हादसे में वाहन चालक घायल

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बद्दी के उद्योग विभाग कार्यालय में अनियंत्रित ट्रक विभाग की दीवार तोड़कर अंदर आ घुसा, जिससे ट्रक समेत लाखों का नुकसान हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एक पंखों से भरा हुआ एक ट्रक पड़ोसी राज्य की ओर जा रहा था। जैसे ही यह ट्रक काठा बाईपास के पास पहुंचा तो रात को नियंत्रण खो देने के कारण उद्योग विभाग के पिछवाड़े से अंदर परिसर में आ घुसा। ट्रक ने विभाग की मजबूत दीवार…

Read More

18 को होगा जेल भरो आंदोलन

बद्दी (सोलन)। संयुक्त ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 18 दिसंबर को जेल भरो आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। पत्रकारों से बातचीत में इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमैल चौधरी, सचिव श्याम ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल चौधरी सचिव निक्का राम ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश में 2 दिसंबर को सभी संगठनों की बैठक में शिमला में सपंन्न हुई जिसमें 18 दिसंबर को सर्वसहमति से जिला स्तर विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक…

Read More

एसपी के समक्ष रखीं समस्याएं

बद्दी (सोलन)। पुलिस सामुदायिक योजना के तहत मधाला में आयोजित बैठक में लोगों ने एसपी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। एसपी ने लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के तहत हल करने का आश्वासन दिया। पंचायत प्रधान माधो राम मेहता ने एसपी को बताया कि कुछ लोग गाड़ियों में पालीथिन और प्लास्टिक कचरा भर कर बगुवाला मेें फेंक रहे हैं। जिससे पंचायत में प्रदूषण फैल रहा है। वार्ड सदस्य सुनिता देवी ने कहा कि क्षेत्र की मेडिकल दुकानों में युवा वर्ग धड़ल्ले से नशे की दवाइयां खरीद कर प्रयोग…

Read More

क्या अव्यवस्था का शिकार हुआ एएसआई!

सोलन। ईवीएम सुरक्षा में तैनात एएसआई क्या प्रशासनिक अव्यवस्था का शिकार बना? क्या किसी अन्य अधिकारी ने अब निलंबित हुए एएसआई की पहले ड्यृूटी किसी अन्य विंग में लगाई थी? कहीं यह ड्यूटी ट्रैफिक विंग में तो नहीं थी? एएसआई रैंक के अधिकारी की गैरहाजिरी का खुलासा और सस्पेंशन होने के बाद पुलिस गलियारों में यह प्रश्न उठने शुरू हो गए हैं। कयास यहां तक लगाए जा रहे हैं कि किसी रसूखदार का चालान करने की सजा एएसआई को सस्पेंशन के रूप में मिली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संबंधित…

Read More

पेंशनरों ने मांगा पंजाब पैटर्न

बद्दी (सोलन)। पेंशनर एसोसिएशन की बरोटीवाला इकाई की बैठक में एरियर की बकाया राशि न देने पर रोष जताया। बैठक में फैसला लिया गया कि 17 दिसंबर को नालागढ़ में होने वाले पेंशनर डे पर कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बरोटीवाला में इकाई के अध्यक्ष उदय राम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिजली तथा परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक लंबित एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। कुछ पेंशनरों का 25 फीसदी एरियर अभी भी बकाया है। पेंशनरों को…

Read More

जाबली के पास ट्रक खाई में लुढ़का

धर्मपुर (सोलन)। थाना धर्मपुर में ट्रक के खाई से नीचे गिर जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुने के पानी (जाबली) के पास ट्रक खाई से नीचे गिर गया। मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। ट्रक में मौजूद लोगों को पहले ही एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए भेजा जा चुका था। पुलिस अधीक्षक प्रेम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Read More

जमीन में जबरन घुसकर निकाला रोड

सोलन। थाना सोलन के अंतर्गत व्यक्ति की जमीन में जबरदस्ती घुसकर जेसीबी मशीन से नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहन लाल पुत्र स्वर्गीय रूप चंद निवासी गांव शमलेच डाकघर बड़ोग तहसील सोलन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी जमीन में सुरेंद्र सिंह व कर्म सिंह पुत्रगण सुंदर सिंह चालक जेसीबी नंबर एची 64-3062 मशीन से अनधिकार प्रवेश करके इसकी जमीन को नुकसान पहुंचाया है व जेसीबी ने रेत पत्थर से लिंक रोड बनाकर इसका पूरा घास पेड़ सहित नष्ट कर दिया…

Read More

25 लाख के चक्कर में57 हजार भी गंवा दिए

अर्की (सोलन)। दिवाली की लाटरी के चक्कर मे व्यक्तिका दिवाला निकल गया। कुछ शातिरों के जाल में फंसकर अर्की के एक व्यक्ति ने 57,500 रुपये रकम गवा दी। शातिरों ने व्यक्ति को दिवाली की लाटरी में लक्की में 25 लाख रुपये निकलने का लालच दिया तथा इनाम की राशि पाने के लिए उनके दिए गए बैंक एकाउंट नंबरों में पैसे जमा करने के लिए कहा। व्यक्ति पैसे के लालच में आकर उनके अनुसार पैसे जमा करवाता गया लेकिन जब व्यक्ति ने लाटरी के पैसे मांगे तो शातिरों ने उसे धमकाना…

Read More

मंडी के युवक की संदिग्ध हालत में मौत

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के शाहपुर गांव में किराये के मकान में रह रहे एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। युवक संजीव (26) मंडी के जोगिंद्रनगर का रहने वाला था तथा बरोटीवाला में एक दवा कंपनी में कार्यरत था। वह अपने पीछे बेटे और पत्नी को छोड़ गया है। पुलिस के अनुसार संजीव शुक्र वार शाम को ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे पहुंचा। उसका रूम पार्टनर चंबा निवासी कुलविंद्र ड्यूटी पर गया हुआ था। सुबह जब वह वापस कमरे में0 लौटा तो उसने संजीव…

Read More

02 किलो 300 ग्राम चरस पकड़ी

सोलन। पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जटोली के पास पुलिस ने गाड़ी में 02 किलो 300 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान विक्रम चौहान पुत्र लायक राम, लायक राम पुत्र राम सिंह और लक्ष्मी देवी पत्नी लायक राम के रूप में की है। आरोपी परिवार गांव पुलबाहल तहसील चौपाल का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मुकदमा कायम किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एचपी…

Read More