ऊना। बरसात के मौसम में भी जिले में पेयजल की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। शहर में आईपीएच की पाइप में एकाएक प्रेशर घट गया है। इसके चलते लोगों को पानी के लिए दर -दर भटकना पड़ रहा है। हालत यह है कि शहर के कई कस्बों में पानी तो नियमित आ रहा है, लेकिन पानी का प्रेशर कम होने के चलते पानी छतों की टंकियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई जगहों पर तो पानी टंकियों में न पहुंचकर सड़कों पर ही बह रहा है।…
Read MoreCategory: Una
सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल
टाहलीवाल (ऊना)। ऊना में दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बाथड़ी में सोमवार को पेश आए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। ं संजीव कुमार पुत्र राम कृष्ण निवासी कुठार बीत कार नंबर पीबी 01ए 1044 में बाथड़ी से टाहलीवाल की तरफ आ रहा था। इसी दौरान उसके पीछे आ रही बाइक नंबर एचपी 54ए 6166…
Read Moreचरस तस्करी का आरोपी रिमांड पर
ऊना। बंगाणा क्षेत्र के चराड़ा में चरस तस्करी के मामले में वांछित चल रहे ज्वालामुखी पुलिस के जवान ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से अदालत ने आरोपी को 25 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 11 जुलाई को पुलिस ने बंगाणा के चराड़ा में चरस तस्करी करते हुए दो लोगों को दबोचा था, जिनमें से एक आरोपी हिमाचल पुलिस का कर्मचारी नरेंद्र कुमार मौके से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। ऊना पुलिस ने कई दिनाें तक उसकी तलाश की, लेकिन…
Read Moreनशे में धुत व्यक्ति ने मचाया हुड़दंग
अंब (ऊना)। उपमंडल के हंबोली पंचायत कार्यालय में एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर जमकर हुड़दंग मचाया। हद तो तब हो गई, जब व्यक्ति ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गाली गलौच कर डाली। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को पंचायत निवासी दल सिंह नशे में धुत होकर पंचायत में आ घुसा। देखते ही देखते उसने पंचायत कार्यालय के कुछ चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया, जिससे पंचायत का माहौल काफी गर्मा गया।…
Read Moreभोले के जयकाराें से गूंजी शिवालिक पहाड़ियां
बडूही (ऊना)। क्षेत्र की शिवालिक पहाड़ियों में स्थित प्रसिद्ध ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में श्रावण मास के आगमन पर मंदिर कमेटी की ओर से पूरा माह चलने वाले मेलों में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर भारी संख्या में भोले के भक्तों ने मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू कर दिया था। भोले के भक्तों ने बम बम भोले के जयघोषों से पूरी शिवालिक पहाड़ियों को गुंजायमान किए रखा। वहीं चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने भी ध्यूंसर…
Read Moreशराब ठेके और मंदिर की दूरी की जांच शुरू
ऊना। क्षेत्र के पीरनिगाह के एक मंदिर के पास खुले ठेके को बंद करवाने को ग्रामीणों की ओर से छेड़े गए अभियान के बाद आबकारी व कराधान विभाग ने भी जांच तेज कर दी है। सोमवार को सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त उज्जवल सिंह राणा एवं एसडीएम धनवीर सिंह ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विभागीय कर्मियों ने निर्धारित नियमों के तहत ठेके एवं मंदिर की दूरी मापी। सारे प्रकरण की वीडियो रिकार्डिंग भी की गई है। इस पर जल्द ही फैसला सुनाया जा सकता है। पिछले…
Read Moreमहंगाई और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को कोसा
ऊना। कांग्रेस के देश में लगातार नौ वर्ष के शासन की एकमात्र उपलब्धि भ्रष्टाचार और महंगाई हैं। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मंडल भाजपा की बैठक में कही। रविवार को रक्कड़ कालोनी के विद्युत विश्रामगृह में ऊना मंडल भाजपा के अध्यक्ष रमेश चंद भडौलियां की अध्यक्षता में हुई बैठक में सतपाल सत्ती विशेष रूप से उपस्थित हुए। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व देश को गुमराह करने में लगा हुआ है। देश की जनता को राहत पहुंचाने में यूपीए सरकार…
Read Moreनांदेड़ साहिब ट्रेन पर किया मंथन
ऊना। ऊना जनहित मोर्चा ने नांदेड़ साहिब ट्रेन को ऊना से न चलाकर नंगल से इसकी समय सारिणी तय करने पर शुरू किए गए अपने आंदोलन को और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। रविवार को जनहित मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में इस मामले में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजीव भनोट और चेयरमैन नवदीप कश्यप ने की। उन्होंने सदस्यों को इस मामले में प्रगति एवं पत्राचार की जानकारी भी दी। वहीं मोर्चा के उपाध्यक्ष बलविंद्र गोल्डी,…
Read Moreडा. सुरेंद्र कंवर बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
ऊना। जिला भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक वीरेंद्र कंवर, बलवीर चौधरी, प्रो. रामकुमार, सुशील कालिया एवं जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें डा. सुरेंद्र कंवर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजमोहन उपाध्यक्ष, रजनीश लूंबा महामंत्री एवं विवेक शर्मा सचिव बनाए गए हैं। नरेश कुमार बीटन को हरोली मंडल, डा. मानचंद राणा को कुटलैहड़ मंडल, संदीप कश्यप को ऊना मंडल, डा. सुरेश गर्ग को चिंतपूर्णी मंडल और डा.…
Read Moreमोटरसाकिल सवार ने टक्कर मारी
ऊना। क्षेत्र के जोगीपंगा में रविवार को पेश आए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को रौंद डाला, जबकि खुद भी वह बाइक से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया है। दोनों को घायलवास्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार आरंभ कर दिया है। वहीं बंगाणा पुलिस ने भी मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। ऊना से हमीरपुर की ओर ट्रक लेकर…
Read More