नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन ने आवारा घूम रहे 18 मवेशियों को पकड़ा है। पशुओं को गौसदन भेजे जाने की तैयारी चल रही है। इसकी पुष्टि नगर परिषद के ईओ एसएस नेगी ने की है। कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि नगर परिषद ने ऐसे डेढ़ दर्जन पशुओं को पकड़ रखा है। इन्हें शीघ्र ही गौसदन में भेजा जाएगा।
Read MoreCategory: Sirmaur
नौ लोग जुआ खेलते गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना शिलाई में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों की एक टीम जो मुख्य आरक्षी जयसिंह के नेतृत्व में रोनहाट की तरफ जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को गश्त पर थी तो तभी एक निर्माणाधीन मकान की छत के नीचे नौ व्यक्तियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिए गया। पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार मौके पर जुआ खेलने के मामले में पड़े गए आरोपियों में अमर सिंह, दिनेश, रणदीप, सालिग राम, संत राम, मदन सिंह, नैन सिंह, सुरत सिंह…
Read Moreदेववाला गांव में चार गौशालाएं राख
धौलाकुआं/पांवटा (सिरमौर)। पल्होड़ी के देववाला गांव में चार गौशालाएं आग से राख हो गई हैं। अग्निशमन विभागीय की टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गौशाला में बंधे मवेशियों और साथ लगते रिहायशी मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने प्रभावित पशुपालकों को 5-5 हजार फौरी सहायता राशि प्रदान की है। शनिवार को देववाला गांव में दोपहर बाद अचानक गौशालाओं से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग…
Read More50 फीसदी कृषि उत्पादन प्रभावित
धौलाकुआं (सिरमौर)। बेहडे़वाला क्षेत्र में दो सालों से बंद पड़े ट्यूबवेल के चलते किसानों को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। लोगों का दावा है कि ट्यूबवेल न चलने से 50 फीसदी कृषि उत्पादन प्रभावित हुआ है। ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र की 500 बीघा जमीन के बंजर होने का खतरा है। हालांकि उपकरण के खराब होने से कई सिंचित वाली जमीन बंजर हो चुकी है। वहीं विभाग का कहना है कि ट्यूबवेल का प्राक्कलन तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कर दिया…
Read Moreवैटलैंड रेणुका झील को संवारने की हिदायत
नाहन (सिरमौर)। जिला और राज्य की महत्वपूर्ण रेणुका झील के सौंदर्यीकरण को लेकर वन विभाग ने अपने कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए हैं। कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वे रेणुका झील की सुंदरता को बनाए रखने का प्रयास करें। विशेष कर यहां पहुंचने वाले पर्यटकों तथा आगंतुकों से झील के आसपास तथा नजदीकी इलाकों में प्लास्टिक की बोतलें तथा कूड़ा-कचरा न फेंकने का आग्रह करें। हालांकि, जिले की एकमात्र वैटलैंड धरोहर रेणुका झील को विभाग पर्यटकों के लिए सुरक्षित तथा मनमोहक स्थान बनाना चाहता है, लेकिन कुछ पर्यटकों…
Read Moreकोटपा के उड़न दस्ते ने किया पांवटा में निरीक्षण
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोटपा के तहत उड़नदस्ते ने पांवटा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। पांवटा ब्लाक को धूम्रपान (स्मोक फ्री) मुक्त करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसमें व्यापारियों को व्यवसायी संस्थानों में इश्तहार लगाने और धूम्रपान वर्जित करने की हिदायत दी गई। शनिवार को प्रदेश वालंटियर हेल्थ एसोसिएशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार और ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक गुप्ता की टीम ने पांवटा क्षेत्र की होटल ढाबों का निरीक्षण किया। बस स्टेंड के समीप, टैक्सी स्टेंड व आसपास की करीब 50 से अधिक दुकानों के निरीक्षण के…
Read Moreविकास कार्यों में नहीं हुई कोई गड़बड़ी
राजगढ़ (सिरमौर)। मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना के जलागम विकास समन्वयक राजगढ़ डा. वीपी बैंस ने पंचायत नेहरपाब के कुछ लोगों की ओर से परियोजना कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने इन आरोपों को आपसी रंजिश बताया है। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत कुछ काम ग्राम पंचायत की ओर से तथा कई काम परियोजना के तहत सीधे किए जाते हैं। ग्राम पंचायत नेहरपाब में भी परियोजना के तहत सभी कार्य मौके पर किए गए हैं जिसमें से कुछ काम पंचायत ने करवाए हैं।…
Read Moreसैकड़ों जलवाहकों को नहीं मिला वेतन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के तीन ब्लाकों में कार्यरत सैकड़ों जलवाहकों को दो माह का वेतन नहीं मिला है। इसके चलते उन्हें इन दिनों भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इन ब्लाकों के सभी जलवाहकों में शिक्षा विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। जलवाहक जिला अध्यक्ष जगदीश वर्मा, वरिष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, नारग ब्लाक अध्यक्ष सुखदेवी, अनिल कुमार, सुभाष चंद, दुर्गेश तथा रविंद्र ने बताया कि नारग, कफोटा और सतौन ब्लाक में कार्यरत सैकड़ों जलवाहकों को अक्तूबर तथा नवंबर का वेतन न मिलने से उन्हें भारी…
Read Moreजीवाश्म सेंटर का मामला लटका
कालाअंब (सिरमौर)। प्रदेश के प्रवेश द्वार औद्योगिक नगरी कालाअंब से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित नागल-सकेती में एशिया प्रसिद्ध शिवालिक जीवाश्म संग्रहालय एवं उपवन (फोसिल पार्क) में नया जीवाश्म संग्रहालय तो बन गया, लेकिन जीएसआई विभाग की ओर से यहां ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने पर अभी भी प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। जीएसआई सूत्रों के मुताबिक साकेती मेें ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने की योजना फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसका मुख्य कारण यह भी माना जा रहा है कि जीवाश्म संग्रहालय के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने…
Read Moreसिरमौर में 27.33 करोड़ खर्च : कश्यप
नाहन (सिरमौर)। सतर्कता एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि मनरेगा के तहत जिला सिरमौर में दिसंबर तक 27.33 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। वे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कश्यप ने कहा कि जिले में मनरेगा के तहत 1872 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 4073 कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले के पच्छाद विकास खंड में करीब चार करोड़ 56 लाख की राशि खर्च करके सबसे अधिक 537…
Read More