नामी स्टील कंपनी ने बंद किया उत्पादन!

नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक नामी स्टील कंपनी ने कुछ समय से अपना प्रोडक्शन बंद कर दिया है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि निकट भविष्य में कंपनी उत्पादन पूरी तरह बंद कर देती है तो हजारों कर्मचारियों पर बेरोजगारी की तलवार लटक जाएगी। जिस पर श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन भी सचेत हो गया है। कंपनी में कार्यरत पांच दर्जन कामगारों ने शुक्रवार को उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि उन्हें बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला जा रहा है। वहीं कंपनी…

Read More

पढ़ा नहीं है, पर परीक्षाएं देंगे

रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हलांह में दो वर्षों से शिक्षकों के करीब एक दर्जन पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिसके चलते इस स्कूल में पढ़ने वाले करीब 450 बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। नाया पंजोड़ पंचायत प्रधान भारत भूषण मोहिल, लोजा मानल केप्रधान जगदीश चंद, हलाहं पंचायत प्रधान ममता देवी सहित ग्रामीण मनीराम, सुरेंद्र सरस्वती, धर्मपाल शर्मा, जालम सिंह, जगत सिंह और नेत्र सिंह ने बताया कि हलांह स्कूल में दो वर्षों से शिक्षकों के करीब दर्जन भर पद रिक्त पड़े हुए हैं। ऐसे में…

Read More

अवैध नशीले कैप्सूल समेत एक दबोचा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने यमुनाघाट बैरियर पर अवैध नशीली दवा समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड से हिमाचल की तरफ अवैध नशीले कैप्सूल लाई जा रही थी। आरोपी से करीब 2616 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस टीम ने यमुनाघाट बैरियर के समीप नाका लगाया था। मुख्य आरक्षी बुद्धि सिंह की टीम आने जाने वाले वाहनों को चैक कर रही थी। उत्तराखंड के कुल्हाल की तरफ से एक स्कूटर पहुंचा। स्कूटर सवार बद्रीपुर निवासी प्रतिपाल…

Read More

शिक्षा उपनिदेशक की कार्रवाई पर प्रिंसिपल तलब

रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ स्कूल कोरग में शुक्रवार को जिला शिक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जिला शिक्षा उपनिदेशक के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य अनुपस्थित पाए गए। उपनिदेशक की ओर से छानबीन करने पर स्कूल के विभागीय रिकार्ड में भी अव्यवस्था पाए जाने की सूचना है। फिलहाल इस मामले पर जिले के उच्च शिक्षा उपनिदेशक डा. अनिल कश्यप ने कोरग स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जिला मुख्यालय स्थित विभाग के उच्च कार्यालय में तलब किया है। इससे पूर्व मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विभाग ने…

Read More

बद्रीपुर में बिद्युत बोर्ड ने लगाई मशीन

धौलाकुआं (सिरमौर)। विद्युत बोर्ड उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए बद्री नगर में कैश मेमो मशीन का संचालन शुरू करेगा, जिससे हजारों उपभोक्ताओं के समय की बचत हो सकेगी। पांवटा क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता बिजली के बिल जमा कराने के लिए रोजाना लंबी कतारों में खड़े रह कर दिनभर सारा समय खराब कर देते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्युत बोर्ड की ओर से कैश मेमो मशीन के संचालन से उपभोक्ता बिना समय गंवाए बैक एटीएम की तरह अपने बिलों का…

Read More

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटर चालक की मौत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-72 मार्ग पर भूपपुर के समीप हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटर चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पंजाब के पठानकोट निवासी मोहन सिंह (42) पांवटा के एक प्रतिष्ठित दवा इकाई में कार्यरत थे। वीरवार देर शाम को मोहन स्कूटर पर सवार होकर इकाई से बद्रीपुर आवास को आ रहे थे। एनएच-72…

Read More

एक ही छत के नीचे होंगे सभी कार्यालय

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के जामन की सेर में हिमाचल का पहला राजीव सेवा केंद्र बनकर तैयार हो गया है। केंद्र का उद्घाटन सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बुधवार को किया। भारत निर्माण योजना के तहत बने इस भवन पर दस लाख की राशि खर्च की गई है। केंद्र सरकार की भारत निर्माण योजना से बनने वाला यह भवन अपनी तरह का पहला भवन है। इसमें पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय चलाए जाएंगे। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह भवन प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में…

Read More

सुखराम का जिला अध्यक्ष बनना तय

नाहन (सिरमौर)। जिला भाजपा सिरमौर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पांवटा से पूर्व विधायक सुखराम चौधरी दूसरी बार संभालने जा रहे हैं। पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। शुक्रवार को पांवटा में होने वाली बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष की दौड़ में नाहन से विनय गुप्ता एवं विनोज शर्मा, पच्छाद से बलदेव भंडारी एवं निवर्तमान अध्यक्ष बलदेव तोमर के नाम पर चरचा तो हुई, लेकिन आखिर में अनुभव को तरजीह देते हुए संगठन ने सुखराम चौधरी को दूसरी…

Read More

गले सड़े खंभों पर लटक रहे बिजली के तार

नौहराधार (सिरमौर)। क्षेत्र के उलाना गांव और ग्राम पंचायत देवामानल के मुख्य देवामानला गांव में बिजली की तारें पुराने लकड़ी के खंभों में लटक रही हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। देवामानल गांव में एक ही जगह करीब 70 घर हैं। पूरे गांव में लकड़ी के गलेे सड़े खंभाें में ही गुजर रही हैं। 30 वर्ष बीत जाने पर भी विद्युत विभाग ने पुराने खंभे नहीं बदले हैैैैैैं। वर्ष 2012 अप्रैल माह में एक पोल के सड़ने से तारें टूट कर जमीन पर बिखर गई…

Read More

जिले में सड़कों की हालत सुधारी जाएगी : विनय

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीपीएस विनय कुमार ने कहा की जिला सिरमौर में सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। इसके लिए सरकार बजट की कोई कमी नहीं आने देगी। हर विस क्षेत्र में दूर दराज क्षेत्रों को जोड़ने वाली कई सड़कें खस्ताहाल हैं। वन क्षेत्र में नई सड़क निर्माण में दिक्कतों को दूर किया जाएगा। सीपीएस शनिवार को पांवटा विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीपीएस विनय कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के समय सड़कों की दशा सुधारने पर ध्यान नही दिया गया। अधर में रुके पांवटा-शिलाई-गुम्मा एनएच…

Read More