बद्दी (सोलन)। बद्दी के गुल्लरवाला स्थित एक मिक्सर बनाने वाली कंपनी में सैकड़ों महिला कामगारों ने अपनी ही कंपनी में स्थित यूनियन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं का आरोप है कि यूनियन उनकी मांगाें की अनदेखी कर रही है और कंपनी प्रबंधन के साथ मिली है। जब उन्होंने दूसरी यूनियन का सहारा लिया तो पहली यूनियन ने नई कर्मचारी यूनियन के साथ मारपीट की। महिलाओं ने रोष स्वरूप शनिवार को हड़ताल कर पुलिस थाने के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने यूनियन और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी…
Read MoreCategory: Solan
बायो मेडिकल वेस्ट से गर्म होगा पानी
सोलन। विद्युत संकट के जमाने में पानी गर्म करने के लिए खर्च होने वाली बिजली को अब बचाया जा सकता है। यही नहीं महंगी बिजली के खर्चा भी कुछ हलका हो सकता है। सोलन निवासी दुर्लभ सिंह पुरी ने पानी को गर्म करने के लिए एक उन्नत वाटर हीटर ईजाद किया है। उपकरण की खास बात यह है कि यह बिजली से नहीं, बेकार फेंके जाने वाले मेडिकल बायोवेस्ट से चलेगा। इस अविष्कार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रदर्शनी में पुरस्कार से नवाजा गया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं…
Read Moreकुंजाहल क्षेत्र से हटेंगी झुग्गियां
बद्दी (सोलन)। भटोली कलां पंचायत की कुंजाहल में सरकारी जमीन पर बनी झुग्गियों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। पंचायत और उद्योग विभाग ने कुंजाहल खड्ड के किनारे से सभी प्रवासी कामगारों को दो दिन के भीतर झुग्गियां हटाने के आदेश दे दिए हैं। कुंजाहल खड्ड के किनारे करीब पांच दर्जन से अधिक प्रवासी कामगारों ने पंचायत और उद्योग विभाग की जमीन पर झुग्गियां बना रखी हैं। इन झुग्गियों से जहां पंचायत निर्मल होने से वंचित हो रही है, वहीं ये प्रवासी पालीथिन का प्रयोग कर उसे क्षेत्र…
Read Moreबीबीएन में हो रही श्रम कानूनों की अनदेखी
बद्दी (सोलन)। हिंद मजदूर सभा की बैठक में बीबीएन में हो रही श्रम कानूनों की अनदेखी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल ने बताया कि बीबीएन में 70 फीसदी रोजगार देने की सरकार की घोषणा मात्र कागजों में चल रही है। स्थानीय युवा बेराजगारी में नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को बाहरी राज्यों की तुलना में उद्योगों में कम तरजीह दी जाती है। वेतन के मामले में भी एक समान योग्यता रखने वाले…
Read Moreसोलन शहर को नगर निगम बनाने का विरोध
सोलन। सोलन शहर को नगर निगम बनाने के विरोध में लोग लामबंद होने लगे हैं। इस संबंध में वीरवार को जागरूक युवा संगठन के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के साथ लगती पंचायतों को मिलाकर सरकार कि ओर से नगर निगम बनाने की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन प्रधान मनोज वर्मा ने कहा कि पंचायतों को नगर निगम में मिलाने से इनका वजूद खत्म हो जाएगा। लोगों को पंचायतों से मिलने वाली सरकारी योजनाओं की राहत भी नहीं मिल पाएगी। करीब दो…
Read Moreसैक्स स्कैंडल के आरोपी पुलिस रिमांड पर
अर्की(सोलन)। सैक्स स्कैंडल में फंसे आधा दर्जन आरोपी वीरवार को पुलिस की ओर से अदालत में पेश किए गए । अदालत ने सभी आरोपियों का पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है । यह जानकारी डीएसपी विनोद कुमार ने दी । उन्होंने बताया कि सैक्स रैकेट से आजाद करवाई गई पांच लड़कियों को सोलन स्थित जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है । गौरतलब है कि अर्की पुलिस ने पंजाब के जीरकपुर में मंगलवार देर रात दबिश के दौरान चार लड़कियों को सैक्स रैकेट चला…
Read Moreरिश्वतखोर सलाखों के पीछे
सोलन। सत्र एवं विशेष न्यायाधीश एससी कैंथला की अदालत में रिश्वतखोरी के आरोपी योगेश कुमार बाली को दोषी करार देते हुए दो साल कठोर कारावास और तीस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले की पैरवी उप न्यायवादी एसडी वासुदेव ने की है। उन्होंने बताया कि दोषी असिस्टेंट कलेक्टर परवाणू के कार्यालय में सीनियर असिस्टेंट के पद पर था। वह आरएल ब्रांच में तैनात था। विजिलेंस ने दोषी को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा था। अमर नाथ ने विजिलेंस में शिकायत की…
Read Moreजनता के मुद्दे फाइलों में रहे दफन
नालागढ़ (सोलन)। बीडीसी नालागढ़ की बैठक मजाक बनकर रह गई। लोगों की समस्या और जनता के मुद्देे फाइलों में दफन रहे और अधिकारी नदारद। नतीजतन बैठक की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। ज्वलंत समस्याएं जस की तस बनी रही। गुस्साए बीडीसी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा ऐतराज जताया और प्रस्ताव पारित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बैठक में अधिकांश मुद्दे आईपीएच, लोनिवि, स्वास्थ्य, पुलिस, खाद्य आपूर्ति, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बिजली बोर्ड से संबंधित थे। अधिकारियों की अनुपस्थिति से इस बैठक में…
Read Moreजाबली के पास सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त
परवाणू (सोलन)। जाबली के पास सरकारी वाहन के खाई में लुढ़कने सेें एक महिला की मौत हो गई है। वाहन में सवार चार अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सरकारी वाहन प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का है। इसमें पर्यावरण विशेषज्ञ का परिवार सवार था। सभी शिमला से परवाणू जा रहे थे। दो गंभीर घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी निश्चिंत नेगी के मुताबिक हादसा जाबली के पास हुआ है। वाहन करीब अस्सी फीट नीचे गहरी खाई में…
Read Moreबलात्कारी बाप दोषी करार
सोलन। बलात्कार के आरोपी 50 वर्षीय बाप को दोषी करार देते हुए सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला की अदालत ने 10 साल कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न अदा करने की सूरत में दोषी को एक साल का कठोर कारावास भुगतना होगा। वहीं धारा 506 के तहत एक साल की कैद और 5000 जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न अदा करने की एवज में दोषी को एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले की पैरवी उप न्यायवादी एसएस…
Read More