कुनिहार शरद महोत्सव का आगाज

कुनिहार (सोलन)। कुनिहार के शरद महोत्सव का आगाज हो गया है। उत्सव प्राचीन तालाब मंदिर में मनाया जा रहा है। 28 नवंबर शरद पूर्णिमा तक मेले की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 28 नवंबर को ठोडा नृत्य मेले का विशेष आकर्षण रहेगा। इसके अलावा 03 दिसंबर तक झूले व व्यापारिक दुकानें लोगों की सुविधा के लिए खुली रहेंगी। महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे विधायक गोविंद शर्मा ने कहा कि आज प्राचीन मेले लुप्त होने की कगार पर हैं। एहसास समिति द्वारा दो वर्षों से किए जा रहे…

Read More

युवा उत्सव का आज से आगाज

सोलन। युवा सेवा एवं खेल कार्यालय की ओर से खंड स्तर और जिला स्तर पर युवा उत्सव आयोजित करने जा रहा है। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें सोलन के विभिन्न खंडों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 27 नवंबर को धर्मपुर के सोगी बनारस में लोक नृत्य, लोक गीत, हारमोनियम लाइट, शास्त्रीय गायन, बासुंरी वादन, तबला वादन, सितार, कथक और नाटक प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसकी समय सारणी भी निर्धारित की गई है। 28 नवंबर को बीआरसी…

Read More

65 करोड़ की योजना पर सवाल

सोलन। 65 करोड़ की लागत से बनी गिरि पेयजल योजना शहर के लोगों को फिर धोखा दे गई है। आईपीएच विभाग के अधिकारियों का सोमवार को क्षतिग्रस्त पाइप के ठीक किए जाने का दावा धरा का धरा रह गया। मंगलवार को मरम्मत की गई पाइपलाइन फिर फट गई। ऐसे में शहर में पानी की सप्लाई ठप रही। सोमवार रात को सैर बनैड़ा और इसके साथ पाइपों की बेल्डिंग लीकेज हो जाने के कारण पेयजल सप्लाई ठप हो गई। इससे पहले रविवार रात को भी यहां पर पाइप टूटी थी। जिसे…

Read More

सूचना दें, अपराधियों को सामने लाएं

अर्की (सोलन)। आपराधिक गतिविधियों की भनक लगते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसा करने पर आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। जी हां, चाइल्डलाइन फ्रेंडशिप सप्ताह के तहत अर्की पुलिस स्कूली छात्रों को अपराध रोकने के कारगर तरीके समझा रही है। बुधवार को अर्की पुलिस थाना परिसर में स्थानीय राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तीन दर्जन से अधिक छात्रों को पुलिस छात्र दोस्ती दिवस के दौरान विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई । थाना प्रभारी हरी भक्त नेगी की अगुवाई में स्कूली छात्रों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय…

Read More

किराया दें या दुकान खाली करें

सोलन। नगर परिषद की दुकानों के किराए पर कुंडली मारे बैठे डिफाल्टरों से अब नप कोर्ट के माध्यम से वसूली करेगी। शहर में 50 के करीब डिफाल्टर ऐसे हैं जिन्होंने सालों से नगर परिषद की दुकानों का किराया नहीं दिया है। डिफाल्टरों से वसूल की जाने वाली रकम 80 लाख के करीब है। नगर परिषद इन्हें कई बार नोटिस भी दे चुका है। बावजूद इसके अभी तक एक रुपया भी उनसे नहीं वसूला जा सका। नगर परिषद ने पीपीए (पब्लिक प्रापर्टी एक्ट) के तहत इन्हें एसडीएम के सामने पेश करने…

Read More

बिना लाइसेंस बाइक न चलाएं युवा

दाड़लाघाट (सोलन)। पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने के लिए स्कूली बच्चों ने दाड़लाघाट थाने का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन खासकर बाइक न चलाने की जानकारी दी। साथ ही लाइसेंस धारकों से बिना हेलमेट मोटरसाइकल न चलाने का आह्वान किया। इस मौके पर एसएचओ एनएस ठाकुर ने बाल अधिनियम और बाल सुरक्षा अधिनियम के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चाें के सवालों का जवाब दिया। एएसआई टीटीआर ने यातायात के बारे में बच्चों को जानकारी दी तथा उन्हें ट्रैफिक के बारे में समझाया। इस…

Read More

फर्जी कागजात देने वाला पूर्व प्रधान सहित धरा

नालागढ़ (सोलन)। सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए फर्जी दस्तावेज देने वाले एक व्यक्ति सहित पुलिस ने पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही लोगों ने अदालत में जमानत याचिका डाली हुई थी, लेकिन मंगलवार देर शाम उनकी जमानत याचिका खारिज होते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें बुधवार को अदालत में पेश करके तीन दिनों का रिमांड हासिल किया गया है। मामला विकास खंड नालागढ़ की एक पंचायत का है, जिसके तहत दत्तोवाल में रहने वाले पंजाब मूल के रहने वाले एक व्यक्ति…

Read More

गुल्लरवाला में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को सिक्कों से तोला

नालागढ़ : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने सोमवार को ग्राम पंचायत गुल्लरवाला के गांव गुल्लरवाला सहित गांव भटोली व गोलां में घर-घर जाकर वोट मांगे व नुक्कड़ सभाएं कीं। गांव गुल्लरवाला में नुक्कड़ सभा में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को जनप्रतिनिधियों व लोगों ने सिक्कों से तोला। गांव गुल्लरवाला में नुक्कड़ सभा में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने लोगों से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नालागढ़ क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करवाया है जिसके चलते भाजपा को हर गांव में समर्थन मिल…

Read More

कांग्रेस की सरकार बनते ही दिया जाएगा बेरोजगारी भत्ता : राम कुमार

मानपुरा : दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत बरोटीवाला व मंधाला में चुनाव प्रचार किया व कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। पूर्व प्रधान जय चंद समेत अनेक समर्थकों ने बटेड़ में चौधरी राम कुमार को लड्डुओं से तोला। कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 10वीं तक पढ़े बेरोजगार युवाओं को 1000 रुपए व बीए तक पढ़े बेरोजगारों को 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की…

Read More

सरकार ने आईटीबीपी की रिजैक्ट बसें खरीदीं : वीरभद्र

सोलन : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार को लोगों की जानमाल की कोई चिंता नहीं है। हाल ही में सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए 100 बसों की खरीद-फरोख्त की। ये बसें वे हैं जोकि आईटीबीपी द्वारा रिजैक्ट की गई थीं। उन्होंने कहा कि इन बसों का रंग भी आईटीबीपी की बसों की तरह है। वीरभद्र ने सवाल किया कि जब बसों को आईटीबीपी ने रिजैक्ट कर दिया था तो प्रदेश सरकार को इन बसों को खरीदने की क्या जरूरत थी।…

Read More