एवं पुलों को 52.25…
Read Moreमोटरसाइकिल सवारों ने छीना महिला का पर्स
अंब (ऊना)। क्षेत्र के ठठ्ल में दो मोटरसाइकिल सवार दिन-दिहाड़े महिला का पर्स छिनकर फरार हो गए। वारदात से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़ित महिला ठठ्ल के आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत है। दिन ब दिन बढ़ रही स्नैचिंग की वारदातों से क्षेत्रवासियों में दहशत है। उधर, पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठठ्ल स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कार्यरत नर्स रोजाना की तरह नंदपुर चौक से ठठ्ल की ओर जा रही थी…
Read Moreसंघनेई में दो गुटों भिड़ंत
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के संघनेई में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में भिड़ंत हो गई। वारदात में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले के संदर्भ में क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज रानी पत्नी शिव कुमार निवासी संघनेई ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह अपनी निजी काम से जा रही थी कि उनके गांव के रणजीत…
Read Moreनियमितीकरण को लेकर हुए एकजुट
ऊना। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ ने कहा है कि उनके भविष्य पर बेवजह तलवार लटकाई जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से नियमित करने का रास्ता साफ करने की गुहार लगाई है। इसी सिलसिले में संघ की अहम बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर अमरजीत सिंह ने कहा कि जब प्राथमिक सहायक शिक्षकों की नियुक्तियां वर्ष 2003 से 2007 तक की गई थीं, उस समय आरटीई-2009 लागू नहीं किया गया था। अब जब वे नियमितीकरण के लिए सभी मानक पूरे करते हैं तो…
Read Moreभंजाल के प्रभात सिंह का सुराग नहीं
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के भंजाल निवासी एवं 33 असम राइफल्स में जेसीओ के पद पर तैनात प्रभात सिंह का सुराग न लगने से उसके परिजन एवं क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। काबिलेगौर है कि प्रभात सिंह 33 असम राइफल के अंतर्गत शिलांग में तैनात थे। उनकी पत्नी आशा देवी ने बताया कि उनके पति प्रभात सिंह का तबादला शिलांग से मणिपुर के लिए हुआ था। आठ जून को जब प्रभात सिंह गुवाहाटी पहुंचे तो रात्रि आठ बजे उन्होंने अपनी पत्नी आशा देवी को बताया कि उन्होंने रेलगाड़ी में सामान रख…
Read Moreफोन बंद होने से रिश्तेदारों से संपर्क टूटा
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पड़ते कई क्षेत्रों में बीएसएनएल की संचार सेवाएं चरमरा गई हैं। इससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को मजबूरन अन्य संचार सुविधाओं का प्रयोग करना पड़ रहा है। मोबाइलों में सिग्नल न होने से कारोबारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा रहा है। बीएसएनएल की लचर कार्यप्रणाली पर उपभोक्ताओं ने गहरा रोष जताया है। क्षेत्रवासियों में सुरेंद्र शर्मा, रविंद्र शर्मा, कमल, राजकुमार, सोमराज, प्रदीप कुमार, राकेश जस्वाल, महेंद्र ठाकुर, आरके शर्मा, नवीन…
Read Moreबढेड़ा राजपूतां में दो युवतियों की धुनाई
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के बढेड़ा राजपूतां में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो सगी बहनों से मारपीट की गई। दोनों बुरी तरह घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार और मेडिकल के लिए गगरेट अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। बढेड़ा राजपूतां में पिछले एक सप्ताह के दौरान खूनी संघर्ष का यह तीसरा मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरनाम सिंह पुत्र बिशन दास निवासी बढेड़ा राजपूतां ने शिकायत दर्ज…
Read More