गगरेट (ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्योगपति के साथ मशीनरी देने के नाम पर साढ़े 61 लाख रुपये ठग लिए गए। हरिद्वार निवासी आरोपी ने स्थानीय उद्योगपति को पैसों के बदले पुरानी मशीनरी दे दी । उद्योगपति ने इस संदर्भ में गगरेट पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार रणवीर चौधरी पुत्र शेर सिंह निवासी प्लाट नंबर 10 औद्योगिक क्षेत्र गगरेट ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने 29 मार्च 2012 को उद्योग में मशीनरी लगाने के लिए मनोज अग्रवाल निवासी डी-5 संदेशनगर कनखल हरिद्वार को…
Read MoreCategory: Una
बणे दी हट्टी में महिला पर हमला
अंब (ऊना)। उपमंडल के बणे-दी-हट्टी में एक युवक ने दराटी से वार कर एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया है जिसे उपचार के लिए अंब स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के सिर पर लगभग 13 टांके लगे हैं। उधर, अंब पुलिस ने वारदात के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से जानकारी के मुताबिक बणे दी हट्टी में वीरवार रात्रि सिघीं नामक युवक अपने ही मोहल्ले में शोर मचा रहा था। इस पर उसकी पड़ोसी महिला सुनीता देवी पत्नि अश्विनी…
Read Moreडिटेल बनाने के बहाने उड़ाए 25 हजार
मैहतपुर (ऊना)। कस्बा मैहतपुर में शुक्रवार को एसबीआई बैंक में रुपये जमा कराने आई प्रवासी महिला से दो युवक 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिहार के कटिहार जिला की निवासी महिला सरस्वती देवी पत्नी सुगता महतो मैहतपुर की एसबीआई शाखा में 25 हजार रुपये जमा करवाने पहुंची, तो बैंक कैशियर ने महिला से नोटों की डिटेल बनाकर लाने को कहा। इस पर महिला ने…
Read Moreबंगाणा में नशे का कारोबार
बंगाणा(ऊना)। क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों एवं दुकानों पर नशे का कारोबार बेरोकटोक जारी है। क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंध के बावजूद भी प्रतिबंधित दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के खोखे तथा टी-स्टाल इन दिनों नशेड़ियों के अड्डे बने हुए हैं। पंजाब राज्य से बाबा बालक नाथ मत्था टेकने जा रहे श्रद्धालु विनोद कुमार, गुरचरण सिंह, बलविंद्र सिंह, जगतार सिंह तथा लाड्डी सिंह ने बताया कि बंगाणा में प्रतिबंध के बावजूद भी आसानी से कोरेक्स जैसी प्रतिबंधित दवाई मंहगे दामों में उपलब्ध…
Read Moreचंदपुर में भिड़े दो गुट, एक घायल
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के ललड़ी में वीरवार देर सायं दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है जिसे उपचार और मेडिकल के लिए हरोली अस्पताल ऊना ले जाया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज करते हुए दो लोगों को नामजद कर लिया है। मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी ललड़ी वीरवार देर सायं जब चंदपुर से टाहलीवाल जा रहा…
Read Moreनशे के सौदागर को 12 साल कारावास
ऊना। जिले के संतोषगढ़ में पिछले साल अवैध चूरा पोस्त की बड़ी खेप के साथ दबोचे गए व्यक्ति को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश चौधरी की अदालत ने दोषी करार देते हुए 12 साल कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को लगभग 1 लाख रुपये का जुर्माना भी अदा करना होगा। उपजिला न्यायवादी अरविंद कुमार नड्डा ने बताया कि 28 जनवरी 2012 को हरोली पुलिस के सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने टीम के साथ संतोषगढ़ के जट्टपुर में नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान ट्रक यहां से गुजरा। पुलिस टीम ने…
Read Moreविक्की बादशाह और अमित धर्मकोटी ने बांध समां
पीरनिगाह (ऊना)। प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ ने वीरवार को पीर बाबा के दरबार में सजदा करते हुए ‘रहमत पीरां दी’ कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि सतपाल रायजादा, पीर निगाह मंदिर कमेटी के प्रधान शाम ठाकुर ने ज्योति जगाकर पीर बाबा के दरबार में हाजिरी भरी। मुकेश अग्निहोत्री और सतपाल रायजादा ने कार्यक्रम में शिरकत से पूर्व पीर निगाह मंदिर में माथा भी टेका। सूफी गायक विक्की बादशाह और अमित धर्मकोटी ने पीर बाबा के…
Read Moreक्यारा गांव में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत
ऊना। क्षेत्र के क्यारा गांव में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में कार्रवाई आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 66 वर्षीय हंसराज पुत्र मिल्खी राम निवासी क्यारा अपने घर में बनी सब्जियों की छोटी सी बाड़ी में पौधों की निराई-गुडाई कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। हंसराज ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इससे पहले कि उसे थानाकलां स्थित…
Read Moreगर्भवतियों को लेकर तैयार होगा डाटा बेस
ऊना। जिले में लिंग अनुपात में बढ़ रहे अंतर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग चौकस हो गया है। एमसीटी (मदर-चाइल्ड ट्रेकर) से लिंग परीक्षण के बाद गर्भपात पर लगाम लगाने की तैयारी है। हर गर्भ का पंजीकरण कर उसका फॉलोअप लिया जाएगा। प्रसूति तक पूरे मामले पर नजर रखी जाएगी। यदि बीच में गर्भपात होता है तो उसके कारणों से लेकर गर्भपात करवाने के स्थान तक का पूरा विवरण देना पड़ेगा। जिले के तमाम अल्ट्रासाउंड केंद्रों और क्लीनिकों पर पैनी निगाह रखी जाएगी। जिले में आधिकारिक तौर पर…
Read Moreकांग्रेस के हाथों में देश सुरक्षित नहीं : अनुराग
हरोली (ऊना)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान यूपीए की कांग्रेस सरकार पर एवं प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। जगह-जगह जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने अपने नौ वर्ष के शासनकाल में देश को भ्रष्टाचार एवं कमरतोड़ महंगाई दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले आम चुनावों में देश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि…
Read More