हरोली (ऊना)। हरोली क्षेत्र के धर्मपुर में शनिवार देर रात स्वां के किनारे सो रहे गुज्जर परिवार पर क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के प्रधान और सात अन्य लोगों ने रॉडों और लाठियों से हमला कर दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए हरोली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र पाल एवं देवराज पुत्र भगवान दास ने हरोली थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार रात 10 बजे…
Read MoreCategory: Una
भैरा और पंजौड़ा में मारपीट, केस दर्ज
अंब/बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में मारपीट के दो वारदातें हुई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र प्रशोत्तम दास निवासी भैरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि बीते दिनों रात को भैरा निवासी ओंकार चंद नामक एक व्यक्ति ने उसे अपने घर बुलाया और वहां पर जमीनी विवाद के कारण तीन लोगों ने इसके साथ मारपीट की। इसमें उसे चोटें आई हैं। उधर, बंगाणा उपमंडल के पंजौड़ा में एक व्यक्ति का…
Read Moreमांगों को लेकर तल्ख डाक कर्मी
ऊना। अखिल भारतीय अतिरिक्त विभागीय डाक कर्मचारी संघ ने ग्रामीण डाक सेवकों पर खाते खोलने व ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के टारगेट को पूरा करने के लिए डाले जा रहे दबाव को लेकर गहरा रोष जताया है। संघ का कहना है कि ग्रामीण डाक सेवकों ने विभाग को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दिया है, लेकिन विभाग उन्हीं की समस्याओं को हल करने में उदासीन है। इसी संदर्भ में संघ के ऊना मंडल की बैठक रविवार को विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। उन्हाेंने बताया कि लाखों रुपये के…
Read Moreबस-बाइक में टक्कर, दो युवक जख्मी
ऊना। पीरनिगाह रोड पर रविवार सुबह पेश आए सड़क हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए हैं। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां से उन्हें देर सायं छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पीरनिगाह से माथा टेक कर लौट रहे लुधियाना निवासी बाइक सवार युवकों की टक्कर सामने से आ रही एक निजी बस से हो गई। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ले…
Read Moreसत्ता परिवर्तन में युवाओं का अहम रोल
ऊना। प्रदेश भाजपाध्यक्ष एवं सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने कहा है कि देश में सत्ता परिवर्तन की लहर में युवा वर्ग अहम रोल अदा करेगा। देश को कांग्रेस मुक्त बनाकर जनता को राहत प्रदान की जाएगी। सत्ती रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में ऊना मंडल युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सतपाल सत्ती ने ऊना मंडल युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कौशल ने की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज, युवा मोर्चा…
Read Moreतीन माह से गायब डिपुओं से चीनी
ऊना। प्रदेश भर के सस्ते राशन डिपुओं में चीनी का संकट गहरा गया है। पिछले तीन महीने से प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को राशन में चीनी नहीं मिल रही है। बताया जा रहा है कि पीछे से सप्लाई ठप पड़ी है। मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध ली है। सूत्रों की मानें तो चीनी कोटे की सप्लाई बहाल करने के लिए सरकार एवं उच्चाधिकारी प्रयासरत हैं, लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। बताया जा…
Read Moreजालसाजी कर बेच डाली जमीन
गगरेट (ऊना)। थाना गगरेट के तहत पड़ते चलेट गांव में एक महिला सहित चार लोगों ने जालसाजी कर किसी की जमीन को अन्य व्यक्ति को बेच दिया। पीड़ित व्यक्ति ने घटनाक्रम के संदर्भ में गगरेट थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है, जबकि पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज करते हुए घटनाक्रम की छानबीन आरंभ कर दी है। उक्त डेढ़ कनाल जमीन के टुकड़े को लगभग तीन लाख रुपये में बेचा गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद पुत्र संतू राम निवासी चलेट ने शिकायत दर्ज करवाई है…
Read Moreअंब बाजार में दिन दहाड़े ठगी
अंब (ऊना)। स्थानीय बाजार में दिन दहाड़े कुछ युवकों ने बातों में उलझा कर एक दुकानदार से 20 हजार रुपये ठग लिए। उक्त अज्ञात शातिर दुकानदार को काली मिर्च बेचने के चक्कर में गेहूं दे गए और उससे 20 हजार रुपये ले उड़े। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है, जबकि इस घटना से समूचे बाजार में सनसनी फैल गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब बाजार मेें करियाने की दुकान करने वाले पंकज सूद की दुकान पर कुछ युवक कार…
Read Moreचचेरे भाई पर सरिए से हमला
अंब (ऊना)। क्षेत्र के भैरा में शुक्रवार देर शाम चचेरे भाइयों में मामूली कहासुनी ने भयंकर मारपीट कर रूप धारण कर लिया। इसमें एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई को सरिए से पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। वारदात में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए अंब स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज करते हुए छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओंकार चंद पुत्र वतन चंद…
Read Moreअब ऊना में होंगे थायरॉयड टेस्ट
ऊना। जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल में अब थायरॉयड और टोटल हार्मोंस के परीक्षणाें की सुविधा जल्द ही जिला वासियों को उपलब्ध होगी। रोगियों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने वाला ऊना हिमाचल का पहला जिला बनने जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की राजधानी सहित अन्य किसी भी जिले में ऐसी सुविधा नहीं मिल पाई है। हालांकि इससे पूर्व इन सभी परीक्षणों के लिए रोगियों के रक्त सहित अन्य सैंपल लेकर मुंबई भेजने पड़ते थे। इससे रिपोर्ट मिलने में लगभग चार से पांच दिन का समय लगता था, लेकिन इस…
Read More