नौहराधार (सिरमौर)। विकास खंड संगड़ाह में बागवानी विभाग की ओर से क्षेत्र के बागवानों को अनुदान पर विदेशों से आए सेब के पौधे बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान संगड़ाह खंड, नौहराधार, चाढ़ना, संगड़ाह और सरमाइला पीसीडीओ फार्म के तहत 682 पौधों का वितरण किया गया। इसमें उद्यान विभाग के तहत नौहराधार में 50, चाढ़ना में 40, सरमाइला मेें 12 पौधे दिए गए। प्रति बागवान दौ पौधे दिए गए हैं। एक पौधे का मूल्य 621 रुपये है, लेकिन उद्यान विभाग बागवानों को 200 रुपये प्रति पौधा दे रहा है। उद्यान विभाग…
Read MoreCategory: Sirmaur
अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला!
नाहन (सिरमौर)। थाना कालाअंब के तहत अवैध खनन पर कार्रवाई कर रहे जिला खनन विभाग के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। त्रिलोकपुर क्षेत्र के मीरपुर कोटला में हुई इस घटना पर थाना कालाअंब में खनन विभाग की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ धारा 353, 506 तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की गहराई से छानबीन कर रही है। उधर,…
Read Moreयुवाओं ने उखाड़ी अवैध शराब की भट्ठियां
सतौन (सिरमौर)। गिरीपार की बड़वास पंचायत के चोकी मृगवाल गांव के नव युवक मंडल ने मंगलवार को जंगलों में जाकर अवैध शराब की भट्िटयों को नष्ट किया। युवाओं ने सामाजिक हित में कार्य करते हुए लगभग एक दर्जन भट्ठियों को नष्ट किया है। क्षेत्र के कुछ जागरूक नौजवानों की ओर से की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब का व्यापार करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। नवयुवक मंडल प्रधान चंद्र सेन, बाबू राम, प्रदीप, रामेश्वर, दिनेश, नारायण सिंह और गुरुदत्त ने बताया कि गांव की मलकीयत भूमि और…
Read Moreदुर्घटना के शिकार लोगों की शिनाख्त
शिलाई (सिरमौर)। पुलिस ने रोनहाट के समीप रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए ट्रक हादसे में मारे गए दो लोगों की शिनाख्त कर ली है। इनमेें चालक जियालाल (30) निवासी दईया-नेरवा और कंडक्टर विजय सिंह (26) निवासी शिल्ला तहसील ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) के हैं। चालक जियालाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिचालक विजय सिंह की शिलाई अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। शिलाई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। ट्रक एपी 63-5238 के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण सड़क…
Read Moreक्षेत्र में फल-फूल रहा नशे का धंधा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र में फैलते अवैध नशे के धंधों में महिलाओं की बढ़ती एंट्री खतरे की घंटी है। सीआईए और विशेष पुलिस विंग टीमें एक वर्ष के भीतर अवैध नशे के कई मामले पकड़ चुकी हैं। इनमेें कुछ महिला आरोपियों को भी दबोचा गया है। इसमें अवैध चरस, लकड़ी व नशीली दवाएं बिक्री के मामले शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। सबसे ज्यादा चिंता का विषय अवैध कारोबार में कुछ महिलाओं की बढ़ती सहभागिता है। पांवटा क्षेत्र में पिछले एक…
Read Moreअजौली स्कूल में स्टाफ का टोटा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली में पिछले लंबे समय से स्टाफ की कमी चल रही है जिससे स्कूल के करीब 345 बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। एसएमसी कमेटी ने शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने की मांग रखी है। रावमा पाठशाला अजौली की एसएमसी कमेटी अध्यक्ष संतोष देवी, पंचायत प्रधान अशोक कुमार व गुरमीत सिंह ने बताया कि आसपास के गांव शिक्षा ग्रहण करने पहुंचने वाले करीब पौने चार सौ बच्चों का भविष्य अधर में लटका है। स्कूल में अंग्रेजी प्रवक्ता,…
Read Moreएनएच चौक से बिजली के पोल हटाना जरूरी: डीएसपी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच मार्ग पर बने वाई प्वाइंट व बातापुल चौक हादसे को लेकर काफी संवेदनशील स्थल है। इन स्थलों पर हादसों के ग्राफ को कम करने पर पांवटा रोड़ सेफ्टी क्लब की बैठक में मंथन किया गया। डीएसपी पांवटा एनएस नेगी व रोड़ सेफ्टी क्लब अध्यक्ष भजन चौधरी ने कहा की कुछ चौक काफी तंग हो गए हैं जिससे हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है। इनके आसपास अतिक्रमण को हटाए जाना जरूरी है। इन चौक के आसपास बिजली के पोल हादसों को बुलावा दे रहे हैं।…
Read Moreकंडौला में सड़क निर्माण कार्य ठप
राजपुर (सिरमौर)। कंडौला सड़क का काम पिछले छह माह से बंद होने से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष पनपा है। इसके चलते लोभी, किरोग, सैनाव, अदवाड़, कंडैला आदि गांव के ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों बलबीर सिंह, दिलीप सिंह, गंगा राम, कल्याण सिंह, जीवन सिंह, बालक राम शर्मा, ज्ञान सिंह तोमर ने बताया कि राजपुर से कंडैला सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुए छह वर्ष हो चुके हैं लेकिन सड़क का कार्य आज भी अधूरा है। राजपुर से कंडैला सड़क पर पांच…
Read Moreकालाअंब में पकड़ा उद्घोषित भगौड़ा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर पीओ सैल (पुलिस) टीम ने एक उद्घोषित आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। सोमवार को आरोपी कालाआंब से दबोचा गया था। मंगलवार को पांवटा अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार नाहन निवासी आरोपी बारु राम पुत्र जगत राम पर वर्ष 2007 में सड़क हादसे का मामला चल रहा है। आरोपी पिछले कुछ समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद 7 नवंबर 2012 से…
Read Moreकेंद्र से हिमाचल को मिले अलग विशेष छूट : वीरेंद्र
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार से घरेलू गैस सिलेंडर का मामला संसद में उठाया जाएगा। पहाड़ी राज्य हिमाचल को नई नीति से अलग रखा जाए। नई व्यवस्था से प्रदेश के जंगलों को काफी क्षति पहुंचेगी जिसका सीधा असर देश-प्रदेश के पर्यावरण पर पड़ेगा। शिमला लोस क्षेत्र सांसद शनिवार को पांवटा विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश को शर्मसार किया है। कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार, घोटालों…
Read More