युवकों ने सुरक्षा कर्मी को पीट डाला

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित सिनेमा हाल परिसर में रविवार देर सायं दो युवकों ने नशे में धुत होकर जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान उन्होंने सिनेमा हाल के एक सुरक्षा कर्मी को भी बुरी तरह पीट डाला। उसे मेडिकल और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सिनेमा हाल में सायंकालीन शो के दौरान कुछ युवक किसी बात को लेकर सुरक्षा कर्मियों से उलझ पडे़। दोनों आरोपी युवकों ने एक सुरक्षा कर्मी को जमकर पीट डाला, जिससे वह घायल हो गया है। एसएचओ केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। दोनों युवकों को थाने तलब कर लिया गया है। घायल सुरक्षा कर्मी का उपचार एवं मेडिकल करवाया जा रहा है।

Related posts