भडियारा से रहस्यमयी ढंग से व्यक्ति गायब

दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के भडियारा से एक व्यक्ति रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है। इसके संदर्भ में हरोली थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। वहीं पुलिस ने भी घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि लापता व्यक्ति हमीरपुर जिले के किसी स्थान पर दवा लेने गया था, लेकिन आज तक वापस घर नहीं पहुंचा है। हालांकि उसके परिजनों ने अपने स्तर पर उसे खोजने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। पुलिस…

Read More

पर्यटन योजनाओं पर खर्च होंगे छह करोड़

ऊना। जिले के धार्मिक, एवं ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी करने और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी डीसी अभिषेक जैन ने शनिवार को बैठक में जिला ऊना में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के बाद दी। डीसी ने कहा कि जिले के कई स्थलों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है और ‘हर गांव की कहानी’ योजना के तहत चयनित गांवों में पर्यटकों…

Read More

बैंक को भवन लेने के नाम पर ठगे 5 लाख

ऊना। शहर के वार्ड नंबर एक स्थित आर्य नगर निवासी एक व्यक्ति से बैंक के लिए किराये पर भवन लेने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगी के शिकार व्यक्ति ने इस संबंध में ऊना थाने में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 जून 2013 को नरेश कुमार शर्मा पुत्र तुला राम निवासी आर्य नगर वार्ड नंबर एक ऊना के पास अमर डोगरा एवं हरीश गोयल नामक…

Read More

स्टाफ को बस स्टैंड छोड़ रही 108

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए तैनात 108 एंबुलेंस का दुरुपयोग हो रहा है। एबुलेंस स्टाफ सदस्यों को ले जाने एवं छोड़ने का काम भी कर रही है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इमरजेंसी में मरीजों की सुविधा को अस्पतालों में 108 एबुलेंस मुहैया करवाई गई है, लेकिन चिंतपूर्णी में 108 एबुलेंस में मरीजों को लाने के साथ इस वाहन का इस्तेमाल साथ में तैनात स्टाफ मेंबर भी करते नजर आ रहे हैं।…

Read More

पंजाब रोडवेज की बस से चूरा पोस्त बरामद

भरवाईं (ऊना)। स्थानीय शिव मंदिर के पास चिंतपूर्णी पुलिस की ओर से लगाए गए नाके के दौरान पंजाब रोडवेज की एक बस से चूरा पोस्त बरामद किया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ और औषधि अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, रोडवेज की बस से इस प्रकार की सामग्री मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी पुलिस ने एसएचओ मुकेश कुमार की अगुवाई में भरवाईं में शुक्रवार सुबह नाकेबंदी कर रखी थी। इसी…

Read More

एसएसआरवीएम की छात्राओं ने जताई धाक

ऊना। जिला पुलिस की ओर से मनाए जा रहे नशा निवारण सप्ताह के तहत वीरवार को स्थानीय बचत भवन में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पुलिस कप्तान केसी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में टक्का रोड स्थित एसएसआरवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपनी धाक जमाई और पहले तीनों स्थान स्कूल की झोली में डाल दिए। स्कूल की छात्रा जाह्नवी शर्मा ने पहला, सरसा सोनी ने दूसरा और आरुषि कौशल ने तीसरा स्थान हासिल…

Read More

खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षक नपेंगे

ऊना। जिलाभर के राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की समीक्षा की जाएगी। इससे खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों और प्रवक्ताओं पर गाज गिरने की संभावनाएं भी प्रबल हो गई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों से इस संबंध में आंकड़े मंगवाए गए हैं। इसमें बोर्ड कक्षाओं के छात्रों की परफार्मेंस के आधार पर शिक्षकों और प्रवक्ताओं के काम की समीक्षा की जाएगी। वहीं, ऊना में भी कई ऐसे स्कूल हैं जहां पूरी-पूरी क्लास में विषय विशेष से मात्र 1-1 छात्र ही पास…

Read More

खेल कोटे की सीटों को हंगामा

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित पीजी कालेज में स्नातक कक्षाओं में खेल कोटे के लिए आरक्षित सीटों को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कालेज प्रशासन पर सीटों के आवेटन में धांधली करने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य कक्ष के समक्ष नारेबाजी कर डाली। माहौल को उग्र होते देख कालेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना देते हुए सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग कर दी। इस पर कई पुलिस कर्मी वर्दी और सिविल में कालेज परिसर में पहुंच गए। देखते ही देखते…

Read More

मामूली कहासुनी में मार डाला चाकू

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पड़ते पंजोआ में बुधवार देर रात दो युवकों के मध्य किसी बात को लेकर हुई मामूली झड़प ने खूनी खेल का रूप धारण कर लिया। मामूली कहासुनी से बढ़ी वारदात में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे उपचार और मेडिकल के लिए अंब अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजोआ में देर…

Read More

रास्ता रोककर की मारपीट, केस दर्ज

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के हथलौण में वीरवार रात घर जा रहे एक व्यक्ति का रास्ता रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित व्यक्ति घायल हो गया है। उसे उपचार और मेडिकल के लिए बंगाणा अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जसविंद्र सिंह पुत्र खलैलू राम निवासी बौट ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार देर रात जब यह बंगाणा से अपने घर बौट…

Read More