मांगें न मानी तो जारी रहेगी हड़ताल

नाहन (सिरमौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि वह अपनी मांगो को लेकर 9 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने मांग की है कि जीपीएफ पेंशन 1972, 10 फीसदी विशेष भत्ता कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से प्रदान नहीं किया गया तो उनकी हड़ताल निरंतर जारी रहेगी।
उधर जवाहर नवोदय विद्यालय के कर्मचारी विजय लक्ष्मी, विजय कुमार, रविंद्र सिंह, केसुब्बू राज ने बताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो कर्मचारियों पर हड़ताल पर जाने से शैक्षणिक स्तर प्रभावित हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग अथवा वरिष्ठ अधिकारियों की होगी। कर्मचारियों ने बताया कि अधिकतर अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय से घर ले जाने का मन बनाया है जिसका सीधा असर शिक्षा प्रणाली पर पड़ रहा है। उधर कर्मचारियों ने बताया कि अखिल भारतीय नवोदय विद्यालय स्टाफ एसोसिएशन ने निश्चय किया है कि जब तक केंद्र सरकार कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं करती तो हड़ताल जारी रहेगी।

Related posts