सोलन / परवाणू। सोलन नगर परिषद के लिए प्रदेश सरकार के नवनियुक्त तीन पार्षदों को नगर निगम हाल में एसडीएम सोलन टशी संडूप ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन पार्षदों में विशाल वर्मा, एसएस झिन्ना तथा राजीव कौड़ा शामिल हैं। इस मौके पर सोलन नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत तथा सभी वार्डों के पार्षदगण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं परवाणू में कांग्रेस समर्थित मनोनीत पार्षदों में परविंद्र कौर, ठाकुर दास शर्मा और हरीश आजाद ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। एसडीएम सोलन ने पद…
Read MoreCategory: Solan
टैक्स के विरोध में ट्रांस्पोर्टर लामबंद
नालागढ़ (सोलन)। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग नियम व टैक्स के विरोध में छोटे वाहनों की आठ यूनियनों की एक संयुक्त यूनियन का गठन किया है। यूनियनों की बनी संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष ऐस आपरेटर यूनियन बद्दी के जगदीश चंद को बनाया गया है। मैक्सिमो यूनियन बद्दी से निक्का राम को उपाध्यक्ष, श्रीराम सुपर ऐस यूनियन नालागढ़ से शाम लाल सिंगला को सचिव और सुपर ऐस यूनियन नालागढ़ से गुरदीप सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। एस आपरेटर यूनियन बद्दी से महिंद्र सिंह, राजकुमार, भूपिंद्र सिंह, ऐस ओ…
Read Moreतीन स्कूलों की मिली विशेष ग्रांट
बद्दी (सोलन)। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) की ओर से जिले की तीन स्कूलों को सुदृढ़ करने के लिए विशेष ग्रांट जारी की गई है। इन स्कूलों को आरएमएसए के ओर से 12 लाख रुपये प्रति स्कूल विशेष सहायता राशि प्रदान की गई है। आरएमएसए ने कसौली ब्लाक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धर्मपुर, दून के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी, नालागढ़ ब्लाक के बरूना स्कूल को यह विशेष राशि मिली है। इस राशि से धर्मपुर स्कूल में आर्ट या क्राफ्ट रूम, क्लासरूम, शौचालय, पेयजल सुविधा तथा क्लास रूम में…
Read Moreकत्ल का हत्या आरोपी दोषी करार
सोलन। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेएन यादव की अदालत ने हत्या आरोपी को दोषी करार दिया है। पक्ष और विपक्ष की दलीलें सुनने के बाद माननीय अदालत ने अभियुक्त बलबीर सिंह पुत्र डंकू राम निवासी बालकपुरा तहसील जोगिंद्रनगर मंडी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं पांच हजार जुर्माने के भी आदेश हैं। जुर्माना न अदा करने के एवज में दोषी को एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले की पैरवी जिला उप न्यायवादी एमके शर्मा ने की है। परवाणू में एक फैक्टरी में झगड़े के…
Read Moreमंडी के बलबीर को उम्र कैद
सोलन। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेएन यादव की अदालत ने हत्या आरोपी को दोषी करार दिया है। पक्ष और विपक्ष की दलीलें सुनने के बाद माननीय अदालत ने अभियुक्त बलबीर सिंह पुत्र डंकू राम निवासी बालकपुरा तहसील जोगिंद्रनगर मंडी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पांच हजार जुर्माने के भी आदेश हैं। जुर्माना न अदा करने के एवज में दोषी को एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले की पैरवी जिला उप न्यायवादी एमके शर्मा ने की है। परवाणू में एक फैक्टरी में झगड़े के दौरान…
Read More7.5 लाख का ठोका जुर्माना
सोलन। शहर के कारोबारी जरा सावधान जाएं। ग्राहक बनकर दुकान में कुछ समय बीताने के बहाने सर्वे एमबीए स्टूडेंट सर्वे को अंजाम दे सकते हैं। यह हकीकत है। सोलन आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स चोरों को पकड़ने का ऐसा ही फंडा अपनाया है। तीन बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए 7.5 लाख का जुर्माना ठोका है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। शिकायतें कम राशि का बिल देने और ओवरचार्जिंग की थी। गुपचुप कारोबारियों पर नजर रखी जा रही…
Read More1100 बिजली के कनेक्शन काटे
बद्दी (सोलन)। निर्धारित समय पर बिजली के बिल जमा न कराने वालों के खिलाफ बिजली बोर्ड ने अभियान छेड़ दिया है। दिसंबर और जनवरी माह का बिल निर्धारित समय के भीतर न जमा कराने पर बोर्ड ने 1100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। जिसमें आधा दर्जन फैक्टिरयों के कनेक्शन भी हैं। इन उपभोक्ताओं ने दिसंबर माह का बिल जनवरी माह में जमा नहीं कराया था। जिससे बोर्ड का लाखों रुपया बिल के रूप में अटक गया है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार इस मामले में पहले ही उपभोक्ताओं को कनेक्शन…
Read Moreफार्मा रिवोल्यूशन यात्रा सोलन पहुंची
सोलन। जम्मू-कश्मीर से 4 जनवरी को शुरू हुई इंडिया फार्मा रिवोल्यूशन के तहत शुरू हुई राष्ट्रव्यापी यात्रा वीरवार को सोलन पहुंची। नवंबर में कन्याकुमारी में खत्म होने वाली इस यात्रा में आए प्रतिनिधियों ने एलआर संस्थान, शूलिनी, मानव भारती, जेपी और बाहरा यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्टों के साथ एक सेमिनार कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनसे अपने साथ जुड़ने का आह्वान किया। उद्योग डिवाल्पमेंट के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने बताया कि 1950 में सिर्फ 15 ऐसे कालेज थे जहां फार्मासिस्ट तैयार किए जाते थे आज देश में 650 से ज्यादा कालेज…
Read Moreनिर्धारित बिजली, अधिक हो रही खर्च
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में स्थित निजी घरों और सरकारी संस्थानों ने अपने भवनों का विस्तार कर कई गुणा बढ़ा लिया है, वहीं उसी हिसाब से बिजली का लोड मंजूर नहीं कराया है। जिससे बिजली बोर्ड को प्रतिभूति राशि के रूप में लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। कम लोड पर अधिक बिजली खर्च करने से बिजली बोर्ड को कुल खपत का सही आंकलन नहीं हो पा रहा है, वहीं जरूरत से ज्यादा बिजली की खपत होने से ट्रांसफार्मर जल रहे हैं तथा घरों में आगजनी की घटनाएं बढ़ रही…
Read Moreबस व टिप्पर में भिड़त, पांच घायल
सुबाथू (सोलन)। गंभरपुल के पास गांव जाड़ली के पास बुधवार को सरकारी बस और टिप्पर में टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी बस कंधर से सोलन आ रही थी, जब बस जाड़ली के पास पहुंची तो दूसरी दिशा से आ रहे एक टिप्पर से बस की टक्कर हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनिहार इलाज के लिए ले जाया…
Read More