बद्दी (सोलन)। ईएसआईसी उद्योग संघ और श्रमिक नेताओं की बैठक में ईएसआई अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में दवाओं की कमी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। सदस्यों ने आरोप लगाया गया कि समय पर दवाएं न मिलने के कारण मजबूरन बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। बैठक में श्रमिकों ने बिल भुगतान समय पर न होने की चिंता जताई। ईएसआईसी के निदेशक बीएस नेगी के नेतृत्व में यह बैठक हुई। भुुड्ड स्थित ईएसआई की कार्यप्रणाली पर जमकर हल्ला बोला गया। उद्योग संघ व मजदूरों ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा…
Read MoreCategory: Solan
धर्मपुर में कार खाई में लुढ़की, दो की मौत
धर्मपुर (सोलन)। पंचकूला से सराहं जा रही कार धर्मपुर के पास अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। अन्य तीन घायल हैं। घायलों का उपचार सोलन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसा मूसलाधार बारिश और धुंध के कारण हुआ। सभी सिरमौर के सराहां स्थित साईं बाबा मंदिर में मूर्ति स्थापना और जागरण का सामान लेकर जा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में बीना कुमारी पत्नी विजय कुमार हाउस नंबर 994 सेक्टर 11 पंचकूला उम्र…
Read Moreसोलन में पानी की सप्लाई ठप
सोलन। शहर में भारी बारिश के बीच पेयजल सप्लाई बाधित है। बुधवार को औसत से दस फीसदी सप्लाई भी गिरी और अश्वनी से लिफ्ट नहीं हो सकी है। लो वोल्टेज की समस्या के कारण पंपिंग बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में अब रही सही कसर पेयजल योजनाओं में आ रही गाद ने पूरी कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि यदि जल्द हालत न सुधरे तो शहर में पानी की सप्लाई बिल्कुल बंद हो जाएगी। आईपीएच और नगर परिषद ने लोगों को पानी सावधानी से प्रयोग…
Read Moreएक ही स्टेशन पर डटे रहना मुश्किल
सोलन । स्कूलों के स्टाफ का ब्योरा यानि अस्टेबलिशमेंट रिपोर्ट भेजने में फेरबदल हुआ है। अब अध्यापकों की रिपोर्ट में तीन स्थानों की नियुक्तियों का कार्यकाल भी दर्शाया जाएगा। विभाग का दावा है कि इस प्रक्रिया के साथ रिक्त पदों को भरने और स्थानांतरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी। इससे पहले रिपोर्टों में अध्यापकों की तीन स्थानों की नियुक्तियों को दर्शाया जाता था, लेकिन तीनों स्टेशनों का कार्यकाल उसमें शुमार नहीं होता है। विभाग की इस प्रक्रिया में तीन स्थानों में काटे गए कार्यकाल का पता ही नहीं चल पाता।…
Read Moreमीना सी समूह ने झटका पहला स्थान
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के रावमापा पंजैहरा में स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के तत्वाधान में विश्व कैंसर दिवस पर जहां जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वहीं विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में तीन समूहों में विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें मीना सी समूह ने 105 अंक लेकर पहला, अंकित ए समूह ने 90 अंक लेकर दूसरा व सीमा बी समूह ने 70 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। मीना सी समूह में नूरउसबा, अभिलाषा, मीना, नेहा, पूजा, अंकित ए समूह में रोनी, काजल, दीक्षा, अंकित, सुमन…
Read Moreनालागढ़ में दिनदिहाड़े 4.5 लाख की लूट
नालागढ़ में दिनदिहाड़े 4.5 लाख की लूट नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में दिनदिहाड़े मोटर साइकल सवार से 4.5 लाख की नगदी लूट ली गई। पीड़ित एक सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वे बागावानियां स्थित कंपनी के हैड आफिस से कैश लेकर नालागढ़ यूको बैंक में जमा करवाने जा रहा था। पहले से ही हमलावर हत्यारों से लैस होकर एक कार में बैठे थे। मौका मिलते ही मोटरसाइकल सवार को जख्मी करके नगदी लूट ले गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमन…
Read Moreपंचायत सहायक सस्पेंड, प्रधान की कुर्सी खतरे में
पंचायत सहायक सस्पेंड, प्रधान की कुर्सी खतरे में सोलन। कोटली पंचायत में धन के दुरुपयोग के मामले में पंचायत सहायक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पंचायत प्रधान की कुर्सी भी खतरे में है। जांच में आरोप तय होने पर जिला पंचायत अधिकारी ने नियम अनुसार कार्रवाई की है। पंचायत सहायक लेखराज को भारमुक्त करते हुए आरोप पत्र एक सप्ताह में दायर किया जा रहा है। दूसरी तरफ पंचायत प्रधान यशपाल को सात दिनों के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। इसकी पुष्टि जिला पंचायत अधिकारी…
Read Moreनेपाल से मिल रही शातिरों की सूचना
सोलन। किन्नौर के जंगी मूडंग में तीन से चार फीट बर्फ। टैक्सी चालकों के हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस का जाल। इससे पहले की शातिर दबोचे जाते, अचानक नेपाल से एक फोन काल आई। फोन काल शातिरों के लिए थी। इसी फोन काल ने पुलिस की मेहनत पर पानी फेरना चाहा। फोन पर सूचना दी गई कि भागो। पुलिस भारी बर्फबारी के बीच किन्नौर में उनके गिरेबान तक पहुंच गई है। इससे पहले की हत्या आरोपी गोपाल और किरण भागते पुलिस ने दोनों शातिरों को ऐन मौके पर…
Read Moreकर चोरों से वसूला 13 लाख रुपए जुर्माना
परवाणू (सोलन)। परवाणू स्थित आबकारी एवं कराधान (दक्षिणी फ्लाइंग जोन) की टीम ने दो भिन्न-भिन्न कर चोरी के मामलों में 13 लाख एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में सिरमौर जिले की एक फर्म जो फरनेंस आयल बाहरी राज्यों से मंगवाती थी। फर्म की ओर से विभाग को रिटर्न व कर जमा नहीं करवाया जाता था। इस पर टीम ने इस फर्म के ब्रिकी व खरीद के कागजों की जांच पड़ताल की, इसमें अनियमितताएं पाई गई। इसके तहत फर्म को 11 लाख 81 हजार…
Read Moreकिसान व ग्राहक हो रहे लाभांवित
सोलन। पुराने बस अड्डे में लगने वाली संडे सब्जी मंडी किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। मंडी में जहां एक ओर किसान लाभांवित हो रहे हैं, वहीं शहरवासियों को भी सस्ते दामों पर ताजी सब्जियां मिल रही है। मंडी में हर कई प्रकार की सब्जियां उपलब्ध रहती हैं। किसान भी अपने खेतों में उगाई सब्जियों को सीधे तौर पर लोगों को बेच सकते हैं। शहर में करीबन 60 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो इस मंडी का लाभ उठा रहे है। लोग एक बार में ही सप्ताह भर की…
Read More