ऊना। स्थानीय महाविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लात-घूंसाें की बरसात शुरू हो गए। हमले में दोनों छात्र संगठनों के कई कार्यकर्ताओं को अंदरूनी चोटें आई हैं। झगड़े के तुरंत बाद दोनों संगठनों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर शुरू हो गया है। दोनों पक्षों ने कालेज प्राचार्य को लिखित रूप में शिकायत दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर दोपहर अचानक एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली…
Read MoreCategory: Una
बंदूक की नोक पर ले गया चेक बुक
अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ते कुठेड़ा खैरला में हुई वारदात में एक व्यक्ति का व्यवासायिक साझीदार ने अपने साझीदार की कनपट्टी पर बंदूक रख उसके घर से चेक बुक उड़ा ली है। वारदात के संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति ने अंब पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तारा चंद पुत्र कृष्ण चंद निवासी कुठेड़ा खैरला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह राकेश कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी बिलासपुर के साथ कांगड़ा के…
Read Moreनवोदय स्कूल से गायब हुए दो छात्र
नंगड़ा (ऊना)। क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय के दो छात्र शुक्रवार सुबह क्लासरूम में शिक्षकों को अपने कापियां लाने का बहाना बनाकर निकल गए। लेकिन न तो वह दोनों छात्र कापियां लेने अपने कमरों में पहुंचे और न ही वह वापस कक्षा में लौटे। काफी देर तक दोनों छात्रों का कक्षा में इंतजार होने के बाद जब उनकी खोज शुरू हुई तो देखते ही देखते स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हार कोई हैरान परेशान था कि आखिर छात्र गए तो गए कहां। लगभग तीन घंटे तक छात्रों का कुछ…
Read Moreरॉकफोर्ड स्कूल में दिखाई छात्रों ने प्रतिभा
ऊना। रोकफोर्ड डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल रक्कड़ कालोनी में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों राम, राज, तिलक एवं सुभाष सदन के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एकल नृत्य, समूह नृत्य, वन एक्ट प्ले आदि स्पर्धाएं करवाई गईं। नर्सरी से पहली कक्षा तक के विद्यार्थियों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सुभाष सदन ने प्रथम स्थान, राज सदन ने द्वितीय एवं राम एवं तिलक सदन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त वन एक्ट…
Read Moreकन्या भ्रूण हत्या अक्षम्य अपराध : शांता
ऊना। राज्यसभा सांसद शांता कुमार ने कहा कि शिक्षा को लेकर स्वामी विवेकानंद की अवधारणा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिक्षा पर क्रांतिकारी विचार प्रकट किए थे। शांता कुमार ने कहा कि जो शिक्षा संवेदनहीन हो, जिसमें नैतिकता का बोध न हो, उसका कोई लाभ नहीं। स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के निर्माता रहे हैं। एक बार पुन: देश की जनता को स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। शांता सोमवार को एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय परिसर में भवन लोकार्पण एवं नई छात्राओं…
Read Moreदंपति को पीटने वालों को कैद
ऊना। जेएमआईसी कोर्ट नंबर-तीन के न्यायाधीश निरंजन सिंह की अदालत ने वर्ष 2004 में दंपति पर पत्थरों से हमला कर बुरी तरह घायल करने के मामले में तीन लोगों को दोषी करार देते हुए कारावास और नकद जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले की जानकारी देते हुए सहायक जिला न्यायवादी नितिन कुमार ने बताया कि 20 जून 2004 को सावित्री देवी पत्नी प्रीत चंद निवासी बाथड़ी ने ऊना थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 16 और 19 जून को जसविंद्र सिंह पुत्र चूहड़ सिंह निवासी बाथड़ी और अन्य लोगों ने…
Read Moreमैहतपुर बाजार की दुकान में लगी आग
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय मुख्य बाजार में स्थित एक दुकान सोमवार को आग की भेंट चढ़ गई। दुकान के अंदर रखा ज्यादातर कीमती सामान राख को गया है। दमकल विभाग के कर्मियों ने ताला तोड़कर आग पर काबू नहीं पाया होता तो हादसा बड़ा हो सकता था। पंजाब के नंगल निवासी दुकान के मालिक मनोहर लाल ने मैहतपुर पुलिस चौकी में इस बाबत रिपोर्ट लिखवा दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आग सोमवार को मुख्य बाजार की एक फोटो स्टेट की दुकान में सुबह करीब पौने सात बजे लगी। दुकान के…
Read Moreघर में जा घुसा बेकाबू ट्रक
ऊना। क्षेत्र के गांव बसाल में सोमवार तड़के एक बेकाबू ट्रक घर में जा घुसा। हादसे में घर के सदस्य बाल-बाल बच गए, लेकिन घर की दीवारों को भारी क्षति पहुंची है। इसमें लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीत राम पुत्र राम जी दास निवासी चुरूडू ने बताया कि सोमवार तड़के वह अपने घर में सोए हुए थे कि अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक…
Read Moreसड़क हादसे के दोषी को जुर्माना
ऊना। जेएमआईसी कोर्ट नंबर-तीन के न्यायाधीश निरंजन सिंह की अदालत ने क्षेत्र के हरोली में वर्ष 2008 में हुए एक सड़क हादसे के दोषी स्कूटर चालक को नकद जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी नितिन कुमार ने बताया कि कुंदन लाल ने चार जून 2008 को हरोली थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि रात सवा 10 बजे जब वह अपने ससुर जगन्नाथ के साथ स्कूटर में पेट्रोल डलवाने पैदल पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था तो स्कूटर चालक सुरेंद्र कुमार पुत्र काका राम निवासी जाडला…
Read Moreमहंगाई और भ्रष्टाचार पर केंद्र को मिले गोल्ड मेडल
मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश भाजपाध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के देश में नौ वर्ष के शासन की एकमात्र उपलब्धि भ्रष्टाचार और महंगाई है। इसके लिए उसे गोल्ड मेडल मिलना चाहिए। वह कुठारखुर्द में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने गांव में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से तीसरी बार उन्हें विधानसभा में पहुंचने का मौका मिला है। वह ईमानदारी के साथ जनता की समस्याओं को…
Read More