ऊना। जिला के बढेड़ा स्थित हिम कैप्स नर्सिंग कालेज में कीड़े और कॉकरोच वाला खाना मिलने से गुस्साई छात्राओं की भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इसी बीच कालेज में नर्सिंग का कोर्स कर रही द्वितीय वर्ष की छात्रा की हालत बिगड़ गई है, जिससे उसे सोमवार देर सायं अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि दो अन्य छात्राओं को हॉस्टल में ही आराम दिलाया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती की गई छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन हैरत है कि इतना सब होने के बाद भी…
Read MoreCategory: Una
तेज हुआ एबीवीपी का संघर्ष
ऊना। स्थानीय महाविद्यालय में एबीवीपी और कालेज प्रशासन के बीच चल रहा गतिरोध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। हालात यह है कि एबीवीपी ने निलंबित छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल लगातार जारी रखी है। सोमवार से आमरण अनशन पर बैठे छात्र विकास बंटी के बाद मंगलवार को एक और छात्र तेजस्वी उपमन्यु आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इसके साथ ही आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की संख्या दो हो गई है। वहीं क्रमिक अनशन पर भी रोजाना अन्य कार्यकर्ता भी बारी-बारी अपना विरोध जता रहे हैं।…
Read Moreसमूर में ट्रक-बाइक के बीच टक्कर
बंगाणा(ऊना)। क्षेत्र के समूर में एक ट्रक और मोटरसाईकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हे घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनसुर देर दोपहर मोटरसाईकिल सवार ऊना की तरफ जा रहे थे कि अचानक सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें बाईक चालक लेखराज निवासी गांव पंडोगा की एक टांग…
Read Moreअश्लील एमएमएस ने ले ली जान
ऊना। बंगाणा उपमंडल के खोली इलाके में अश्लील एमएमएस ने महिला की जान ले ली। मृतक महिला के ससुर ने इसी क्षेत्र के युवक रामपाल पर एमएमएस बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने, नाजायज संबंध जारी रखने और आत्महत्या की वजह एमएमएस होने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा आत्महत्या के बाद मायका पक्ष के आरोपों पर पुलिस ने मृतक महिला के पति नरेश को गिरफ्तार किया, जो अब न्यायिक हिरासत में चल रहा है। मृतक महिला के ससुर जुगल ने सोमवार को एसपी से मुलाकात कर उन्हें शिकायत पत्र सौंपा…
Read Moreमेरे भोले चले कैलाश… पर झूमे श्रद्धालु
थानाकलां (ऊना)। धौम्येश्वर महादेव मंदिर सदाशिव में श्रावण मास की तीसरी संध्या पर जालंधर के समाज सेवी रमेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की। रमेश शर्मा ने ज्योति प्रवजलित करके श्रावण मास की तीसरी संध्या का आगाज किया। रात्रि नौ बजे तक ध्यूंसर मंदिर के पंडाल में हजारों की तादाद में श्रद्धालु करनैल राणा की झलक पाने के लिए बैठे हुए थे। करीब नौ बजे पंडित अमरनाथ ने गणेश वंदना के साथ जागरण का आगाज किया। 11 बजे गायक करनैल राणा पहुंचे।…
Read Moreऊना में लिपिकों ने बुलंद की आवाज
ऊना। हिमाचल लिपिक वर्गीय कर्मचारी महासंघ के प्रादेशिक कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष तारा सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अपने घोषणा पत्र के अनुरूप प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर सभी वित्तीय लाभ दिए जाएं। लिपिक वर्गों की प्रमुख मांगों की घोषणा की जाए। जैसे हिमाचल प्रदेश में कार्यरत अनुबंध लिपिकों को नियमित लिपिकों की तर्ज पर पे-बैंड एवं ग्रेड-पे दिया जाए। पंजाब की तर्ज पर लिपिक की दो वर्ष की शर्त को खत्म किया जाए। कनिष्ठ सहायक को पे-बैंड 10830 ग्रेड-पे 3600=14430 रुपये, वरिष्ठ…
Read Moreस्कूलों में खेलकूद स्पर्धाएं 13 से
ऊना। डीएसएसए की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने जोनल और जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धाओं को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। ऊना में जोनल स्तरीय स्पर्धाएं 13 अगस्त से शुरू होंगी। अंडर-19 जोनल स्तरीय बाल खेलकूद स्पर्धा के तहत बंगाणा जोन की प्रतियोगिताएं 13 से 16 अगस्त तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी, गगरेट जोन की 14 से 17 अगस्त तक पंजावर में, हरोली जोन की 20 से 23 अगस्त तक पुबोवाल में, अंब जोन की 21 से 24 अगस्त तक धुसाड़ा में और ऊना जोन की 23 से 29 अगस्त तक…
Read Moreमारपीट के दोषियों को कैद
ऊना। कोर्ट नंबर तीन के न्यायाधीश निरंजन सिंह ने मारपीट के तीन आरोपियों को दोषी करार दिया। इन तीनों के खिलाफ न्यायालय ने कैद की सजा सुनाई। तीनों दोषियों में एक युवती भी शामिल है। दोषियों को जुर्माना भरने के भी आदेश हुए हैं। मामले की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी नितिन कुमार ने की। नितिन कुमार ने बताया कि जिन लोगों को सजा हुई है, उनमें हरिकृष्ण, रमन और दिनेश कुमारी निवासी कोटलां शामिल हैं। हरिकृष्ण और रमन को भादंसं की धारा 325 के तहत तीन वर्ष कैद और एक…
Read Moreकेवीएस ने जठेवाल को हराया
पंजावर (ऊना)। गांव ईसपुर में एनवाईके क्लब ईसपुर की ओर से आयोजित छठा वालीबाल टूर्नामेंट संपन्न हो गया। इस स्पर्धा में केवीएस क्लब कलोह बड़ोह ने जठेवाल क्लब को हराया। समापन समारोह में ग्राम पंचायत ईसपुर के प्रधान संजय पाठक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के प्रधान संजू कुमार ने बताया कि गांव ईसपुर के स्कूल मैदान में वालीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 15 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान संजय पाठक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक तथा…
Read Moreएबीपीवी की भूख हड़ताल जारी
ऊना। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। रविवार को परिषद के चार कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे। एबीवीपी के पूर्व इकाई अध्यक्ष जसविंद्र मोनू ने बताया कि बीती रात 11 बजे महाविद्यालय के कुछ प्राध्यापक भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं से मिलने आए तथा उन्हें डराने का प्रयास किया। रात को कालेज से निलंबित छात्र भी भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं के साथ बैठे थे, जिन्हें रात को ही कालेज से बाहर निकाल दिया गया। जसविंद्र ने उपायुक्त एवं एसपी से मांग की…
Read More