बीबीएन में पारा 44 के पार

सोलन/नालागढ़ । चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ रहे तापमान से लोगों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को सोलन का तापमान जहां करीब 35 डिग्री रहा, वहीं बीबीएन में 44 डिग्री पार कर गया। भीषण गर्मी के चलते लोगों को दोपहर को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। रविवार को सोलन के मालरोड पर लोगों की आवाजाही न के बराबर दिखी, वहीं बीबीएन के बाजार भी खाली रहे। बिफर हो रहे गर्मी से बचने के उपाय गर्मी के मौसम से निजात पाने के…

Read More

सुबाथू की गगन जोत ने झटका स्वर्ण पदक

सुबाथू (सोलन। सुबाथू निवासी गगनजीत कौर ने एमफिल मनोविज्ञान की परीक्षा मेें स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह सम्मान उन्हें हाल में ही हुए प्रदेश विवि में दीक्षांत समारोह में कुलपति एडीएन वाजपेयी ने दिया। गगन जीत कौर ने इस सफलता का श्रेय परिजनों और विषय गाइड सरदार बलजिंद्र कौर दिया है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने मनोविज्ञान विषय में 14 जीटीसी सेना में शोध किया। इसके साथ ‘मिलिट्री पर्सनल मनोविज्ञान’ नामक पुस्तक भी प्रकाशित की है। मौजूदा समय में गगन जीत कौर सुबाथू छावनी अस्पताल में मनोविज्ञान…

Read More

दो हाइड्रेंटों पर परवाणु की सुरक्षा

परवाणू (सोलन)। परवाणू की सुरक्षा भगवान भरोसे है। औद्योगिक हब माने जाने वाले परवाणू में आग की घटनाओं से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। मात्र दो हाइड्रेंटों पर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा है। गर्मियों के मौसम में आग का अधिक खतरा रहता है। यदि कोई घटना घट जाती है तो हाइड्रेंटों की कमी विभाग के आडे़ आती है। 1980 के दशक में 26 हाइड्रेंट स्थापित होने के बावजूद आज यहां पर मात्र दो हाइड्रेंट की उपयोग में लाया जा रहा है। इन हाइड्रेंटों में भी 24 घंटे पानी…

Read More

बिना आधार नहीं मिलेगा सब्सिडी का सिलेंडर

नालागढ़ (सोलन)। केंद्र सरकार के घरेलू गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ चाहिए तो उपभोक्ता अपना आधार कार्ड तथा बैंक खाता नंबर गैस एजेंसी को मुहैया करवाएं। ऐसा न करने पर सब्सिडी से लोगों को महरूम होना पड़ेगा। केंद्र सरकार की यह शर्त पहली जुलाई से लागू हो रही है। घरेलू गैस उपभोक्ता को गैस एजेंसी में अपना आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर मुहैया करवाना होगा। सरकार ने पहले 6 और अब 9 घरेलू गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी दी है और यह केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मुहैया…

Read More

शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का मंत्र दे गए प्रणव दा

बद्दी (सोलन)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शनिवार को बद्दी के कालू झिंडा स्थित महाराजा अग्रसेन विवि का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का मंत्र भी दिया। पौने 11 बजे राष्ट्रपति शिमला से हेलीकाप्टर से कालूझिंडा हेलीपेड पर उतरे। वहां से गाड़ी से सभा स्थल पहुंचे। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल उर्मिला सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली भी उनके साथ आए। विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल आधा घंटे पहले पहुंच गए थे। राष्ट्रपति ने दीप प्रज्जवलित…

Read More

आईपीएच के वाटर गार्ड की संदिग्ध मौत

भोजनगर (सोलन)। पुलिस चौकी भोजनगर से करीब 550 मीटर दूरी पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति के सिर, चेहरे तथा माथे पर गहरी चोटों के निशान हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर सूचित किया कि भोजनगर-जोहड़जी सड़क पर गटोली गांव के समीप किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच का शव का कब्जे में लिया। छानबीन…

Read More

स्कूल में खुलेंगे स्मार्ट क्लासरूम

अर्की (सोलन)। योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर रामलाल ने कहा कि शिक्षा सर्वांगीण विकास का आधार है। आदर्श राज्य की जिम्मेवारी है कि शिक्षा का समुचित प्रबंध हो, जिससे सभी शिक्षा प्राप्त कर सके। वह अर्की उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमति के स्थापना दिवस तथा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए स्वीकृत 11800 करोड़ की पंचवर्षीय योजना का आकार देश के अन्य राज्यों की जनसंख्या के अनुपात में सर्वाधिक है, जिसमें 63 प्रतिशत…

Read More

प्रशासन ने तैयारियां को दिया अंतिम रूप

बद्दी (सोलन)। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कालूझिंडा के एक दिवसीय दौरे को लेकर सरकारी अधिकारी दिन रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा सीआईडी और खुफिया एजेंसियां भी यहां डेरा डाले हुए हैं। शुक्रवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कालूझिंडा क्षेत्र को सीज कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरों के मदद ली जाएगी। डाग स्कवॉयड तैनात कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। बरोटीवाला हो सकती है लैंडिंग बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला से कालूझिंडा जाने वाले मार्ग…

Read More

बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश

बद्दी (सोलन)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी शनिवार को करीब पौने 11 बजे महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए विवि प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। महाराजा अग्रसेन निजी विवि में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के कार्यक्रम में एक हजार लोग शामिल होंगे। कोई भी व्यक्ति बिना पास के कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। महाराजा अग्रसेन…

Read More

नालागढ़ में मुद्रिका बस सेवा आरंभ

नालागढ़ (सोलन)। परिवहन निगम नालागढ़ ने बीबीएन क्षेत्र के कामगारों, कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत पहली मुद्रिका बस सेवा की शुरूआत की है। यह बस सेवा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के हर मुख्य क्षेत्र से होकर जाएगी, जिससे काफी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। वीरवार को इस बस सेवा का शुभारंभ परिवहन निगम नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार जरयाल और नप बद्दी के अध्यक्ष चौधरी मदन ने किया। यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे बरोटीवाला से चलेगी और काठा, लक्कड़ डिपो, वर्धमान, बददी, इंडो फार्म,…

Read More