लंबित मांगों पर की गई चर्चा

बद्दी (सोलन)। आबकारी एवं कराधान अधिकारी संघ की बैठक में लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग नई सरकार से की गई। मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष गणेश दत्त ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। आबकारी एवं कराधान अधिकारी संघ के प्रदेश महासचिव कुलभूषण गौतम ने कहा कि जल्द ही संघ का एक विभागीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा और अपनी लंबित मांगों को प्रमुखता के आधार पर उनके सामने रखेगा। विभाग में आधुनिकरण और कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण रूप देने व उसे लागू करने के लिए…

Read More

जबरन रजिस्टर खींच करवाए हस्ताक्षर

दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की तहसील ट्रक आपरेटर यूनियन की बैठक में खूब हंगामा हुआ। शिकायतकर्ता के मुताबिक मीटिंग एसडीटीओ कार्यालय में चल रही थी। इसी बीच कुछ सदस्य आए और बैठक की कार्रवाई में बाधा पहुंचाई। आरोप है कि यूनियन सचिव और अन्य के साथ मारपीट की गई। कार्रवाई रजिस्टर खींचकर जाली हस्ताक्षर करवाए और इसी छीनाझपटी में रजिस्टर भी फट गया। पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस संबंध में ट्रक आपरेटर यूनियन के सचिव जय…

Read More

दशकों पुरानी पाइपों से पेयजल सप्लाई

सोलन। सोलन शहर की सैकड़ों की आबादी को पानी पिलाने का जिम्मा नगर परिषद पर है। वहीं शहर में पानी की किल्लत भी नगर परिषद के कारण ही है। दशकों पहले बिछाई गई पानी की पाइपें जगह-जगह से टूट गई हैं। एक अनुमान के मुताबिक शहर में तीस से चालीस फीसदी पानी लीकेज में बर्बाद हो रहा है। ऐसे में लोगो को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी के दूषित होने का खतरा भी मंडराने लगा है। सोलन में पानी की पाइपों की लीकेज से…

Read More

आदर मूल्यों को समझें छात्र

सोलन। आदर के मूल्यों को समझें और नव वर्ष का अभिनंदन करें। इसी संदेश के साथ सोलन कालेज में बीबीए विद्यार्थियों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। जीवन में बडे़ से बड़े और छोटे से छोटे कार्य को आदर भाव के करने पर वह सरलता से हो जाता है। समाज में हर व्यक्ति का आदर (रिस्पेक्ट) उसके लिए अलग महत्व भी रखती। रिस्पेक्ट के इन्हीं फंडों को सोलन कालेज के छात्रों ने जाना। कार्यक्रम की शुरूआत में कालेज प्राध्यापक डा. केवल कृष्ण शर्मा ने छात्रों जीवन में आदर के महत्व पर…

Read More

बीबीएन में भू-मालिकों को नोटिस

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में नियमों को ताक पर रखकर खड़ी हो चुकी अवैध बस्तियों को लेकर बीबीएनडीआईए और टीसीपी की कार्यप्रणाली हाशिए पर है। स्थानीय प्रशासन ने दोनों को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। आदेशोें के बाद बीबीएनडीआईए और नगर नियोजन विभाग ने 45 नोटिस जारी करते भू-मालिकों को चेतावनी जारी की है। झुग्गियों के लिए भू-भाग देने वाले 45 भू-मालिकों को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया गया है। यह नोटिस स्थानीय प्रशासन के सर्वेक्षण की रिपोर्ट के तहत जारी हुए हैं। चेतावनी के बावजूद यदि…

Read More

सड़कें पानी से भरी-बर्तन खाली

धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर इलाके में पानी का संकट गहरा गया है। वहीं स्पाटू सड़क में टूटी हुई पाइपों से बह रहा हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि घरों में दो दिन बाद और कहीं तो पांच दिनों में एक बार पानी आ रहा है। वह आए दिन पानी की परेशानी झेल रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह पर टूटी पानी की पाइपों से पानी रिस रहा है। हर दिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। लोगों ने आईपीएच विभाग पर अनदेखी…

Read More

कपार्टमैंट आने पर 8वीं के छात्र ने लगाया फंदा

सोलन : सोलन में 8वीं के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पेपर में कंपार्टमैंट आने के बाद स्कूली बच्चे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार छात्र विश्व सोलन के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। वीरवार को उसका रिजल्ट आया था। उसने अपने पिता से फोन पर स्कूल का रिजल्ट पूछा। पिता ने छात्र को बताया कि उसके 3 पेपर में कंपार्टमैंट है। इसके बाद जब विश्व के पिता अरुण अपने…

Read More

एसएफआई ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

सोलन : एसएफआई जिला कमेटी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विषय युक्तिकरण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया। एसएफआई जिला कमेटी के सचिव मोहित वर्मा ने बताया कि सरकार चाहे किसी की भी हो, नीतियां सभी की एक ही हैं और युक्तिकरण के विषय में भी दोनों की एक ही राय है। सरकार की इस छात्र विरोधी नीति के खिलाफ एसएफआई ने छात्र पाठशाला सोलन में हस्ताक्षर अभियान चलाया है जिसमें तकरीबन 1500 छात्रों ने अपनी सहमति विषय युक्तिकरण के खिलाफ प्रकट की।…

Read More

साधु ने बस में मचाया हुड़दंग

कंडाघाट (सोलन)। इलाके में एक साधु ने नशे की हालत में खासा हुड़दंग मचा दिया। बस चालक ने परेशान होकर बस को थाना कंडाघाट के बाहर लगा दिया। पुलिस ने साधु को उतार कर उसकी तलाशी की तो उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोपाल चंद परिचालक एचआरटीसी बस नंबर एचपी-03-6031 ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बस में एक नागा बाबा जिस ने नशा किया है, हुड़दंग मचा रहा है और सवारियों को परेशान कर रहा है। परिचालक ने…

Read More

फर्जी आईडी बनाकर छात्रा से धोखा

सोलन। युवाओं के सोशल नेटवर्किंग साइट्स की तरफ बढ़ते कदम उन्हें जाने अनजाने क्राइम की तरफ झाेंक रहे हैं। आए दिन साइट्स पर फर्जी आईडी बनाकर युवतियों की तस्वीरें चस्पां दी जा रही हैं। जिन्हें आईडी होने के बारे में शायद पता भी नहीं हो। सोलन में एक छात्रा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। फेक आईडी की शिकायत युवती ने पुलिस में की है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती इस फर्जीवाड़े की शिकायत की…

Read More