ऊना। कोर्ट नंबर दो की न्यायाधीश दिव्य ज्योति पटियाल की अदालत ने मारपीट एवं हमले की एक वारदात में चार लोगों को दोषी करार दिया है। अदालत ने चारों दोषियों को छह माह की कैद तथा एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायालय ने बुधवार को ऊना में यह अहम फैसला सुनाया। एडीए नवीन कुमार ने बताया कि जिन दोषियों को सजा हुई है, उनके नाम महेंद्र सिंह, हरजेंद्र सिंह, काकू और कमला देवी निवासी नंगलकलां हैं। नवीन कुमार ने बताया कि 27 जुलाई 2005 को दोषियों के…
Read MoreCategory: Una
विवाहिता ने सल्फास निगली, मौत
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की वुढवार पंचायत में बुधवार को एक विवाहिता ने सल्फास की गोलियां निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों क ो सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय अनीता देवी पत्नी नरेश कुमार निवासी खोली ने बुधवार को करीब एक बजे सल्फास की गोलियां निगल लीं, जिससे अनीता की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से अनीता देवी को पीएचसी थानाकलां लाया गया। थानाकलां पीएचसी के चिकित्सकों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल…
Read Moreघर से आभूषण और नकदी चोरी
टाहलीवाल (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के अधीन कांटे क्षेत्र में चोरों ने एक घर में घुसकर 1.80 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण और 19500 रुपये नकद उड़ा लिए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के दौरान शिकायकर्ता महिला और परिवार के अन्य लोग घर के बरामदे में ही सो रहे थे। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की बढ़ती वारदातों से लोग सकते में हैं। झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं ने भी जिले में महिलाओं का…
Read Moreलोगों पर वायरल और टायफायड का हमला
ऊना। बरसात के मौसम के चलते वायरल और टायफायड जैसी बीमारियों ने लोगों को शिकंजे में लेना शुरू कर दिया है। आजकल जिला भर के सरकारी एवं निजी अस्पतालों के अतिरिक्त निजी क्लीनिकों में बुखार से पीड़ित दर्जनों लोग आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त खांसी, जुकाम, गला दर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में परिजनों को लेकर पहुंचे बसोली क्षेत्र के राजकुमार ने बताया कि उनके परिवार में माता, पिता और उनकी पत्नी तीनों बुरी तरह से वायरल की चपेट…
Read Moreऊना में सड़क हादसों में 24 घायल
टाहलीवाल (ऊना)। ऊना में छह सड़क हादसों में 24 लोग घ्ाायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना में पंजाब के होशियारपुर से बोटा आ रही प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस पुबोवाल में किक्कर के पेड़ से जा टकराई। पुबोवाल में चौराहे के समीप हुए हादसे के दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना के समय इस बस में चालक परिचालक समेत सोलह यात्री सवार थे। यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी यात्री पंजाब में एक आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने गए…
Read Moreछात्रों के निलंबन पर गर्माया माहौल
ऊना। स्थानीय महाविद्यालय में एबीवीपी से संबंधित तीन छात्रों को निलंबित करने के मामले में छात्र राजनीति गर्मा गई है। गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कालेज प्राचार्य कार्यालय के बाहर मंगलवार सुबह धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना गुबार निकाला। मामले को गर्माता देख कालेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद ऊना सदर के एसएचओ केएल बैरी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। एबीवीपी तीनों छात्रों का निलंबन पत्र निरस्त…
Read Moreरेलवे स्टेशन पर अनुराग के नेतृत्व में धरना
ऊना। आखिरकार मंगलवार को केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय के हिमाचल के भेदभावपूर्ण रवैये पर सांसद अनुराग ठाकुर का गुस्सा फूट गया और वह आक्रामक अंदाज में देर सायं अपने सैकड़ों समर्थकों सहित रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और युवा कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी की। अनुराग ठाकुर ने नांदेड़ साहिब ट्रेन के समय को ऊना से शुरू न करके नंगल से शुरू करने का जारी करने पर कड़ा एेतराज जताते हुए कहा कि ऐसा अन्याय रेल विभाग केंद्र के इशारों पर कर रहा है और भाजपा सांसद के…
Read Moreकांग्रेस के हाथों में देश सुरक्षित नहीं : अनुराग
हरोली (ऊना)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान यूपीए की कांग्रेस सरकार पर एवं प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। जगह-जगह जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने अपने नौ वर्ष के शासनकाल में देश को भ्रष्टाचार एवं कमरतोड़ महंगाई दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले आम चुनावों में देश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि…
Read Moreसमूर में ट्रक टकराए, पांच गंभीर जख्मी
ऊना। जिला मुख्यालय की समीपवर्ती ग्राम पंचायत समूर खुर्द में रविवार दो ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में पंजाब के होशियारपुर जिले की दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। बाद में उनके परिजन उन्हें दसूहा ले गए। पुलिस ने भी हादसे के संदर्भ में तहकीकात आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात पंजाब के होशियारपुर जिले की दसूहा तहसील के समीपवर्ती मुंडियां गांव के कुछ श्रद्धालु शाहतलाई…
Read Moreऊना के स्कूल में कापियों में गड़बड़ी का खुलासा
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना बाल की दस जमा एक कक्षा के कुछ बच्चों की गणित की आंसरशीट्स की राइटिंग अलग-अलग पाई गई है। शिक्षा निदेशालय इन कापियों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज सकता है। उप निदेशक निर्मला रानी ने मामले की जांच रिपोर्ट 300 पृष्ठों में तैयार कर निदेशालय को सौंपी है। निदेशालय से एडिशनल डायरेक्टर शशि भूषण सेखड़ी ने कहा कि जांच से संबंधित मसौदा ज्वाइंट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन (उच्च शिक्षा) अश्वनी रमेश देखेंगे। ज्वाइंट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन उच्च शिक्षा अश्वनी रमेश ने जांच रिपोर्ट निदेशालय में…
Read More