ऊना। ऊना मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में रविवार को डांस के दिवानों ने अपनी कला के जौहर दिखाए। डांस के सुपर स्टार कार्यक्रम के क्वार्टर फाइनल के लिए ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, नंगल एवं होशियापुर से पहुंचे 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवा शिव शक्ति क्लब की ओर से डांस के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम जैटकिंग ‘डांस के सुपर स्टार’ के तहत रविवार को स्थानीय टाउन हाल में क्वार्टर फाइनल मुकाबला करवाया गया। इसका शुभारंभ गगरेट से अजय भारद्वाज, ऊना…
Read MoreCategory: Una
चिंतपूर्णी मर्डर केस का आरोपी फरार
ऊना। चिंतपूर्णी में होटल के कमरे में युवती की हत्या मामले में आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पंजाब पुलिस से भी कांगड़ा पुलिस संपर्क बनाए हुए है। पुलिस की एक टीम शनिवार को देहरा पुलिस थाना के एसएचओ धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में लुधियाना गई थी। एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि वारदात की शिकार युवती और उसके साथ आया युवक दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं। आरोपी युवक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र नरेंद्र पाल के रूप में हुई…
Read Moreतेज रफ्तार कार ने रौंदा साइकिल सवार
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रक्कड़ कालोनी में रविवार सुबह कार और साइकिल में हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक को घायलावस्था में ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तरसेम लाल पुत्र मनिया राम निवासी मलाहत रविवार सुबह साइकिल पर रक्कड़…
Read Moreससुरालियों ने दामाद को पहुंचाया हवालात
अंब (ऊना)। एक व्यक्ति ने शनिवार देर रात्रि अपने ही ससुराल में आकर जमकर हुड़दंग मचाया। इसकी शिकायत उसी की पत्नी ने पुलिस को दे डाली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल के तहत पड़ते घनारी के एक व्यक्ति का ससुराल उपमंडल मुख्यालय अंब के पास है। उसकी पत्नी इन दिनों मायके आई हुई थी, जिससे मिलने वह अपने ससुराल आ पहुंचा। देर शाम उसकी अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते-देखते झगड़ा इतना बढ़ा…
Read Moreकरंट लगने से कामगार की मौत
अंब (ऊना)। उपमंडल मुख्यालय पर शुक्रवार देर रात पेश आए हादसे में एक व्यक्ति की करंट लगने के कारण मौत हो गई। हादसे के फौरन बाद उसे अंब स्थित चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को ऊना स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम अंब क्षेत्र में मजदूरी करने वाला 23 वर्षीय युवक जितेंद्र राय पुत्र सुखजीत राय निवासी दरियापुर…
Read Moreचलते टैंपो पर गिरा भारी पेड़
टाहलीवाल (ऊना)। शनिवार दोपहर बाद बारिश एवं आंधी से टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर एक भारी पेड़ सड़क पर से गुजर रहे एक टैंपो पर आ गिरा, लेकिन टैंपो चालक इस हादसे में बाल बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक टैंपो नंबर एच 72 2045 टाहलीवाल से संतोषगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश एवं आंधी से सड़क के किनारे खड़ा एक भारी पेड़ उखड़ कर टैंपो के ऊपर जा गिरा। सड़क आरपार होते हुए गिरे पेड़ ने बिजली की ताराें को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।…
Read Moreकोटला कलां में खूनी जंग, आठ घायल
ऊना। क्षेत्र के कोटकलां में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी जंग हो गई। वारदात में दो गुटों ने एक दूसरे पर जमकर तेज हथियारों से हमला बोला। इसमें एक युवती सहित 8 लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए, जिन्हंे घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कोटलां निवासी दो गुटों में जमीनी विवाद को कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामले ने खूनी रूप धारण कर लिया।…
Read Moreबंगाणा में पकड़ी सोने की बड़ी खेप
ऊना। आबकारी एवं कराधान विभाग के उड़नदस्ते ने बिना बिल के हमीरपुर ले जाए जा रहे सोने की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। टीम ने मौके पर सोना ले जा रहे व्यक्ति को लगभग नौ लाख 91 हजार 328 रुपये का जुर्माना लगाया है। पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 38 लाख 12 हजार रुपये बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी एवं कराधान विभाग के डीटीसी देवराज शर्मा, एईटीओ एएन शर्मा, कांस्टेबल रमन कुमार और राजेंद्र पाल की टीम ने यह कार्रवाई की है। आबकारी…
Read Moreमां ने बच्ची सहित निगला जहर, मौत
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रैंसरी में एक महिला ने आठ वर्षीय पुत्री सहित जहर निगल कर जान दे दी। दोनों मां बेटी के शव उस कमरे से बरामद किए गए हैं, जहां वह किराये पर रहती थी। मृतका एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई है। इसमें उसने अपनी और अपनी पुत्री की मौत का कारण खुद को ही बताया है। 31 वर्षीय सरिता कालिया पत्नी मदन मोहन कालिया ने अपनी 8 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा कालिया के साथ जहर निगल लिया। दोनों मां बेटी की कमरे में ही मौत हो…
Read Moreरक्कड कालोनी में घर से उड़ाए डेढ़ लाख के गहने
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप रक्कड़ कालोनी में हुई चोरी की एक वारदात में लगभग डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। वहीं इस चोरी की घटना से रक्कड़ कालोनी सहित समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्कड़ निवासी बिट्टू जसवाल के घर अज्ञात शातिरों ने सेंधमारी कर लगभग डेढ़ लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर डाला है। घर…
Read More