पांच हजार देकर भरो सालाना रिटर्न

सोलन। सालाना वैट (वेल्यू एडिड टैक्स) रिर्टन न भरने वाले कारोबारियों को अब खासा नुकसान झेलने के लिए तैयार होना होगा। अब पांच हजार जुर्माने की रकम के साथ ही सालाना वैट रिटर्न भरी जा सकती है। अन्यथा नोटिस के बाद विभाग जुर्माने की कार्रवाई शुरू करेगा। जिला सोलन और बीबीएन के कारोबारियों को आबकारी एवं कराधान विभाग ने यह सूचना जारी की है। जिला में बीस हजार से अधिक आबकारी एवं कराधान विभाग के डीलर हैं। मासिक और तिमाही वैट के अलावा सालाना रिटर्न भी अनिवार्य है। अंतिम तिथि…

Read More

लापता कामगार बरेली से मिला

बद्दी (सोलन)। बद्दी से लापता हुआ एक कामगार उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मनु नगर से मिल गया है। मारपीट के बाद कामगार हरिशंकर रात को ही बिना बताए अपने घर रवाना हो गया था। जिसके बाद उसके परिजनों से मारपीट करने वाले लोगों पर किडनैप करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों पर धारा 452, 323 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव मनुनगर निवासी छोटे लाल ने पुलिस दर्ज रिपोर्ट में बताया…

Read More

अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई

सुबाथू (सोलन)। सुबाथू बाजार में अतिक्रमण हटेंगे। छावनी परिषद ऐसे अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई करने जा रहा है। बाजार में छावनी अधिनियम 2006 के तहत दुकानों से बाहर सरकारी भूमि पर समान लगाने पर जुर्माने का प्रावधान है। इसकी शक्तियां सीईओ के पास हैं। 500 से 2500 तक का जुर्माना करने का प्रावधान है । वहीं छावनी अध्यक्ष 5000 तक का जुर्माना कर सकता है। सीईओ जेबी सिंह ने बताया कि सुबाथू में छावनी परिषद के नियमों का पालन करने वाले कुछ दुकानदारों ने छावनी परिषद के नियमों का उल्लंघन…

Read More

माल रोड़ में वाहनों पर लगे प्रतिबंध

सोलन। पुलिस की क्राइम बैठक में यातायात व्यवस्था पर विचार हुआ। ट्रैफिक की विकराल समस्या के निजात पर विकल्प तलाशे गए। राजधानी शिमला के माल रोड की तर्ज पर सोलन माल रोड में वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का विकल्प भी सामने आया। हालांकि सोलन के माल रोड में वाहनों की नो एंट्री पर पहले भी प्रयास होते रहे हैं। जमीनी स्तर पर यह कोशिशें नाकाम रही हैं। चंद लोगों के विरोध ने बेहतर विकल्प को पूरा नहीं दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय प्रशासन और आम लोगों…

Read More

बीबीएन में शिव सेना का होगा गठन

बद्दी (सोलन)। बीबीएन में शीघ्र ही शिव सेना का गठन किया जाएगा। इसके लिए पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र से शिव सेना के पदाधिकारिओं को आमंत्रित किया जाएगा। इसी संदर्भ में हिंद मजदूर सभा के बैनर तले क्षेत्र के बीबीएन के युवाओं की एक बैठक हुई । सभा के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिव सेना इकाई का गठन करने का फैसला लिया गया। हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को रोकने के लिए युवाओं…

Read More

फीस वृद्धि के खिलाफ जुटाएंगे जनसमर्थन

सोलन। फीस वृद्धि को लेकर एसएफआई इकाई अब जिला परिषद, बीडीसी और ग्राम पंचायत प्रधानों का समर्थन जुटाएगी। इसी के तहत एसएफआई कार्यकर्ता बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत से भी मिले और समर्थन की अपील की। नप अध्यक्ष ने इकाई कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि फीस वृद्धि मुद्दे पर नप विवि प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। इस मौके पर जिला सचिव मोहित वर्मा ने कहा कि इकाई हमेशा फीस वृद्धि का विरोध करती आई है। अब एसएफआई जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के समर्थन से…

Read More

लागत कम और पैदावार होगी ज्यादा

बद्दी (सोलन)। नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत नालागढ़ उपमंडल के सैकड़ों किसानों को गेहूं की उन्नत पद्धति से अवगत कराया गया। विभाग किसानों के खेतों में डेमोंस्ट्रेशन प्लांट (कृषि प्रदर्शनी) लगाकर लोगों की इस पद्धति से रूबरू कर रहा है। इस नई पद्धति से गेहूं की बिजाई का कार्य फीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल से होगा। जिसमें बीज के साथ खाद भी साथ ही जमीन के अंदर जाएगी। इससे जहां पैदावार में इजाफा होगा वहीं किसानों की उत्पादन लागत भी कम आएगी। कृषि विभाग ने जिले के नालागढ़ उपमंडल में…

Read More

जन कार्यों की रफ्तार हाशिये पर!

सोलन। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में जन कार्यों की प्रगति हाशिये पर दिखी। विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर जन प्रतिनिधियों ने खूब सवाल दागे। अधिकांश पुरानी मदें पर जिला के विकास कार्यों की इबारत लिखी गई। कार्यसूची में नई मदें उत्तर अपेक्षित हैं… लिखकर इतिश्री की गई। हालांकि चर्चाओं के दौर को पूरा करके औपचारिकता लगभग पूरी करने की कोशिश जरूर की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष शीला ने की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिप सदस्यों द्वारा उनके क्षेत्रों में बिजली, पानी, बस सेवा तथा संपर्क…

Read More

अस्पताल में बच्चे को जन्म दे भागी युवती पकड़ी

सोलन : जिला सिरमौर की एक युवती ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक बच्चे को जन्म दिया। नॉर्मल डिलीवरी होने के बाद युवती बच्चे को अस्पताल में ही छोड़कर भाग निकली लेकिन अस्पताल के स्टाफ को इसकी भनक लग गई और उन्होंने युवती को तुरंत पकड़ लिया। घटना की चर्चा दिन भर काफी ज्यादा रही। जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कमर की दर्द की शिकायत पर एक युवती अपने परिजनों के साथ पहुंची। अस्पताल में उसे दाखिल कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक जैसे ही युवती की…

Read More

पंचायतों के रिक्त पदों पर होंगे चुनाव

सोलन। सोलन जिला में ग्राम पंचायतों के रिक्त हुए पदों को भरने के लिए चुनाव तिथियों की घोषणा कर दी गई है। पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक नामांकन पत्र संबंधित ग्राम पंचायत के मुख्यालय में भरे जाएंगे। 10 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच होगी, 12 दिसंबर सांय तीन बजे तक नाम वापसी तथा 12 दिसंबर को ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम अधिसूचित किए जाएंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मीरा मोहंती ने बताया कि सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत शडियाना में वार्ड न. 2,…

Read More