अंब में मिलावटी दूध से हड़कंप

अंब (ऊना)। उपमंडल मुख्यालय अंब सहित अन्य कई इलाकों में पंजाब से सप्लाई होने वाले खुले दूध में मिलावट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगाें का कहना है कि वे दूध को उबालने के बाद इससे निकलने वाली मलाई को इकट्ठा कर रहे हैं। घी बनाने के मकसद से जब मलाई को उबाला जाता है तो वह घी बनने की बजाय रबड़ जैसा बन रहा है। अंब निवासी महिलाओं में सुषमा, दर्शना देवी, मनीषा कुमारी, सुदर्शना देवी, कमला देवी, रोशनी देवी, कविता शर्मा, सरोज कुमारी, नयना देवी व…

Read More

जाली हस्ताक्षर कर लाखों की धोखाधड़ी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की एक कृषि सहकारी सभा में लाखों रुपये की गड़बड़ी हुई है। इस गड़बड़ी को लेकर पुलिस ने सभा के पूर्व प्रधान चमन लाल की ओर से दायर शिकायत पत्र के आधार पर सभा सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गड़बड़झाले को लेकर भादंसं की धारा 420 और 465 के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता द्वारा जड़े गए आरोपों पर गौर करें तो गड़बड़ी करोड़ के आंकड़े को पार कर…

Read More

बलविंद्र कौर बनी यूनियन की जिलाध्यक्ष

ऊना। जिला मुख्यालय पर रविवार को मिड डे मील वर्कर यूनियन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर मिड डे मील वर्कर हेल्पर्स यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में बलविंद्र कौर को जिलाध्यक्ष चुना गया है। शविंद्र कौर, उर्मिला, कृष्णा व प्रोमिला को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया, जबकि महासचिव के पद पर सुनीता देवी को मनोनीत किया गया। सहसचिवाें में कांता, नीलम व अनुराधा को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में सरला, अंजना, आशा, प्रोमिला देवी, कमल देवी, कमल व सीमा…

Read More

नर्सिंग कालेज की छात्राएं भूख हड़ताल पर

ऊना। जिले के एक नर्सिंग कालेज की दो दर्जन से अधिक छात्राएं पिछले दो दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि उनके खाने में लगातार कीड़े मकोड़े परोसे जा रहे हैं और शिकायत करने के बावजूद कालेज प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। लड़कियों ने मेस ठेकेदार पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप भी लगाया है। नर्सिंग कालेज की छात्राओं का आरोप है कि उन्हें निर्धारित मैन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। छात्राओं ने बताया कि लगभग ढाई महीने से मेस में कुछ भी…

Read More

आत्महत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार

अंब (ऊना)। कलरूही में विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने मृतका की पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक की सास इन दिनों शिरडी गई हैं। पुलिस ने विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 306, 498ए और 34 के तहत एफआईआर की है। मृतक 26 वर्षीय मीनाक्षी के मायके की तरफ से उसकी माता शीला देवी पत्नी हंस…

Read More

डाक्टर को मरीज ने लगाई चपत

चिंतपूर्णी (ऊना)। स्थानीय अस्पताल में शुक्रवार रात मरीज के वेश में आया एक शातिर अस्पताल के चिकित्सक सहित दो अन्य मरीजों को हजारों रुपये की चपत लगा गया। मामले के संदर्भ में पुलिस को सूचित कर दिया गया है, जबकि पुलिस ने भी छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल में आया। उसे ड्यूटी पर मौजूद डा. सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार दिया। इस दौरान उसे इंजेक्शन लगा कर सुला दिया गया। कुछ देर बाद…

Read More

आपदा से निपटने को प्रभावी कदम उठाएं

ऊना। उपायुक्त अभिषेक जैन ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाएं। अधिकारी जमीन, फसलों, रिहायशी आवास, गौशालाओं एवं जान-माल से संबंधित नुकसान के मामले शीघ्र स्वीकृति के लिए भेजें, जिससे प्रभावित व्यक्ति को समय पर राहत प्रदान की जा सके। उपायुक्त स्थानीय बचत भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन क्षमता निर्माण विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग सरकार की रीढ की हड्डी मानी जाती है तथा राजस्व कर्मियों को…

Read More

बंगाणा में एबीवीपी ने किया रूसा का विरोध

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा महाविद्यालय में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रूसा के विरोध में जनरल हाउस बुलाया। एबीवीपी कैंपस अध्यक्ष सुशांत ठाकुर ने बताया कि यह जनरल हाउस प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर किया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री अजय ठाकुर के आह्वान पर रूसा के विरोध में 31 जुलाई से तीन अगस्त तक प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में जनरल हाउस, रैलियां तथा आम सभाएं कीं। जनरल हाउस के मुख्य प्रवक्ता दिनेश ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एवं विवि प्रशासन ने 100…

Read More

दुकान से नकदी और दस्तावेज चोरी

ऊना। जिला मुख्यालय के ऊना-नंगल मार्ग स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर शुक्रवार देर रात चोरी हो गई। चोरों जैक की मदद से शटर उठा कर दुकान के भीतर घुसे और उन्होंने गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये की नकदी के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चुरा लिए। पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना-नंगल मार्ग पर पीएनबी बैंक के साथ स्थित जूपीटर इंटरप्राइजिज के मालिक राम कुमार को सुबह करीब साढे़ चार बजे उनके किसी परिचित ने…

Read More

आंगनबाड़ियो में भरे जाएंगे दर्जन पद

ऊना। बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 3 और सहायिकाओं के 8 रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सहायिकाओ केरिक्त पदों को श्रीलंका मैहतपुर, पनोह, गुरुसर मोहल्ला ऊना, नारी, फत्तेवाल, प्रताप मोहल्ला झलेड़ा, गलुआ मोहल्ला ऊना और शिवनगर मोहल्ला ऊना में भरा जाना है। इसके लिए 20 अगस्त तक आवेदन किए जाएंगे। जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना रूपेश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना संख्या डब्ल्यूएलएफ-बी (14)-3/87 दिनांक 5-10-2009, 19-6-2010 एवं 3-8-2012 और निदेशालय के पत्र संख्या…

Read More