ऊना। जिला पुलिस की ओर से मनाए जा रहे नशा निवारण सप्ताह के तहत वीरवार को स्थानीय बचत भवन में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पुलिस कप्तान केसी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में टक्का रोड स्थित एसएसआरवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपनी धाक जमाई और पहले तीनों स्थान स्कूल की झोली में डाल दिए। स्कूल की छात्रा जाह्नवी शर्मा ने पहला, सरसा सोनी ने दूसरा और आरुषि कौशल ने तीसरा स्थान हासिल…
Read MoreCategory: Una
मंदिर-स्कूल के पास ठेका खोलने का विरोध
ऊना। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसोली के तहत पड़ते पीरनिगाह गांव के लोगों ने नियमों को दरकिनार कर मंदिर तथा स्कूल के पास शराब का ठेका और अहाता खोले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संदर्भ में प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शिकायत पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों में विजय कुमार, जीतू राम, राज कुमार, यशपाल, तारा चंद, रणजोद्ध सिंह, कांता देवी, वीना देवी, मनसो देवी व गंगा देवी का आरोप है कि उनके गांव में शराब का ठेका खोला गया है।…
Read Moreपुल टूटने से थानाकलां-भाखड़ा मार्ग अवरुद्ध
थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र में चार दिन से हो रही भारी बारिश से थानाकलां-भाखड़ा मार्ग पर बना पुल टूट गया है। पुल के टूटने से सैकड़ों लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सरकारी एवं निजी वाहनों को पुल पार करने पर बुधवार शाम ही पाबंदी लगा दी थी। वीरवार को दोपहिया वाहनों एवं छोटे वाहनों के आने जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। अब थानाकलां से भाखड़ा तक के गांवों के लिए आने जाने वाले लोग पैदल ही सफर कर…
Read Moreमारपीट के दो मामले दर्ज
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के बढेड़ा राजपूतां में वीरवार को मारपीट की दो वारदातें हुईं। पुलिस ने दोनों वारदातों के संदर्भ में केस दर्ज कर लिए हैं। एक मामले में जहां दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है, वहीं दूसरी वारदात में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला से मारपीट की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार शर्मा पुत्र अमरनाथ शर्मा निवासी बढेड़ा राजपूतां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार देर शाम जमीनी विवाद के कारण रविंद्र नाथ पुत्र जयराम दास व…
Read Moreदो मकानों के ताले तोड़े, लाखों की चोरी
कुल्लू। घाटी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को चोरों ने शीशामाटी और सरवरी में दो मकानों के ताले तोड़कर वहां से करीब एक लाख 28 हजार रुपये के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कुल्लू के शीशामाटी में किराये के मकान पर रह रहे चंबा निवासी विक्रम सिंह ने दर्ज करवाई एफआईआर में…
Read Moreसरकार : तो ऐसे कैसे होगा बेहतर उपचार
कुल्लू। विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी अस्पतालों की नौकरी रास नहीं आ रही। सरकारी अस्पतालों में कुछ समय सेवाएं देने के बाद डाक्टर निजी संस्थानों की ओर रुख करने लगे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात दो स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी सरकारी से त्यागपत्र दे दिया है। अब कुल्लू समेत जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति और पांगी किलाड़ तथा मंडी की हजारोें महिला मरीजों की जिम्मेदारी महज एक चिकित्सक के कंधे पर है। वहीं ईएनटी स्पेशलिस्ट ने सेवानिवृत्ति ले ली है। पहले ही डाक्टरों की कमी की मार झेल रहे कुल्लू…
Read Moreदिलवां में व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई
अंब (ऊना)। गांव दिलवां में दो व्यक्तियों ने मिलकर एक की बेरहमी से पिटाई डाल कर डाली, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है, जबकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलक राज पुत्र लक्ष्मीदास निवासी दिलवां ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह अपने काम से जा रहा था तो गांव के विजय एवं एक अन्य व्यक्ति…
Read Moreविद्युत बिलों ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश
मैहतपुर (ऊना)। अप्पर देहलां गांव में हजारों रुपयों के विद्युत बिलों ने उपभोक्ताओं के होश उड़ा दिए हैं। गुस्साए उपभोक्ताओं ने बुधवार को स्थानीय पंचायत घर में एकत्रित होकर विद्युत बोर्ड के प्रति गहरा रोष जताया। विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा कि तीन महीने के बाद आने वाले बिजली का बिल हजारों में देखकर उनके तो होश उड़ गए। उपभोक्ता केवल कृष्ण को विद्युत बोर्ड ने 92 हजार, वार्ड पंच मुलतान सिंह को 20 हजार, जगत सिंह को 30 हजार, तोता सिंह को 5400, गुरचैन सिंह 5100, रामदास को 5400, जसविंद्र…
Read Moreबारिश ने फिर बरपाया कहर
ऊना। जिले में मंगलवार देर रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। इससे जिले के कई क्षेत्रों में भारी क्षति पहुंची है। जिला मुख्यालय में कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जबकि कई खेत-खलिहान पानी से लबालब हो गए। मुख्यालय में फ्रेंड्स कालोनी, पुराने बस अड्डे के पास कई दुकानों और मकानों में बरसाती पानी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सामान भी खराब हो गया। बंगाणा, मदनपुर, बसोली एवं सुनेहरा में कई जगह लोगों के घरों में पानी भर गया।…
Read Moreहरोली अस्पताल को मिले पांच करोड़
टाहलीवाल (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों को सभी सुविधाओं से सुसज्जित करने को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में हरोली सिविल अस्पताल के लिए 5.25 करोड़ रुपये के बजट को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अग्निहोत्री हीरा नगर पंचायत के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हरोली सिविल अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं जुटाई जाएंगी और यहां छह चिकित्सक जनता को अपनी सेवाएं देंगे। बीत एरिया में नए नलकूप लगाने…
Read More