पूर्व सरकार रही घोटालों की सरकार

सोलन। कांग्रेस कमेटी सोलन ने प्रदेश सरकार से भाजपा सरक ार द्वारा किए गए बेनामी सौदों और घोटालों की जांच करने की मांग उठाई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए महामंत्री कांग्रेस कमेटी सोलन अरविंद गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने सोलन में शिक्षा संस्थाओं की आड़ में बाहरी राज्यों से लोगों को लाकर उनसे बेनामी सौदे किए हैं। जिनकी जांच पड़ताल होनी चाहिए। वहीं उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर घोटालों के आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने एचपीसीए के नाम पर मिली जमीन का दुरुपयोग कर होटल बनाने…

Read More

निजी कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा

सोलन। कैंटर आपरेटर यूनियन सोलन ने अपनी मांगों को लेकर ओच्छघाट स्थित एक निजी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन कर्मचारियों को कहना है कि कंपनी ने स्थानीय ठेकेदारों के साथ मिलकर कर्मचारियों के हकों को मार रही है, जिसके चलते उनका कामकाज रुक गया है। वहीं यूनियन प्रधान राजकुमार वर्मा ने बताया कि श्रम कानून के आधार पर निजी कंपनियों को मजदूर वर्ग को 70 प्रतिशत देना अनिवार्य है। वर्ष 2007 में कंपनी सोलन में आई थी। उस समय कंपनी 5500 रुपये में गाड़ी सोलन से अंबाला…

Read More

कत्ल, चोरी व लूटपाट का गढ़ बना सोलन

सोलन / बद्दी। जिला सोलन समेत बद्दी में सुरक्षा व्यवस्था हाशिये पर है। वर्ष 2013 में अब तक पुलिस की कार्यप्रणाली विवादों में रही है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 07 हत्या के मामले जिला सोलन में दर्ज हुए हैं। इसमें बद्दी जिला पुलिस में ही चार मुकदमे हुए हैं। जिला सोलन पुलिस में एक मुकदमा दाड़लाघाट और दूसरा परवाणू में हुआ है। तीसरा कत्ल का मुकदमा सोमवार को दर्ज हुआ है। जिला सोलन पुलिस की कार्यप्रणाली के चलते विवादों में रहा है। सलोगड़ा के पास अश्वनी खड्ड में पुलिस के…

Read More

स्तन कैंसर के टेस्ट की मिलेगी सुविधा

सोलन। अब स्तन कैंसर के टेस्ट करवाने के लिए महिलाओं को शिमला या चंडीगढ़ नहीं जाना पडे़गा। सोलन अस्पताल में करीब छह माह से खराब पड़ी मैमोग्राफी मशीन जल्द ही ठीक होने वाली है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग दिल्ली की सीमंस कंपनी को 1,91,012 रुपये का एक साल के लिए यह टेंडर दिया है। एक साल में मशीन में कोई भी खराबी आने पर कंपनी निशुल्क ठीक करेगी। इसके अतिरिक्त मशीन के किसी भी पार्ट में खराबी आने पर भी कंपनी उस पार्ट को निशुल्क बदलेगी। इसकी पुष्टि सीएमओ सोलन…

Read More

औद्योगिक सलाहकार परिषद का गठन होगा

बद्दी (सोलन)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में औद्योगिक सलाहकार परिषद का गठन किया जाएगा। जिसमें उद्योग जगत से जुड़े 21 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। यह परिषद प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने से लेकर उनकी बेहतरी के लिए सरकार को समय-समय सुझाव देगी। उद्योग मंत्री बद्दी के रायल पार्क में बीबीएनआईए के पदाधिकारियों की साथ बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बद्दी में फूल फ्लैश टूल रूम बनाया जाएगा। जिस पर सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्रीय टीम शीघ्र ही…

Read More

52 सड़े गेहूं की बोरियां सीलबंद

सोलन। डिपुओं में सड़े गेहूं की सप्लाई पहुंचने से पहले ही फूड कारपोरेशन आफ इंडिया के आला अधिकारियों ने गोदाम से बाहर ही 52 बोरियां सीलबंद कर दी हैं। अखबार ने 14 मई के संस्करण में प्रमुखता से ‘सोलन के लिए भेज दी सड़े गेहूं की सप्लाई’ शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद हरकत में आए आला अधिकारियों ने ट्रकों में भरे सामान का निरीक्षण किया। शिमला से विशेष रूप से गठित टीम ने यह कार्रवाई की है। शिकायत दर्ज कर क्वालिटी कंट्रोल विंग ने…

Read More

90 दिनों में क्लीयरेंस करें अधिकारी

नालागढ़ (सोलन)। श्रम रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उद्योगों संबंधित विभागों के लिए सरकार ने जिम्मेवारी तय की है। 90 दिनों के भीतर संबंधित विभाग को क्लीयरेंस देनी ही होगी। नाकाम रहने पर संबंधित विभाग के सचिव को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत मुख्यमंत्री को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों का सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिस्पोंसिब्लिटी) के तहत क्षेत्र के विकास में सहयोग करें। वे बागवानियां में सीआरएस की आयोजित कांफ्रेंस में बोल रहे थेे। इस मौके पर सीआईआई के चेयरमैन आकाश गर्ग, अंबुजा के यूनिट हैड…

Read More

बिजली बोर्ड के 20 बंडल राख

बद्दी (सोलन)। बद्दी के भुड्ड स्थित एक केबल फैक्टरी के परिसर में रखे विद्युत बोर्ड की केबल के 20 बंडल आग से राख हो गए हैं। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड ने फैक्टरी से सौ बंडल खरीद कर फैक्टरी परिसर में रखे हुए थे। बोर्ड इस केबल के बंडलों को फैक्टरी के संचालकों के माध्यम से ही बद्दी में लगवाना चाह रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक खुले में रखे बंडलों से धुआं उठते देखा। फैक्टरी के प्रबंधक रवि…

Read More

बद्दी में दवा फैक्टरी में लगी आग

बद्दी (सोलन)। बद्दी के सब्जी मंडी के समीप एक दवा फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लगने से करीब एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया है। आग से दवा फैक्टरी में रखा कच्चा माल जल कर राख हो गया है। आग से फैक्टरी की पहली मंजिल जल नष्ट हो गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फैक्टरी की पहली मंजिल में धुआं उठते देखा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच, वर्धमान से दो तथा नालागढ़ से एक गाड़ी…

Read More

पेपर मिल का गंदा पानी बना आफत

बद्दी (सोलन)। कुल्हड़ीवाला स्थित एक पेपर मिल से निकल रहे गंदे पानी से लोग काफी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि पेपर मिल का गंदा पानी पहले तो नदी में छोड़ा जाता था, फिर जब लोगों ने इस पर एतराज जताया तो अब गंदा पानी फैक्टरी के साथ ही खड़ा रहता है। ऐसे में दुर्गंधमय वातावरण होने से काफी परेशानी आ रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रदूषण बोर्ड के अधिशासी अभियंता से की है। कुल्हाड़ी वाला गांव के भगवान दास,भंगी राम, राम नाथ, पवन कुमार, जोगिंद्र सिंह, कर्म…

Read More