नालागढ़ (सोलन)। अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन किसी खास उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिया जाए तो लोगों का जहां सम्मान मिलता है, वहीं यह खुद ही एक मिसाल बन जाती है। ऐसे ही एक उद्देश्य को लेकर 7 साल 3 माह से अपने सिर पर 800 मीटर लंबी और 70 किलो वजनी पगड़ी बांधकर देश के विभिन्न इलाकों में सभी समुदाय के युवाओं को नशे से बचने और सिख समुदाय को दस्तार पहने के संदेश देने के लिए निकले हैं 50 वर्षीय निहंग सिंह बाबा बलवंत सिंह।…
Read MoreCategory: Solan
तेज आंधी से जमीन पर बिछी गेहूं की फसल
बद्दी (सोलन)। बीबीएन क्षेत्र में बारिश और ओलों के साथ तेज चली आंधी से किसानों की गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे फसल सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। तेज आंधी से यह दूसरी बार गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। शनिवार रात हुई बारिश के साथ तेज हवा और रविवार दोपहर बाद ओलावृष्टि से बीबीएन के मानपुरा, खेड़ा, दभोटा, मझोली, लोदी माजरा, किशनपुरा, मधाला आदि पंचायतों में गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। मधाला के माधो राम मेहता, संडोली के जोध सिंह,…
Read Moreरक चालक की संदिग्ध मौत
बद्दी(सोलन)। ट्रक यूनियन बद्दी के ट्रक चालक हमीरपुर निवासी की हरियाणा राज्य के कीरतपुर स्थित ढाबे में मौत हो गई है। कीरतपुर बद्दी से मात्र 10 किलोमीटर दूर है। मृतक के परिजन अचानक हुई इस मौत को हत्या से जोड़ रहे हैं। हरियाणा पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हमीरपुर के घढूही विकासनगर निवासी 41 वर्षीय सुनील कुमार बद्दी ट्रक यूनियन में पांच वर्षों से ट्रक चला रहा था। 22 मार्च को दोपहर ढाई बजे बद्दी ट्रक यूनियन से ट्रक लेकर पिंजौर…
Read Moreसावधान! कहीं सेहत न बिगाड़ दें होली के रंग
सोलन। सावधान! कहीं होली के रंग आपको बीमार कर दें। लिहाजा रंग खरीदते और होली खेलते समय सावधानी बरतना जरूरी है। बाजार में बिक रहे केमिकल कलर से परहेज करें। ये कलर आंखों और त्वचा के लिए घातक साबित हो सकते हैं। खुजली, माइग्रेन, सन बर्न जैसी बीमारियों के साथ-साथ आंखों की रोशनी तक को भी असर पड़ सकता है। लिहाजा चिकित्सकों ने आर्गेनिक या हर्बल रंग के इस्तेमाल की सलाह दी है। साथ ही गीले रंग से परहेज करने को कहा है। त्वचा विशेषज्ञ डा. विनय पटियाल का कहना…
Read Moreअब नहीं खलेगी चिकित्सकों की कमी
सोलन। अब आपातकाल में अस्पतालों में चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी आड़े नहीं आएगी। सरकारी अस्पतालों में भी जरूरत पड़ने पर निजी चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। जिला में मौजूदा समय में नलबंदी और नसबंदी के आपरेशनों में निजी डाक्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं। योजना के लागू होते ही अन्य रोगों के इलाज में भी इनकी मदद ली जा सकेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग उनका पूरा खर्चा उठाएगा। आपातकाल के समय विशेषज्ञों के न…
Read Moreबेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका
नालागढ़ (सोलन)। बेरोजगार युवाओं को श्रम एवं रोजगार विभाग नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर मुहैया करवा रहा है। शिमला के सुन्नी कस्बे में 29 को रोजगार मेला लगेगा, इसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। प्रदेश के नामी औद्योगिक घरानों सहित औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के उद्योगों के प्रतिनिधि इस रोजगार मेले में पहुंचेंगे और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लेंगे, जिसके चलते बेरोजगार युवा काम हासिल कर सकेंगे। रोजगार मेले में पांचवीं, आठवीं, दसवीं, जमा दो, आईटीआई पास, डिप्लोमा होल्डर और साधारण स्नातकों की…
Read Moreहोमगार्ड, लिपिक और कर्मचारियों को पीटा
परवाणू (सोलन)। परवाणू पिंजौर टोल टैक्स बैरियर पर तैनात होमगार्ड, आरटीओ कार्यालय के लिपिक समेत कुछ अन्य कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। चार युवकों ने कार्यालय के भीतर घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। चारों अज्ञात हमलावर हरियाणा के बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद सभी मौके से भाग गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनदीप सिंह लिपिक आरटीओ बैरियर टीपरा परवाणू आरटीओ बैरियर पर ड्यूटी पर तैनात था। सुबह करीब 6.55 पर हरियाणा नंबर की गाड़ी…
Read Moreआंगनबाड़ी भवनो पर खर्च होंगे साढ़े 8 करोड़
अर्की (सोलन)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश भर में सभी जगह नई पीढ़ी की सोच को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं से युक्त आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों में पंचायत और गांव के लोगों को सार्वजनिक सभाएं और आयोजन करने की सुविधा होगी। वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर 8.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वे उपमंडल अर्की में 64 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कल्याण भवन के लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित कर…
Read Moreसड़क हादसों में एक की मौत, एक जख्मी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना क्षेत्र के तहत दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। पहले मामले में शुक्रवार देर रात बजरी से भरा टिप्पर एचपी-12डी-1597 मित्तियां की ओर जा रहा था, लेकिन जब यह टिप्पर बैहली के पास पहुंचा तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर सड़क किनारे लुढ़क गया, इससे टिप्पर में सवार चालक की मौत हो गई। टिप्पर में सिर्फ चालक की मौजूद था । टिप्पर चालक…
Read Moreसेब के पौधों में नहीं लगेगा जड़ छेदक कीट
सोलन। सेब उगाने वाले बागवानों को अब जड़ छेदक सेब के पौधों में लगने वाले जड़छेदक कीट से छुटकारा मिलेगा। नौणी विवि के वैज्ञानिकोें ने एक शोेेध से इस कीट को खत्म करने का जैविक उपाय ढूंढ निकाला है। पौधों में कीट की रोकथाम के लिए ‘फ फूं द’ से बनी ‘मेटाराईजियम एनआईसोपली दवा का शोध किया है। इससे इस कीट को जड़ से खत्म किया जा सके गा। जलवायु में निरंतर हो रहे परिवर्तन और बढ़ते तापमान से सेब के पौधों में विशेषकर अर्धपर्वीय क्षेत्रों में लगने वाले इस…
Read More