मारूति खाई में गिरी, दो मरे

राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन नेरीपुल मार्ग में टैला के समीप एक मारुति ईको कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चौपाल निवासी पूर्णचंद, राजेन्द्र शर्मा, यशपाल व राकेश मारुति ईको कार नंबर एच पी 09 सी 0206 में परवाणू से अपने घर की ओर जा रहे थे। शनिवार प्रात: जब उनकी कार टैला के समीप पहुंची तो वाहन चला रहा पूर्णचंद वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब सौ…

Read More

टौंस के किनारे खाई में गिरी कार, दो की मौत

कालसी। हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर टौंस नदी के किनारे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार शाम करीब साढे़ तीन बजे हुई। पुलिस के अनुसार सिलाई (हिमाचल प्रदेश) से विकासनगर आ रही कार में दो महिलाओं समेत कुल चार लोग सवार थे।…

Read More

पेड़ काटने पर वन विभाग ने दर्ज की एफआईआर

नौहराधार (सिरमौर)। बीते दिन नौहराधार के अंतर्गत घंडूरी पंचायत के तलागना जंगल में वन काटुओं के निशाने पर आए दो दर्जन से अधिक पेड़ों के मामले में वन विभाग हरकत में आ गया है। इस मामले में वन विभाग ने विभागीय कार्रवाई करते हुए वन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। वन विभाग नौहराधार टेरीटोरियल के बीओ भगवान सिंह के नेतृत्व में वन विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने तलागना में कटे पेड़ों का जायजा लिया। भारी बर्फ जमी होने के कारण जांच टीम को पेड़ों की…

Read More

हरिपुरधार-कुपवी मार्ग चार दिन से बंद

रोनहाट (सिरमौर)। क्षेत्र में बीते सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते बंद पड़े हरिपुरधार-कुपवी व हरिपुरधार-लोहाणधार मार्ग चार दिन बीतने के बाद भी अभी तक नहीं खुल पाए हैं। विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते ग्रामीणों को कई मीलों का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। इन मार्गों के बंद होने से कुलग, नोरा बोरा, बांदल कफलांह व दिवड़ी खडाहं पंचायतों के सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुलग पंचायत की प्रधान नीलम शर्मा, उप प्रधान मोहन सिंह चौहान, नोरा बोरा पंचायत के…

Read More

सीपीएस ने सिरमौर के विकास को भरा दम

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीपीएस व रेणुकाजी विस क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने कहा कि जिला सिरमौर के विकास को तव्वजों दी जाएगी। पिछड़े क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी। कांग्रेस की विकास योजनाओं को कार्यकर्त्ता आम जनता तक पहुंचाएं। सीपीएस विनय कुमार शनिवार को पांवटा कांग्रेस मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले सीपीएस बनने के बाद पांवटा में पहली बार पहुंचने पर विनय कुमार का स्वागत किया। कांग्रेस मंडल कार्यालय पांवटा में बैठक रखी गई। बैठक में पांवटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी…

Read More

सतौन-रेणुका मार्ग मलबा पत्थर गिरने से बंद

सतौन (सिरमौर)। सतौन-रेणुका मार्ग बीते दिनों हुई बरसात के बाद से ही बंद पड़ा है। लगभग 5 -6 दिन से मार्ग बस चलने योग्य नहीं बना है। सतौन-रेणुका मार्ग भजोन पर बड़ा पत्थर आने से अवरुद्ध है। केवल छोटी गाड़ियां ही निकल पा रही हैं। पिछले एक-दो दिन से लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी उसी जगह पर रास्ता खोलने में लगे हुए हैं लेकिन रास्ता अभी तक नहीं खोला गया है। ग्रामीण अशोक कुमार, प्रदीप, रामचंद्र, राजेश, गीता राम के अलावा उप प्रधान चांदनी पंचायत आदि ने बताया कि बस…

Read More

नौहराधार में आधा दर्जन सड़कें अभी भी बंद

नौहराधार (सिरमौर)। पिछले सप्ताह हुई भारी वर्षा तथा बर्फबारी के कारण क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक सड़कें अभी भी बंद हैं। हालांकि पिछले दो दिनो से क्षेत्र में लगातार चटख धूप खिली हुई है। बावजूद इसके कई इलाकों में भारी बर्फ जमी है। अभी तक खैरी-लाना चेता सड़क मार्ग चेवड़ी के पास भारी मलबे के कारण पूरी तरह से बंद है। उधर हरिपुरधार-रोनहाट, हरिपुरधार-कुपवी, शिवपुर-अरठ, शिवपुर-सैंज आदि सड़कें अभी तक बंद पड़ी हुई हैं। विभाग इन सड़क मार्गों को खोलने में खासी मशक्कत कर रहा है। ग्रामीण जगमोहन, पृथ्वी…

Read More

युवा सीख रहे गतका के गुर

पांवटा साहिब(सिरमौर)। आल इंडिया गतका फेडरेशन महासचिव व उप निदेशक लोक संपर्क विभाग हरियाणा हरजीत सिंह गरेवाल ने कहा कि गतका प्राचीन धरोहर है। इसको संजोय रखना होगा। प्रदेश गतका संघ के प्रयास सराहनीय है। आल इंडिया गतका फेडरेशन महासचिव शनिवार को पांवटा पहुंचे। उन्होंने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे युवाओं को संबोधित किया। रविवार को पांवटा के विधायक किरनेश जंग समापन समारोह के मुख्यातिथि व एसडीएम पांवटा विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रदेश गतका संघ महासचिव सुखविंद्र सिंह व साहिबजादे बाबा अजीत सिंह इंटरनेशनल गतका अकादमी पांवटा के…

Read More

मांगें न मानी तो जारी रहेगी हड़ताल

नाहन (सिरमौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि वह अपनी मांगो को लेकर 9 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने मांग की है कि जीपीएफ पेंशन 1972, 10 फीसदी विशेष भत्ता कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से प्रदान नहीं किया गया तो उनकी हड़ताल निरंतर जारी रहेगी। उधर जवाहर नवोदय विद्यालय के कर्मचारी विजय लक्ष्मी, विजय कुमार, रविंद्र सिंह, केसुब्बू राज ने बताया कि यदि उनकी मांगे…

Read More

आंगनबाड़ी भवन निर्माण पर बना विवाद

शिलाई (सिरमौर)। आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए ग्रामीणों की ओर से दी गई जमीन की रजिस्ट्री विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह भवन ऐसी जगह पर बनाया जा रहा है जो बच्चों को एक किलोमीटर दूर पड़ता है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चे कैसे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच पाएंगे। दोनों गांवों के दो दर्जन व्यक्तियों ने इस बात पर एतराज जताया है। विभाग के अधिकारी कह रहे है कि उन्होेंने जगह चयन कर ली है। मामले की शिकायत भी की गई है। पंदोग मानल निवासियों ने यह…

Read More