व्यावसायिक कोर्स हेल्थ केयर के विद्यार्थी देंगे प्राथमिक उपचार

नाहन (सिरमौर) प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चिकित्सकों समेत पैरा मेडिकल स्टाफ तथा अन्य पदों की कमी किसी से छिपी नहीं है। दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा रही हैं। रामभरोसे चल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सिरमौर के नघेता स्कूल की पहल मिसाल बन गई है। स्कूल में चल रहे व्यावसायिक कोर्स हेल्थ केयर के विद्यार्थी छोटी-मोटी बीमारी, चोट या हादसे के समय मरीजों को प्राथमिक उपचार देंगे। स्वास्थ्य विभाग ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य खंड राजपुर ने विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के…

Read More

पुलिस कर्मी गैरहाजिर, लोगों ने खुद संभाला मोर्चा

नाहन (सिरमौर) लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का उपदेश देने वाली यातायात पुलिस अपने दायित्व के प्रति कितना सजग है इसका उदाहरण रविवार को शहर के व्यस्त चौराहे दिल्ली गेट पर देखने को मिला। यहां पुलिस गुमटी से यातायात कर्मी डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक गैर हाजिर रहे, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। लोग खुद सीटी मारकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास करते दिखे। सवा घंटे बाद पुलिस थाने में दोपहर 1.51 पर दूरभाष नंबर 222522 पर कॉल कर मामला संज्ञान में लाया गया,…

Read More

एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त,ब्रेक फेल चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी की बस शिमला से पावंटा जा रही थी। नाहन के समीप सेन की सेर नामक स्थान पर बस सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल हो गई थी। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक-परिचालक समेत हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन…

Read More

चलती कार में लगी आग, युवकों ने छलांग लगाकर बचाई जान

नाहन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में चलती कार में आग लग गई। यह घटना पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर बड़वास के समीप हुई। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते कुछ ही पलों में कार जलकर राख हो गई। गाड़ी हरियाणा नंबर की थी। गाड़ी में दो युवक सवार थे। कार में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार नंबर एचआर 51 एच 1671 पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर गांव पंजोड की ओर जा रही थी। कार में रविंद्र सिंह और…

Read More

पटवारियों के 1156 पदों के लिए अब तक आए सवा दो लाख आवेदन

शिमला हिमाचल में भरे जाने वाले पटवारियों के 1156 पदों के लिए सवा दो लाख से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। सोमवार आवेदन की आखिरी तारीख है। जिलों में डाक के माध्यम से आए कई आवेदन अभी खुले भी नहीं हैं। संभावित है कि संख्या ढाई लाख तक पहुंच जाए। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल हैं। जिला कांगड़ा में एक पद के लिए 400 और मंडी में 200 से ज्यादा के बीच मुकाबला है। कांगड़ा जिला…

Read More

हिमाचल में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड, 24 घंटे में हुई इतने एमएम बारिश

शिमला हिमाचल में वर्ष 2011 के बाद बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। प्रदेश में चौबीस घंटे में 102.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। गत 14 अगस्त, 2011 में चौबीस घंटे में 74 एमएम बारिश हुई थी।थी। राज्य भर में 24 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पहली जून से 18 अगस्त, 2019 तक प्रदेश में 530.7 एमएम बारिश हुई, जो कि सामान्य से 3 फीसदी कम है। इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश स्थान  …

Read More

जलती मोमबत्ती लेकर जनमंच में पहुंचा फरियादी

घुमारवीं (बिलासपुर)/करसोग (मंडी)/बद्दी/ परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद बच्चा होने पर पालन-पोषण का खर्च न मिलने पर एक फरियादी अनोखे अंदाज में जनमंच कार्यक्रम में पहुंचा। घुमारवीं में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में एक पिता हाथ में जलती हुई मोमबत्ती और बच्चा टॉर्च लेकर पहुंचा। लेकिन मंच पर जन समस्याएं सुन रहे प्रदेश राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी से विधायक रमेश धवाला के पास पहुंचने से पहले ही इन दोनों को सुरक्षा कर्मचारियों ने बाहर निकाल दिया। हालांकि, बाद में जैसे तैसे फरियादी ने धवाला को मांग पत्र सौंपकर बच्चे…

Read More

प्रदेश में चार दिन भारी बारिश की चेतावनी

शिमला/नौहराधार (सिरमौर) फाइल फोटो हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार से चार दिन 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। राजधानी शिमला सहित सूबे के कई क्षेत्रों में शनिवार को दिन भर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। शुक्रवार रात और शनिवार को भूस्खलन से 105 सड़कें प्रदेश में अभी भी बंद हैं। शनिवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा।…

Read More

ठूंस-ठूंस कर पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा

नाहन/कालाअंब : ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के भंडारीवाला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ठूंस-ठूंस कर पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा है। इस बीच कैंटर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने पशुओं को छुड़वाया और कैंटर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार सुबह जानकारी मिली कि त्रिलोकपुर पंचायत के भंडारीवाला में सड़क पर पशुओं से भरा एक कैंटर खड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए…

Read More

CM पर बरसे बिंदल, बोले- PM रैली को लेकर नहीं थी तैयारी

नाहन : बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजीव बिंदल ने नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नाहन में मीडिया से रु-ब-रु होते हुए बिंदल ने कहा कि प्रधानमत्री की रैली को लेकर सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर प्रदेश सरकार की कोई तैयारी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक बिंदल ने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश को केंद्र सरकार की मदद मिली है सरकार को पी.एम. का जोरदार स्वागत करना चाहिए था। वहीं सी.एम. का यह कहना है…

Read More